Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: लखनऊ: नशे की लत ने ली जान, दुकानदार ने मां के सामने खुद को मारी गोली
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > crime > लखनऊ: नशे की लत ने ली जान, दुकानदार ने मां के सामने खुद को मारी गोली
crime

लखनऊ: नशे की लत ने ली जान, दुकानदार ने मां के सामने खुद को मारी गोली

editor
editor Published September 20, 2024
Last updated: 2024/09/20 at 2:32 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

लखनऊ के गोमती नगर विस्तार में एक दुकानदार ने नशे की लत के चलते खुद को गोली मार ली। नशे की गोलियां खत्म होने पर वह बेकाबू हो गया और खुदकुशी कर ली।

राजधानी लखनऊ के गोमती नगर विस्तार में बृहस्पतिवार रात 12 बजे दुकानदार ने तमंचे से मां के सामने खुद के सीने में गोली मार ली। अस्पताल में दुकानदार की मौत हो गई। घटनास्थल की जांच पड़ताल कर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

लखीमपुर खीरी के रहने वाले राघवेंद्र सिंह उर्फ मोनू (28) गोमती नगर विस्तार के गीतापुरी में परिवार के साथ रहते थे। वह दुकान चलाने के साथ ही निजी कंपनी में काम भी करते थे। परिजनों ने बताया कि कुछ दिन से उनकी दुकान बंद चल रही थी। वह आए दिन नशे की गोलियों का सेवन करते थे। जब गोलियां खत्म हो जाती थीं। तो वह आपा खो देते थे।

बृहस्पतिवार रात करीब 12 बजे नशे की गोलियां खत्म हो गई थीं। इससे वह आपे में नहीं रहे और घर में रखे तमंचा लेकर निकलने लगे। परिजनों के काफी रोकने पर वह मान गए। मगर कुछ देर बाद उन्होंने मां के सामने तमंचा सीने से सटाकर खुद को गोली मार ली। घटना से हड़कंप मच गया।

- Advertisement -

आनन फानन खून से लथपथ राघवेंद्र को परिजनों ने अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इंस्पेक्टर गोमतीनगर विस्तार सुधीर अवस्थी के मुताबिक राघवेंद्र नशे की गोली खाने के आदी थे। परिजनों ने किसी तरह की कोई तहरीर नहीं दी है। शिकायत मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी। 


Share News
Chat on WhatsApp

editor September 20, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

बीकानेर में खुलेगा पहला आधुनिक गुरुकुल, योग-वेद और आयुर्वेद की शिक्षा
बीकानेर
पीबीएम अस्पताल में युवक की मौत मामले में नई जांच कमेटी गठित
बीकानेर
व्हाट्सऐप पर मिलेगी ई-मित्र की 100 से ज्यादा सरकारी सेवाएं
बीकानेर
अग्निवीर भर्ती 2027 के लिए पंजीकरण शुरू, 1 अप्रैल तक कर सकेंगे आवेदन
राजस्थान
घर में घुसकर हमला और पत्थरबाजी, महिला सहित कई लोगों पर केस दर्ज
बीकानेर
राजस्थान में 64 पुलिस अधिकारियों के तबादले, बीकानेर को मिले नए एसपी
राजस्थान
झुंझुनूं में हिस्ट्रीशीटर का पुलिस से सामना, गाड़ियों को टक्कर मारकर भागा
बीकानेर
सब्जी रेहड़ी लगाने वाले युवक से मारपीट, खाजूवाला थाने में मामला दर्ज
बीकानेर

You Might Also Like

crime

बीकानेर में शुक्रवार को कई इलाकों में सुबह से शाम तक बिजली कटौती

Published January 15, 2026
crime

सीबीएन ने चित्तौड़गढ़ में ड्रग फैक्ट्री का किया भंडाफोड़

Published January 15, 2026
crime

एयरफोर्स अधिकारी से 27.5 लाख की साइबर ठगी, गूगल ट्रेडिंग टास्क के जाल में फंसाया

Published January 15, 2026
crime

UPI भुगतान से उजागर हुई फर्जी पहचान, चेतन बनकर होटल में ठहरा जैसलमेर का अशरफ

Published January 14, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?