Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: संविदा कर्मचारियों को नियमित करने की मांग, महासंघ ने अधिकारियों से की मुलाकात
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > संविदा कर्मचारियों को नियमित करने की मांग, महासंघ ने अधिकारियों से की मुलाकात
बीकानेर

संविदा कर्मचारियों को नियमित करने की मांग, महासंघ ने अधिकारियों से की मुलाकात

editor
editor Published July 17, 2025
Last updated: 2025/07/17 at 6:07 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

जयपुर।

अखिल राजस्थान राज्य संयुक्त कर्मचारी महासंघ (एकीकृत) के प्रदेश अध्यक्ष केसर सिंह चंपावत एवं प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष भंवर पुरोहित के नेतृत्व में गुरुवार को जयपुर में महासंघ ने राज्य सरकार के आला अधिकारियों से मुलाकात की। इस दौरान महासंघ ने अपनी प्रमुख मांग उठाई, जिसमें संविदा कर्मचारियों को नियमित करने के लिए सीएसआर रूल्स 2022 के तहत पात्र कार्मिकों को नियमित पद पर नियुक्ति पत्र जारी करने की मांग की गई।

महासंघ के प्रतिनिधिमंडल ने राज्य के मुख्य सचिव सुधांश पंत से मुलाकात की और मांग पत्र सौंपते हुए कहा कि जिन संविदा कर्मचारियों की उम्र 45 वर्ष से अधिक हो गई है, उनका क्या भविष्य होगा? उन्होंने कहा कि जिन कार्मिकों ने सभी पात्रता पूर्ण कर ली है, उन्हें जल्द से जल्द नियमित पद पर नियुक्ति पत्र दिया जाए।

महासंघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष भंवर पुरोहित ने अतिरिक्त मुख्य सचिव वित्त वैभव गालरिया से भी मुलाकात की और कहा कि राज्य सरकार ने संविदा कर्मचारियों को नियमित करने के लिए जो नीति बनाई है, उसमें उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। अत: वे भविष्य में होने वाले रोजगार मेलों में इन कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र दिलवाने की प्रक्रिया को शामिल करें।

- Advertisement -

मुख्य सचिव व प्रमुख सचिव ने महासंघ को आश्वस्त किया कि नियमितीकरण की प्रक्रिया शीघ्र शुरू की जाएगी। इसके बाद महासंघ ने चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर से मुलाकात की और चिकित्सा विभाग के अधिकारियों द्वारा संविदा कर्मचारियों के नियमितीकरण में हो रही ढिलाई पर नाराजगी जताई। उन्होंने मंत्री से मांग की कि इस कार्य को जल्द से जल्द पूरा करने के लिए आदेश दिए जाएं।

महासंघ के प्रतिनिधियों ने राकेश शर्मा (अतिरिक्त निदेशक प्रशासन, चिकित्सा विभाग) से भी मुलाकात की और एनएचएम (नेशनल हेल्थ मिशन) के संविदा कर्मचारियों के नियमितीकरण की प्रक्रिया को तेज़ी से पूरा करने की मांग की। इसके बाद, उन्हें संतोष बंसल (पीडी एनएचएम) से भी वार्ता करने का अवसर मिला, जिन्होंने इस प्रक्रिया को जल्द पूरा करने के लिए हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

महासंघ ने रवि कुमार शर्मा (निदेशक जन स्वास्थ्य) से भी मुलाकात की और विभागीय पत्र की समीक्षा करने की अपील की, जिस पर उन्होंने इस पर जल्द काम करने का आश्वासन दिया। इसके अलावा, महासंघ ने चिकित्सा विभाग के अधिकारियों से एनएचएम कार्मिकों के 2022-23 और 2024-25 के बकाया वार्षिक अभिवृद्धि की मांग की, जिसे जयपुर के आगामी दौरे में पूरा करने का प्रयास किया जाएगा।

महासंघ के प्रतिनिधिमंडल में केसर सिंह चंपावत (प्रदेश अध्यक्ष), भंवर पुरोहित (प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष), जगेश्वर शर्मा (प्रदेश महामंत्री), गजेंद्र शेखावत (प्रदेश सरंक्षक), बजरंग सोनी (प्रदेश सचिव), रमेश उपाध्याय (प्रदेश अध्यक्ष, जलदाय तकनीकी संघ), आनंद पुरोहित (प्रदेश उपाध्यक्ष, एनएचएम) आदि शामिल थे।


Share News
Chat on WhatsApp

editor July 17, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

बीकानेर में खुलेगा पहला आधुनिक गुरुकुल, योग-वेद और आयुर्वेद की शिक्षा
बीकानेर
पीबीएम अस्पताल में युवक की मौत मामले में नई जांच कमेटी गठित
बीकानेर
व्हाट्सऐप पर मिलेगी ई-मित्र की 100 से ज्यादा सरकारी सेवाएं
बीकानेर
अग्निवीर भर्ती 2027 के लिए पंजीकरण शुरू, 1 अप्रैल तक कर सकेंगे आवेदन
राजस्थान
घर में घुसकर हमला और पत्थरबाजी, महिला सहित कई लोगों पर केस दर्ज
बीकानेर
राजस्थान में 64 पुलिस अधिकारियों के तबादले, बीकानेर को मिले नए एसपी
राजस्थान
झुंझुनूं में हिस्ट्रीशीटर का पुलिस से सामना, गाड़ियों को टक्कर मारकर भागा
बीकानेर
सब्जी रेहड़ी लगाने वाले युवक से मारपीट, खाजूवाला थाने में मामला दर्ज
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

बीकानेर में खुलेगा पहला आधुनिक गुरुकुल, योग-वेद और आयुर्वेद की शिक्षा

Published March 14, 2026
बीकानेर

पीबीएम अस्पताल में युवक की मौत मामले में नई जांच कमेटी गठित

Published March 14, 2026
बीकानेर

व्हाट्सऐप पर मिलेगी ई-मित्र की 100 से ज्यादा सरकारी सेवाएं

Published March 14, 2026
बीकानेर

घर में घुसकर हमला और पत्थरबाजी, महिला सहित कई लोगों पर केस दर्ज

Published March 14, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?