Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: ऑनलाइन फ्रॉड करने वाले शातिर बदमाशों की निगाह कोटा में पढ़ने वाले कोचिंग स्टूडेट्स पर
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > crime > ऑनलाइन फ्रॉड करने वाले शातिर बदमाशों की निगाह कोटा में पढ़ने वाले कोचिंग स्टूडेट्स पर
crimeदेश-दुनियाराजस्थान

ऑनलाइन फ्रॉड करने वाले शातिर बदमाशों की निगाह कोटा में पढ़ने वाले कोचिंग स्टूडेट्स पर

editor
editor Published March 23, 2024
Last updated: 2024/03/23 at 11:58 AM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

ऑनलाइन फ्रॉड करने वाले शातिर बदमाशों की निगाह कोटा में पढ़ने वाले कोचिंग स्टूडेट्स पर है। पिछले कुछ माह में ही शहर में ऐसे कई मामले सामने आ चुके, जिनमें बच्चों के अभिभावकों को कॉल कर रुपयों की डिमाण्ड की गई। अभिभवकों को अपहरण होने, किसी अपराध में फंसने व गिरफ्तार होने की बात कहकर उन्हें टार्गेट किया गया। लगातार ऐसे मामले सामने आने पर शहर एसपी ने भी बच्चों से अपील की है कि सोशल मीडिया प्लेटफार्म सहित वेबसाइट्स व थर्ड पार्टी ऐप्स के जरिए यूजर्स का निजी डेटा लीक होता है। इसलिए किसी भी लिंक के माध्मय से अपनी जानकारी नहीं दें।

हैकर्स सोशल मीडिया पर अलग-अलग ऑफर्स के जरिए यूजर्स को लुभाते हैं और लिंक पर क्लिक करने के लिए मजूबर करते हैं। यूजर्स लिंक पर क्लिक कर फंस जाते हैं। अनजान लिंक में मालवेयर छुपा हो सकता है जो बैंकिंग डीटेल्स समेत अन्य निजी जानकारी चुरा सकता है।शहर एसपी डॉ. अमृता दुहन ने कहा कि कोटा शहर में पढऩे वाले सभी कोचिंग छात्र-छात्राओं से अनुरोध है कि उनके पास सोशल मीडिया या अन्य माध्यमों से किसी भी तरह का लिंक या गूगल शीट आती है, जिनमें अपना डाटा या जानकारी भरने को कहा जाता है। लेकिन ऐसा कोई डाटा या अन्य जानकारी न दें। अगर आपने डाटा या जानकारी दी तो वह लीक हो सकता है। लीक होने के बाद आपका डाटा साइबर फ्राड में उपयोग लिया जा सकता है। साइबर फ्रॉड करने वाले इस डाटा के माध्यम से परिजनों-अभिभावकों को कॉल कर झांसे में लेते हैं। इसलिए कोई भी निजी जानकारी किसी भी लिंक या गूगल फार्म में न भरें।

वहीं सोशल मीडिया पर लिंक भेजकर कई तरह के झांसे में लेकर आपको रुपए इनवेस्ट करने के लिए कहा जाता है। इस झांसे में नहीं आएं। यह इन्वेस्टमेंट नहीं होता बल्कि यह साइबर धोखाधड़ी है। जैसे ही आपने इनवेस्ट किया वह लिंक खत्म हो जाएगा और आपके पास रिटन्स नहीं आएगा। मुफ्त में आपको कोई रुपया नहीं देता है। इस बात का ध्यान रखें। किसी भी लिंक के माध्यम से किसी साइबर फ्रॉड का हिस्सा नहीं बने।

बरतें सावधानी

- Advertisement -

– ऐसी वेबसाइट पर ना जाएं जो सिक्योर ना हो- अनजान लिंक के जरिए कोई भी सॉफ्टवेयर या ऐप डाउनलोड नहीं करें

– दूसरे व्यक्ति के कंप्यूटर या लैपटॉप पर अपनी निजी डीटेल्स या फाइल्स को ना छोंडें़- लैपटॉप या कंप्यूटर में एंटीवायरस और वायरवॉल को इंस्टॉल और अपडेट रखें

– किसी भी ईमेल को खोलने या अटैचमेंट को खोलने से पहले वायरस के खतरे को ध्यान में रखें- ईमेल में वायरस का शक है तो उस ईमेल को स्पैम मार्क कर दें

– गूगल से एपीके एप डाउनलोड करने से बचें। एपीके फाइल में मौजूद मालवेयर आपका डेटा चोरी कर सकता है।


Share News
Chat on WhatsApp

editor March 23, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

मार्च में जारी हो सकता है RBSE 10वीं बोर्ड रिजल्ट, तैयारी अंतिम चरण में – Bikaner News
राजस्थान शिक्षा
खाजूवाला बॉर्डर पर ड्रोन से गिराई हेरोइन, पिता गिरफ्तार बेटा फरार – Bikaner News
बीकानेर
राजस्थान दिवस पर बीकानेर में ‘रन फॉर विकसित राजस्थान’ का आयोजन – Rajasthan News
राजस्थान
राजस्थान में 20% कोटे से शुरू होगी कमर्शियल गैस सिलेंडर आपूर्ति – Rajasthan News
राजस्थान
लॉरेंस बिश्नोई गैंग से सिंगर बादशाह को मिली जान से मारने की धमकी – National News
देश-दुनिया
बीकानेर में खुलेगा पहला आधुनिक गुरुकुल, योग-वेद और आयुर्वेद की शिक्षा
बीकानेर
पीबीएम अस्पताल में युवक की मौत मामले में नई जांच कमेटी गठित
बीकानेर
व्हाट्सऐप पर मिलेगी ई-मित्र की 100 से ज्यादा सरकारी सेवाएं
बीकानेर

You Might Also Like

राजस्थानशिक्षा

मार्च में जारी हो सकता है RBSE 10वीं बोर्ड रिजल्ट, तैयारी अंतिम चरण में – Bikaner News

Published March 15, 2026
राजस्थान

राजस्थान दिवस पर बीकानेर में ‘रन फॉर विकसित राजस्थान’ का आयोजन – Rajasthan News

Published March 15, 2026
राजस्थान

राजस्थान में 20% कोटे से शुरू होगी कमर्शियल गैस सिलेंडर आपूर्ति – Rajasthan News

Published March 15, 2026
देश-दुनिया

लॉरेंस बिश्नोई गैंग से सिंगर बादशाह को मिली जान से मारने की धमकी – National News

Published March 15, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?