


बीकानेर में वरिष्ठ नागरिकों के लिए जिला स्तरीय जागरूकता कार्यशाला का आयोजन
बीकानेर। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा वरिष्ठ नागरिकों के लिए एक दिवसीय जिला स्तरीय कार्यशाला 28 मई, बुधवार को आयोजित की जाएगी। यह कार्यशाला रानी बाजार औद्योगिक क्षेत्र स्थित जिला उद्योग संघ भवन में सुबह 9:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक चलेगी।
जिला कलेक्टर नम्रता वृष्णि ने बताया कि कार्यशाला में जिले भर से करीब 150 वरिष्ठ नागरिक भाग लेंगे। इसके लिए विभिन्न विभागों के अधिकारियों को आयोजन की जिम्मेदारी दी गई है। कार्यशाला के प्रभारी अतिरिक्त जिला कलेक्टर (नगर) रमेश देव तथा सहायक प्रभारी एलडी पंवार होंगे।
कार्यशाला में वरिष्ठ नागरिकों के जीवन से जुड़े प्रमुख विषयों पर विशेषज्ञों द्वारा सत्र आयोजित किए जाएंगे।
- Advertisement -
मुख्य सत्रों का विवरण:
-
प्रातः 10:00 बजे: आयुर्वेद विभाग द्वारा योग और ध्यान का अभ्यास
-
10:45 बजे: पीबीएम चिकित्सकों द्वारा मानसिक स्वास्थ्य और निवारक उपाय
-
11:45 बजे: पोषण विशेषज्ञों द्वारा संतुलित आहार और वृद्धावस्था के लिए पोषण सलाह
-
12:15 बजे: सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की जानकारी
-
1:00 बजे: वरिष्ठ नागरिकों के साथ होने वाले दुर्व्यवहार की रोकथाम और समाधान
दोपहर बाद सत्र:
-
2:30 बजे: वृद्धाश्रम प्रतिनिधियों द्वारा सामाजिक जुड़ाव और दिनचर्या प्रबंधन
-
3:30 बजे: बैंक अधिकारियों द्वारा वित्तीय जागरूकता और डिजिटल बैंकिंग पर जानकारी
-
4:30 बजे: खेल एवं शिक्षा विभाग द्वारा मनोरंजक गतिविधियां और संवाद सत्र
संयुक्त निदेशक एलडी पंवार ने बताया कि इस कार्यशाला का उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों को जागरूक करना, उन्हें स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना और सामाजिक रूप से जुड़ा रखना है। यह कार्यशाला उनके लिए लाभकारी जानकारियों और संसाधनों का माध्यम बनेगी।