


खबर 21 – संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज ने न्यूयॉर्क में 78वें सेशन की अनौपचारिक बैठक में कहा कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में आवश्यक सुधारों की तत्काल जरूरत है. उन्होंने कहा कि इन सुधारों पर एक दशक से ज्यादा समय से चर्चा चल रही है, लेकिन नतीजा नहीं निकला है. कंबोज ने कहा कि करीब एक चौथाई सदी बीत चुकी है. दुनिया और हमारी आने वाली पीढ़ियां अब और इंतजार नहीं कर सकतीं. उन्हें और कितना इंतज़ार करना होगा?
कंबोज ने संयुक्त राष्ट्र में सुधारों की शुरुआत में देरी पर सवाल उठाते हुए कहा कि वर्ष 2000 में मिलेनियम शिखर सम्मेलन में वर्ल्ड लीडर्स ने सिक्योरिटी काउंसिल के सभी पहलुओं में व्यापक सुधार लाने के प्रयासों को तेज करने का संकल्प लिया था. रुचिरा कंबोज ने सुझाव दिया कि अगले साल संयुक्त राष्ट्र की 80वीं वर्षगांठ है और सितंबर में एक महत्वपूर्ण शिखर सम्मेलन होने वाला है. ऐसे मौकों पर इन जरूरी सुधारों को पेश किया जाना चाहिए.

ब्राज़ील, जापान और जर्मनी ने भारत के आह्वान को दोहराया भारत के G4 सहयोगियों- ब्राज़ील, जापान और जर्मनी ने 193 सदस्य देशों के विचारों की विविधता और बहुलता के महत्व पर जोर देते हुए नॉन परमानेंट केटेगरी में ज्यादा प्रतिनिधित्व के लिए भारत के आह्वान को दोहराया. रुचिरा कंबोज ने उन खास समूहों या देशों की पहचान करने का सुझाव दिया जो सुधार प्रक्रिया में विशेष ध्यान देने और उनकी आवाज़ ध्यान से सुनने के लायक हैं.