Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: एसआई भर्ती रद्द होगी या नहीं, हाईकोर्ट में आज अहम सुनवाई
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > एसआई भर्ती रद्द होगी या नहीं, हाईकोर्ट में आज अहम सुनवाई
बीकानेर

एसआई भर्ती रद्द होगी या नहीं, हाईकोर्ट में आज अहम सुनवाई

editor
editor Published May 26, 2025
Last updated: 2025/05/26 at 11:50 AM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

जयपुर।
एसआई भर्ती 2021 को रद्द किया जाएगा या नहीं, इसको लेकर आज राजस्थान हाईकोर्ट में अहम सुनवाई होनी है। अब तक सरकार की ओर से कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है, जिससे यह मामला लगातार टलता जा रहा है।

सरकार की ओर से अतिरिक्त महाधिवक्ता विज्ञान शाह ने हाईकोर्ट में एक प्रार्थना पत्र पेश किया है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा इन दिनों दिल्ली में नीति आयोग की बैठक में व्यस्त हैं, जिसके कारण मुख्यमंत्री स्तर पर अंतिम निर्णय नहीं हो सका है। सरकार ने कोर्ट से और समय की मांग की है ताकि इस पर गहन विचार-विमर्श किया जा सके।

सरकार की तरफ से यह भी बताया गया है कि हाईकोर्ट के निर्देशानुसार 20 मई को कैबिनेट सब कमेटी की बैठक हो चुकी है, लेकिन इसके बाद 24 और 25 मई को दिल्ली में नीति आयोग की बैठक होने के कारण मुख्यमंत्री की उपस्थिति नहीं हो सकी।

आज हाईकोर्ट में न केवल इस मामले की सुनवाई होगी, बल्कि सरकार द्वारा दायर प्रार्थना पत्र पर भी बहस होगी।

- Advertisement -

याचिकाकर्ताओं के वकील हरेन्द्र नील ने प्रार्थना पत्र का विरोध करते हुए कहा कि सरकार जानबूझकर फैसला नहीं लेना चाहती और समय बिताने के लिए बार-बार बहाने बना रही है। पिछली सुनवाई में भी सरकार ने कोर्ट से समय मांगा था।

तब जस्टिस समीर जैन की अदालत ने सरकार को चेतावनी दी थी कि यदि 26 मई तक कोई निर्णय नहीं लिया गया, तो भर्ती प्रक्रिया में शामिल लोगों को इसके गंभीर परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं। उस समय सरकार ने बताया था कि 13 मई को सब कमेटी की बैठक बुलाई गई थी, लेकिन ऑपरेशन सिंदूर और एक मंत्री की अस्वस्थता के कारण बैठक पूरी नहीं हो सकी थी। बाद में 21 मई को बैठक रखी गई, जिसका निर्णय कोर्ट को सूचित किया जाना था।

इधर, एसआई भर्ती को रद्द करने और इसमें सीबीआई जांच की मांग को लेकर राजनीतिक आंदोलन भी तेज हो गया है। आरएलपी सांसद हनुमान बेनीवाल ने जयपुर में एक बड़ी रैली का आयोजन कर सरकार पर दबाव बनाया और भर्ती प्रक्रिया को रद्द करने की मांग दोहराई।

अब देखना यह होगा कि हाईकोर्ट सरकार के रवैये को लेकर क्या रुख अपनाता है और क्या भर्ती प्रक्रिया को लेकर कोई अंतिम निर्णय लिया जाता है या नहीं।


Share News
Chat on WhatsApp

editor May 26, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

बीकानेर केंद्रीय कारागृह में पुलिस का सर्च ऑपरेशन, 70 जवानों ने खंगाली बैरकें
बीकानेर
बीकानेर में पेड़ से गिरने पर व्यक्ति की मौत, खेत में काम करते समय हादसा
बीकानेर
बीकानेर में नववर्ष धर्मयात्रा के लिए निमंत्रण सभा, भगवा ध्वज सजावट
बीकानेर
बीकानेर में सड़क हादसे में 14 वर्षीय बालक की मौत, जांच जारी
बीकानेर
बीकानेर में पुलिस की कार्रवाई, एमडी ड्रग्स सप्लायर गिरफ्तार
बीकानेर
बीकानेर कॉलेज में होगा बड़ा सुधार, 1.32 करोड़ से विकास कार्य शुरू
बीकानेर
राजस्थान में मौसम बदलेगा, 18–19 मार्च को आंधी-बारिश अलर्ट
बीकानेर
बीकानेर में लेनदेन विवाद में युवक की हत्या, देर रात वारदात से सनसनी
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

बीकानेर केंद्रीय कारागृह में पुलिस का सर्च ऑपरेशन, 70 जवानों ने खंगाली बैरकें

Published March 16, 2026
बीकानेर

बीकानेर में पेड़ से गिरने पर व्यक्ति की मौत, खेत में काम करते समय हादसा

Published March 16, 2026
बीकानेर

बीकानेर में नववर्ष धर्मयात्रा के लिए निमंत्रण सभा, भगवा ध्वज सजावट

Published March 16, 2026
बीकानेर

बीकानेर में सड़क हादसे में 14 वर्षीय बालक की मौत, जांच जारी

Published March 16, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?