Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: आरटीआई विवाद में नोखा तहसीलदार को राज्य आयोग से राहत
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > आरटीआई विवाद में नोखा तहसीलदार को राज्य आयोग से राहत
बीकानेर

आरटीआई विवाद में नोखा तहसीलदार को राज्य आयोग से राहत

editor
editor Published July 23, 2025
Last updated: 2025/07/23 at 6:23 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर।

सूचना के अधिकार (RTI) में प्रमाणित प्रतियां समय पर उपलब्ध नहीं करवाने के मामले में नोखा तहसीलदार चंद्रशेखर टाक को राज्य उपभोक्ता आयोग सर्किट बेंच बीकानेर से बड़ी राहत मिली है।

मामले की शुरुआत फूलाराम बिश्नोई द्वारा RTI आवेदन से हुई थी, जिसमें उसने कुछ दस्तावेजों की प्रमाणित प्रतिलिपियां मांगी थीं। लेकिन सूचना शुल्क 28 रुपए जमा नहीं करवाने के कारण प्रारंभ में सूचना नहीं दी जा सकी। इसके बाद फूलाराम ने जिला कलेक्टर के समक्ष प्रथम अपील की, जहां से आदेश मिला कि शुल्क जमा कर सूचना प्रदान की जाए।

फूलाराम ने शुल्क जमा कर 14 पृष्ठों की सूचना प्राप्त की और दस्तावेज प्राप्त करने की रसीद पर हस्ताक्षर भी कर दिए। लेकिन अगले ही दिन उन्होंने जिला उपभोक्ता आयोग में परिवाद दायर कर दिया। आयोग ने तहसीलदार को नोटिस जारी किया, परंतु निर्धारित तिथि पर तहसीलदार राजकीय दायित्वों के कारण उपस्थित नहीं हो सके। वे ऑपरेशन सिंदूर, प्रधानमंत्री और उप मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान एरिया मजिस्ट्रेट के रूप में तैनात थे।

- Advertisement -

तहसीलदार की अनुपस्थिति में आयोग ने एकतरफा निर्णय सुनाते हुए परिवादी को मानसिक क्षति और परिवाद खर्च के रूप में 15,000 रुपये देने का आदेश पारित कर दिया।

इस निर्णय की जानकारी मिलने के बाद तहसीलदार ने एडवोकेट अनिल सोनी के माध्यम से राज्य उपभोक्ता आयोग में अपील दायर की। सुनवाई के दौरान आयोग के अध्यक्ष अरुण कुमार अग्रवाल और सदस्य ए.के. सारस्वत ने एकतरफा आदेश पर अस्थायी रोक लगाते हुए परिवादी को 20 जनवरी 2026 को उपस्थित होने का निर्देश दिया है।

मामले में तहसीलदार की ओर से प्रभावी पैरवी एडवोकेट अनिल सोनी द्वारा की गई।


Share News
Chat on WhatsApp

editor July 23, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

बीकानेर में खुलेगा पहला आधुनिक गुरुकुल, योग-वेद और आयुर्वेद की शिक्षा
बीकानेर
पीबीएम अस्पताल में युवक की मौत मामले में नई जांच कमेटी गठित
बीकानेर
व्हाट्सऐप पर मिलेगी ई-मित्र की 100 से ज्यादा सरकारी सेवाएं
बीकानेर
अग्निवीर भर्ती 2027 के लिए पंजीकरण शुरू, 1 अप्रैल तक कर सकेंगे आवेदन
राजस्थान
घर में घुसकर हमला और पत्थरबाजी, महिला सहित कई लोगों पर केस दर्ज
बीकानेर
राजस्थान में 64 पुलिस अधिकारियों के तबादले, बीकानेर को मिले नए एसपी
राजस्थान
झुंझुनूं में हिस्ट्रीशीटर का पुलिस से सामना, गाड़ियों को टक्कर मारकर भागा
बीकानेर
सब्जी रेहड़ी लगाने वाले युवक से मारपीट, खाजूवाला थाने में मामला दर्ज
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

बीकानेर में खुलेगा पहला आधुनिक गुरुकुल, योग-वेद और आयुर्वेद की शिक्षा

Published March 14, 2026
बीकानेर

पीबीएम अस्पताल में युवक की मौत मामले में नई जांच कमेटी गठित

Published March 14, 2026
बीकानेर

व्हाट्सऐप पर मिलेगी ई-मित्र की 100 से ज्यादा सरकारी सेवाएं

Published March 14, 2026
बीकानेर

घर में घुसकर हमला और पत्थरबाजी, महिला सहित कई लोगों पर केस दर्ज

Published March 14, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?