


जयपुर: राजस्थान शिक्षा विभाग ने 329 प्रधानाचार्यों को जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) और समकक्ष पदों पर पदोन्नति दी है। इन्हें वर्तमान कार्यस्थल पर ही पद ग्रहण करने के आदेश दिए गए हैं। बाद में काउंसलिंग के जरिए स्थायी पदस्थापन आदेश जारी किए जाएंगे।
Contents
राज्य को मिले 329 नए जिला शिक्षा अधिकारी
नव-पदोन्नत अधिकारी माध्यमिक और प्रारंभिक जिला शिक्षा अधिकारी के रूप में अपनी जिम्मेदारी संभालेंगे, जिससे शिक्षा व्यवस्था को मजबूती मिलेगी।

11 फरवरी को हुई थी अहम बैठक
- 11 फरवरी को विभागीय पदोन्नति समिति की बैठक में यह निर्णय लिया गया।
- वित्तीय वर्ष 2023-24 में 182 प्रधानाचार्य और वित्तीय वर्ष 2024-25 में 147 प्रधानाचार्य को पदोन्नति दी गई।
क्या रहेगा पदस्थापन का प्रोसेस?
- पदोन्नत अधिकारी फिलहाल अपने वर्तमान कार्यस्थल पर ही जिम्मेदारी संभालेंगे।
- जब तक नए पदस्थापन आदेश जारी नहीं होते, तब तक वे यथास्थान कार्यरत रहेंगे।
- सेवानिवृत्त या नौकरी छोड़ चुके अधिकारियों को छोड़कर अन्य सभी के लिए अलग से पदस्थापन आदेश जारी किए जाएंगे।