Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: भैंस को बचाने पानी में उतरी महिला:मौत
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > राजस्थान > भैंस को बचाने पानी में उतरी महिला:मौत
राजस्थान

भैंस को बचाने पानी में उतरी महिला:मौत

editor
editor Published August 23, 2022
Last updated: 2022/08/23 at 11:37 AM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

टोंक ।जिले के अलीगढ़ थाना क्षेत्र के मंडावरा गांव में बरसाती नाले में बहने से पति-पत्नी की मौत हो गई है। घटना का पता लगने के बाद आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे और करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला। दंपती के शव घटनास्थल से करीब 150 मीटर दूर मिले। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को अस्पताल की मॉर्च्यूरी पहुंचाया, जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

भैंस को बचाने के लिए पानी में उतरी महिला
थाना प्रभारी नाहर सिंह मीना ने बताया कि मंडावरा गांव के पास कांकरिया नाला है। सुबह मंडावरा निवासी बाबू लाल मीना (45) पुत्र श्योनारायण मीना अपनी पत्नी समोदरा मीना (40) के साथ भैंस लेकर खेत पर जा रहा था। इस दौरान भैंस खेत के पास नाले में चली गई। नाले में पानी का बहाव ज्यादा होने से वह बहने लगी तो समोदरा देवी उसे बचाने नाले में उतरी। इस दौरान वह भी पानी में बहने लगी तो उसने बचाने के लिए आवाज लगाई। पत्नी को बचाने के लिए बाबू लाल ने करीब 10 फीट गहरे पानी वाले नाले में छलांग लगा दी। पानी के तेज बहाव के कारण दोनों बाहर नहीं निकल पाए। इस दौरान आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़कर नाले के पास आए, लेकिन तब तक दोनों डूब गए।

डेढ़ घंटे की मशक्कत कर बाहर निकाले शव
दंपती के डूबने की सूचना पर मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद दोनों के शव बाहर निकाल लिए। दंपती के डूबने की सूचना पर अलीगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को अलीगढ़ अस्पताल की मॉर्च्यूरी में रखवाया। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।

मृतक दंपती के 3 बच्चे
ग्रामीणों ने बताया कि मृतक पति-पत्नी खेतीबाड़ी का काम करते थे। सुबह भी दोनों काम के लिए खेत पर जा रहे थे। इस दौरान यह हादसा हो गया। मृतक दंपती के 3 बच्चे हैं। इनमें 1 बेटा बालिग है।

- Advertisement -

Share News

editor August 23, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

बीकाणा अपडेट: अपराध, हादसे और परिवहन सेवाओं की ताज़ा खबरें
बीकानेर
बीकानेर रेल सेवाओं में विस्तार पर चर्चा, नई मार्ग और ड्राईपोर्ट की मांग
बीकानेर
नारसीसर में कुल्हाड़ी से हमला और मोबाइल तोड़ने का मामला दर्ज
बीकानेर
AI करियर विकल्प: मार्केट में तेजी से बढ़ रही है AI विशेषज्ञों की मांग
बीकानेर
बीकानेर पुलिस ने बाइक सवार नशा तस्कर को अवैध अफीम सहित गिरफ्तार किया
बीकानेर
नाल में सड़क हादसा: ट्रैक्टर से टकराई तेज रफ्तार कार, महिला की मौत
बीकानेर
बीकानेर में अत्यधिक शराब पीने से युवक की मौत, पुलिस ने जांच शुरू की
बीकानेर
बीकानेर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, करोड़ों के ऑनलाइन जुआ सट्टा गिरोह का पर्दाफाश
बीकानेर

You Might Also Like

राजस्थान

प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक बदलाव, 42 तहसीलदारों को दी गई RAS पदोन्नति

Published November 8, 2025
राजस्थान

राजस्थान जलदाय विभाग ने 1051 सपोर्ट इंजीनियरों की भर्ती रद्द की, नई रणनीति तैयार

Published November 8, 2025
राजस्थान

7759 शिक्षक पदों पर भर्ती शुरू, REET Mains के लिए आवेदन आज से

Published November 7, 2025
राजस्थान

राजस्थान में फ्री बिजली का नया फॉर्मूला जारी, 77 लाख परिवारों को मिलेगी राहत

Published November 7, 2025
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
Join WhatsApp Group

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?