Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: पंडित नेहरू की पुण्यतिथि पर कांग्रेस द्वारा आयोजित पुष्पांजलि कार्यक्रम
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > पंडित नेहरू की पुण्यतिथि पर कांग्रेस द्वारा आयोजित पुष्पांजलि कार्यक्रम
बीकानेर

पंडित नेहरू की पुण्यतिथि पर कांग्रेस द्वारा आयोजित पुष्पांजलि कार्यक्रम

editor
editor Published May 27, 2025
Last updated: 2025/05/27 at 5:41 PM
Share
SHARE
Share News

जयपुर, 27 मई 2025:
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष डॉ. बी. डी. कल्ला ने कहा कि भारत को आत्मनिर्भर बनाने में भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का योगदान अतुलनीय है। डॉ. कल्ला मंगलवार को नेहरू जी की 61वीं पुण्यतिथि पर जवाहर पार्क स्थित प्रतिमा स्थल पर आयोजित पुष्पांजलि और शब्दांजलि कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

डॉ. कल्ला ने कहा कि जब भारत आज़ाद हुआ था, तब देशवासी हर छोटी से छोटी चीज़ के लिए विदेशों पर निर्भर थे। पंडित नेहरू ने अपने प्रधानमंत्री कार्यकाल में ऐसी योजनाओं को मूर्त रूप दिया जिससे भारत आत्मनिर्भर बनने की दिशा में बढ़ने लगा। उन्होंने कहा कि नेहरू जी के योगदान को कभी भी भुलाया नहीं जा सकता।

पूर्व मंत्री गोविंदराम मेघवाल ने कहा कि उभरते भारत को मजबूत और निपुण बनाने में पंडित नेहरू का योगदान अविस्मरणीय है और वे हमेशा युग पुरुष के रूप में पूजे जाएंगे।

शहर कांग्रेस अध्यक्ष यशपाल गहलोत ने कहा कि जब भारत आज़ाद हुआ था, तब देश की स्थिति बहुत दयनीय थी। पंडित नेहरू ने पंचवर्षीय योजना के तहत देश की प्रगति को सुनिश्चित किया। गहलोत ने कहा कि पंडित नेहरू की कार्ययोजना भारत जैसे विविधता वाले देश को मजबूत बनाने में कारगर साबित हुई।

- Advertisement -

देहात कांग्रेस अध्यक्ष बिशनाराम सियाग ने कहा कि जिस भारत को अंग्रेजी दासता ने तोड़ दिया था, उसे एकता के सूत्र में पिरोने का काम पंडित नेहरू ने किया। उन्होंने भारत को एक सशक्त देश बनाने की दिशा में अग्रसर किया।

प्रदेश महासचिव जिया उर रहमान आरिफ और गजेंद्र सिंह सांखला ने कहा कि पंडित नेहरू देश के हर वर्ग के चहेते थे, खासकर बच्चों के। इन्हीं कारणों से उन्हें चाचा नेहरू का खिताब मिला। इस दिन हम ये प्रण लें कि हम भारत की अखंडता और अक्षुण्णता बनाए रखेंगे।

श्रद्धांजलि सभा में वरिष्ठ नेताओं ने पंडित नेहरू की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और चाचा नेहरू अमर रहे, नेहरू जी का नाम रहेगा जैसे नारों के साथ पुष्प वर्षा की।

श्रद्धांजलि सभा को सुषमा बारूपाल, नितिन वत्स, प्रहलाद सिंह मार्शल, आनंद सिंह सोढ़ा, जाकिर नागौरी, शहजाद भुट्टा, नंदकुमार आचार्य, हरिप्रकाश वाल्मीकि, हजारीमल देवड़ा, गोपीराम विश्नोई, मेघराज सुथार, गोरधन कड़वासरा, महासचिव जावेद पड़िहार, प्रेम जोशी, तोलाराम सियाग, राहुल जादूसंगत, मनोज किराडू, यूनिस अली, चंद्रशेखर चांवरिया, रविकांत वाल्मीकि, धनसुख आचार्य, महिला नेत्री मुमताज शेख, नीरू चौधरी, जाहिरा बानो, सचिव एजाज पठान, मनोज चौधरी, सफी खान, जयदीपसिंह जावा, हाजी खान, मोहमद आरिफ, मंडल अध्यक्ष मुबारक हुसैन, मुकेश जोशी, नंदराम गोदारा, पूर्व पार्षद हसन अली गौरी, पूर्व पार्षद किशन तंवर, प्रवक्ता अनिल सारडा, सीपी तिवाड़ी, सरदार अली, गिरधर जोशी ने संबोधित किया।

इस अवसर पर सरदार अली, विनेश कुमार, भावेश सांखला, मोइनुद्दीन, उमेद सिंह रघुवंशी, इस्लाम, इमरान, हरिकिशन, नाथूसिंह राजपुरोहित, गणपत प्रजापत, राधेश्याम, लक्ष्मण प्रजापत, राजेश प्रजापत सहित अन्य कांग्रेस जन भी उपस्थित रहे।


Share News

editor May 27, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

There will be power cuts in these areas tomorrow - know which areas are included
कल इन क्षेत्रों में रहेगी बिजली कटौती – जानें कौन-कौन से इलाके शामिल
बीकानेर
AFCAT 2: वायु सेना में 284 पदों पर भर्ती, जून से आवेदन शुरू
बीकानेर
ममता बनर्जी की पीएम मोदी को चुनौती—‘अगर हिम्मत है तो कल चुनाव में उतरें’
बीकानेर
हापुड़ में एनकाउंटर के दौरान मारा गया गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का शार्प शूटर
बीकानेर
घर के सामने बार-बार कचरा डालने पर थाने में शिकायत दर्ज
बीकानेर
राजस्थान में सभी 190 शहरी निकायों के चुनाव एक साथ, जानें प्रक्रिया और तारीखें
बीकानेर
PoK के लोग भारत से जुड़ेंगे, ऑपरेशन सिंदूर के बाद राजनाथ सिंह का बड़ा संकेत!
बीकानेर
बीकानेर में 7 जून को ईद-उल-जुहा, चांद के दीदार के बाद तारीख तय
धार्मिक

You Might Also Like

There will be power cuts in these areas tomorrow - know which areas are included
बीकानेर

कल इन क्षेत्रों में रहेगी बिजली कटौती – जानें कौन-कौन से इलाके शामिल

Published May 29, 2025
बीकानेर

AFCAT 2: वायु सेना में 284 पदों पर भर्ती, जून से आवेदन शुरू

Published May 29, 2025
बीकानेर

ममता बनर्जी की पीएम मोदी को चुनौती—‘अगर हिम्मत है तो कल चुनाव में उतरें’

Published May 29, 2025
बीकानेर

हापुड़ में एनकाउंटर के दौरान मारा गया गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का शार्प शूटर

Published May 29, 2025

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

Join WhatsApp Group

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?