Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: राजस्थान में पेट्रोल पंपों की हड़ताल पर भड़के गहलोत, पीएम मोदी को लेकर कही ये बात
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > जयपुर > राजस्थान में पेट्रोल पंपों की हड़ताल पर भड़के गहलोत, पीएम मोदी को लेकर कही ये बात
जयपुरराजस्थान

राजस्थान में पेट्रोल पंपों की हड़ताल पर भड़के गहलोत, पीएम मोदी को लेकर कही ये बात

editor
editor Published March 10, 2024
Last updated: 2024/03/10 at 6:21 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

Khabar 21। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने रविवार को राजस्थान में पेट्रोल पंपों की हड़ताल को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की खोखली गारंटियों की असली सच्चाई बताया है। गहलोत ने पेट्रोल पंप हड़ताल को लेकर अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि जनता को भ्रमित करने के लिए प्रधानमंत्री ने जनता से असत्य बोला कि चुनाव जीतते ही राजस्थान में पेट्रोल-डीजल के दाम कम करने की गारंटी दी थी।

लोकसभा चुनाव में मिलेगा जवाब

उन्होंने कहा कि जनता ने उन पर भरोसा कर वोट दे दिया अब जनता को ना पेट्रोल-डीजल सस्ता मिल रहा है और ना ही कांग्रेस सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है। पेट्रोल पंपों की हड़ताल से जनता और पंप डीलरों को असुविधा हो रही है। उन्होंने कहा कि केन्द्र एवं राज्य सरकार को पीएम की गारंटी के अंतर्गत अविलंब दाम कम करने की घोषणा करनी चाहिए। जनता अब इस झांसे में नहीं आएगी और लोकसभा चुनाव में भाजपा को यथोचित जवाब देगी।

आज से 48 घंटे बंद रहेंगे प्रदेश के पेट्रोल पंप

- Advertisement -

गौरतलब है कि राज्य में पेट्रोल-डीजल पर वैट कम करने, कमीशन बढ़ाने की मांग को लेकर राजस्थान पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन ने रविवार सुबह 6 बजे से मंगलवार सुबह 6 बजे तक राज्य के 6827 पेट्रोल पंप बंद रखने की घोषणा की है। एसोसिएशन अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह भाटी ने कहा कि राजस्थान में वैट की दर अधिक होने से राज्य के 428 से ज्यादा पंप बंद हो चुके हैं। बंद के दौरान जयपुर में कंपनी संचालित 9 और प्रदेश में 60 से अधिक पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल-डीजल मिलेगा। वहीं जोधपुर में पंप खुले रहेंगे। बीकानेर में दोपहर 12 से 2 बजे तक ही पंप बंद रहे। हड़ताल पर राज्य के खाद्य मंत्री सुमित गोदारा ने कहा कि पेट्रोल-डीजल पर वैट कम करने, पेट्रोलियम डीलर्स की मांगों को लेकर मुख्यमंत्री संवेदनशील हैं। एसोसिएशन से आग्रह है कि वे वार्ता के लिए आएं, आमजन को परेशानी से बचाएं।


Share News
Chat on WhatsApp

editor March 10, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

प्रज्ञानम् में हिंदी मीडियम के विज्ञान वर्ग विधार्थियो हेतु निःशुल्क नीट कोचिंग
बीकानेर शिक्षा
भाजपा स्थापना दिवस को लेकर बीकानेर में तैयारियां तेज – Bikaner News
बीकानेर
मन की बात में चमका बीकानेर, अभय जैन ग्रंथालय की सराहना – Bikaner News
बीकानेर
ढाई साल से फरार इनामी तस्कर गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई – Bikaner News
बीकानेर
ऊर्जा संकट के बीच राहत, LPG से भरे दो जहाज भारत की ओर – National News
बीकानेर
गिरफ्तारी के बाद सड़कों पर बवाल, राजधानी में बढ़ा तनाव – National News
देश-दुनिया
बीकानेर स्थापना दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला 15 से – Bikaner News
बीकानेर
बीकानेर में 17 वर्षीय नाबालिग लापता, पुलिस ने शुरू की तलाश – Bikaner News
बीकानेर

You Might Also Like

राजस्थानशिक्षा

RBSE 12वीं रिजल्ट डेट तय, 31 मार्च को आ सकता परिणाम – Rajasthan News

Published March 29, 2026
राजस्थान

राजस्थान में कमर्शियल LPG पर सख्त नियंत्रण, नई कैटेगिरी लागू – Rajasthan News

Published March 29, 2026
बीकानेरराजस्थान

DN स्टार मेकर्स व खबर 21 प्रस्तुत करते हैं – किड्स मॉडलिंग वर्कशॉप का शानदार आयोजन….

Published March 28, 2026
राजस्थान

राजस्थान में बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश का अलर्ट जारी

Published March 28, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?