Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: बीकानेर दौरे पर सीएम भजनलाल, ट्रोमा सेंटर और सिंधु जल पर किए बड़े ऐलान
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > बीकानेर दौरे पर सीएम भजनलाल, ट्रोमा सेंटर और सिंधु जल पर किए बड़े ऐलान
बीकानेर

बीकानेर दौरे पर सीएम भजनलाल, ट्रोमा सेंटर और सिंधु जल पर किए बड़े ऐलान

editor
editor Published July 8, 2025
Last updated: 2025/07/08 at 5:29 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आज बीकानेर जिले के गुसाईंसर बड़ा में आयोजित शिविर का अवलोकन किया और इसके बाद आयोजित जनसभा को संबोधित किया। सभा में उन्होंने राज्य सरकार की प्राथमिकताओं, आगामी योजनाओं और पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार की नीतियों को लेकर विस्तार से अपनी बात रखी।

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन की शुरुआत श्रीडूंगरगढ़ में प्रस्तावित ट्रोमा सेंटर से की। उन्होंने कहा कि पिछली सरकार ने ट्रोमा सेंटर की केवल घोषणा की थी, लेकिन ना तो जमीन आवंटित की गई और ना ही बजट दिया गया। उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि सिर्फ नामांकन करवाकर दिखावा किया गया, जबकि काम कुछ नहीं हुआ। मुख्यमंत्री ने जनता को आश्वस्त किया कि, “आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है। जो वादे हमने किए हैं, उन्हें पूरा किया जाएगा। श्रीडूंगरगढ़ में ट्रोमा सेंटर जरूर बनेगा।” उनके इस बयान पर सभा स्थल पर तालियों की गूंज सुनाई दी।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने एक और महत्वपूर्ण मुद्दा उठाते हुए कहा कि सिंधु नदी का पानी जल्द ही बीकानेर पहुंचेगा। उन्होंने इसे बीकानेर के लिए सौभाग्य की बात बताया और कहा कि राज्य सरकार इस दिशा में तेज़ी से काम कर रही है।

सभा में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की योजनाओं का भी उल्लेख करते हुए कहा कि, “जब तक अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति का भला नहीं होगा, तब तक देश की सच्ची प्रगति नहीं हो सकती। हमारी सरकार उसी विजन के तहत काम कर रही है — अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना ही हमारा लक्ष्य है।”

- Advertisement -

मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि उनके शासनकाल में लगातार पेपर लीक की घटनाएं सामने आती रहीं, जिससे युवाओं का भविष्य प्रभावित हुआ। उन्होंने दावा किया कि बीते डेढ़ साल में एक भी पेपर लीक की घटना नहीं हुई है, और यह इस सरकार की पारदर्शिता और जवाबदेही का प्रमाण है।

इस मौके पर स्थानीय नेताओं, जनप्रतिनिधियों और बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति रही। सभा के अंत में मुख्यमंत्री ने फिर दोहराया कि बीकानेर और श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के विकास में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।


Share News
Chat on WhatsApp

editor July 8, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

मार्च में जारी हो सकता है RBSE 10वीं बोर्ड रिजल्ट, तैयारी अंतिम चरण में – Bikaner News
राजस्थान शिक्षा
खाजूवाला बॉर्डर पर ड्रोन से गिराई हेरोइन, पिता गिरफ्तार बेटा फरार – Bikaner News
बीकानेर
राजस्थान दिवस पर बीकानेर में ‘रन फॉर विकसित राजस्थान’ का आयोजन – Rajasthan News
राजस्थान
राजस्थान में 20% कोटे से शुरू होगी कमर्शियल गैस सिलेंडर आपूर्ति – Rajasthan News
राजस्थान
लॉरेंस बिश्नोई गैंग से सिंगर बादशाह को मिली जान से मारने की धमकी – National News
देश-दुनिया
बीकानेर में खुलेगा पहला आधुनिक गुरुकुल, योग-वेद और आयुर्वेद की शिक्षा
बीकानेर
पीबीएम अस्पताल में युवक की मौत मामले में नई जांच कमेटी गठित
बीकानेर
व्हाट्सऐप पर मिलेगी ई-मित्र की 100 से ज्यादा सरकारी सेवाएं
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

खाजूवाला बॉर्डर पर ड्रोन से गिराई हेरोइन, पिता गिरफ्तार बेटा फरार – Bikaner News

Published March 15, 2026
बीकानेर

बीकानेर में खुलेगा पहला आधुनिक गुरुकुल, योग-वेद और आयुर्वेद की शिक्षा

Published March 14, 2026
बीकानेर

पीबीएम अस्पताल में युवक की मौत मामले में नई जांच कमेटी गठित

Published March 14, 2026
बीकानेर

व्हाट्सऐप पर मिलेगी ई-मित्र की 100 से ज्यादा सरकारी सेवाएं

Published March 14, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?