Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: Janmashtami 2022: कब मनाई जाएगी जन्माष्टमी- 18 या 19 अगस्त को ? जानें सही तिथि
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > देश-दुनिया > Janmashtami 2022: कब मनाई जाएगी जन्माष्टमी- 18 या 19 अगस्त को ? जानें सही तिथि
देश-दुनियाधार्मिक

Janmashtami 2022: कब मनाई जाएगी जन्माष्टमी- 18 या 19 अगस्त को ? जानें सही तिथि

admin
admin Published August 17, 2022
Last updated: 2022/08/17 at 9:15 AM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

Khabar 21 News

Shri Krishna Janmashtami 2022 Date: भगवान श्रीकृष्ण का जन्म अष्टमी तिथि को रोहिणी नक्षत्र में हुआ था। लेकिन कई बार ऐसी स्थिति बन जाती है कि अष्टमी तिथि और रोहिणी नक्षत्र दोनों एक ही दिन नहीं होते। इस बार भी कृष्ण जन्म की तिथि और नक्षत्र एक साथ नहीं मिल रहे हैं। 18 अगस्त को रात्रि 9 बजकर 21 मिनट के बाद अष्टमी तिथि का आरंभ हो जाएगी, जो 19 अगस्त को रात्रि 10 बजकर 59 मिनट तक रहेगी। वहीं रोहिणी नक्षत्र का आरंभ 19 अगस्त को रात्रि 01 बजकर 54 मिनट से होगा। शास्त्रों में इस तरह की उलझनों के लिए एक आसान सा उपाय बताया गया है कि गृहस्थों को उस दिन व्रत रखना चाहिए जिस रात को अष्टमी तिथि लग रही है। पंचांग के अनुसार, 18 अगस्त दिन गुरुवार को गृहस्थ आश्रम के लोगों को जन्माष्टमी का पर्व मनाना सही रहेगा क्योंकि 18 को मध्यरात्रि व्यापनी अष्टमी है।

किस दिन रखना चाहिए जन्माष्टमी का व्रत

- Advertisement -


जो लोग वैष्णव व साधु संत हैं उनको 19 अगस्त को व्रत रखना चाहिए, 19 अगस्त को उदयातिथि में अष्टमी तिथि रहेगी और रात्रि 10:59 के बाद नवमी तिथि लग जाएगी। इस दिन अष्टमी और नवमी दोनो रहेंगी। साथ उस दिन कृतिका नक्षत्र बन रहा है। जन्माष्टमी को लेकर जब विचार किया जाता है तो रोहिणी नक्षत्र का ध्यान अवश्य रखा जाता है, लेकिन इस बार 18 और 19 अगस्त दोनों ही दिन रोहिणी नक्षत्र का संयोग नहीं बन पा रहा है। हिंदू पंचांग के अनुसार, 19 अगस्त को कृत्तिका नक्षत्र देर रात 01.53 तक रहेगा। इसके बाद रोहिणी नक्षत्र शुरू होगा ,इसलिए इस बार जन्माष्टमी पर रोहिणी नक्षत्र का संयोग भी नहीं रहेगा ,इसलिए 19 अगस्त को श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का पर्व मनाया जाएगा। दरअसल कृष्ण जन्माष्टमी का व्रत तथा जन्मोत्सव दो अलग-अलग तिथियां हैं।

मथुरा-वृंदावन में 19 को मनेगी जन्माष्टमी

मथुरा-वृंदावन में सालों से पंरपरा रही है कि भगवान कृष्ण जन्माष्टमी के जन्मोत्सव सूर्य उदयकालिक और नवमी तिथि विद्धा जन्माष्टमी मनाने की परंपरा है। गृहस्थ संप्रदाय के लोग कृष्ण जन्माष्टमी मनाते हैं और वैष्णव संप्रदाय के लोग कृष्ण जन्मोत्सव मनाते हैं। जन्माष्टमी को मनाने वाले दो अलग-अलग संप्रदाय के लोग होते हैं, स्मार्त और वैष्णव। इनके विभिन्न मतों के कारण दो तिथियां बनती हैं। स्मार्त वह भक्त होते हैं जो गृहस्थ आश्रम में रहते हैं। यह अन्य देवी-देवताओं की जिस तरह पूजा-अर्चना और व्रत करते हैं, उसी प्रकार कृष्ण जन्माष्टमी का धूमधाम से उत्सव मनाते हैं। उसी प्रकार वैष्णव जो भक्त होते हैं वे अपना संपूर्ण जीवन भगवान कृष्ण को अर्पित कर देते हैं। उन्होंने गुरु से दीक्षा भी ली होती है और गले में कंठी माला भी धारण करते हैं। जितनी भी साधु-संत और वैरागी होते हैं, वे वैष्णव धर्म में आते हैं।


Share News
Chat on WhatsApp

admin August 17, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Leave a comment

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Latest Post

प्रज्ञानम् में हिंदी मीडियम के विज्ञान वर्ग विधार्थियो हेतु निःशुल्क नीट कोचिंग
बीकानेर शिक्षा
भाजपा स्थापना दिवस को लेकर बीकानेर में तैयारियां तेज – Bikaner News
बीकानेर
मन की बात में चमका बीकानेर, अभय जैन ग्रंथालय की सराहना – Bikaner News
बीकानेर
ढाई साल से फरार इनामी तस्कर गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई – Bikaner News
बीकानेर
ऊर्जा संकट के बीच राहत, LPG से भरे दो जहाज भारत की ओर – National News
बीकानेर
गिरफ्तारी के बाद सड़कों पर बवाल, राजधानी में बढ़ा तनाव – National News
देश-दुनिया
बीकानेर स्थापना दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला 15 से – Bikaner News
बीकानेर
बीकानेर में 17 वर्षीय नाबालिग लापता, पुलिस ने शुरू की तलाश – Bikaner News
बीकानेर

You Might Also Like

देश-दुनिया

गिरफ्तारी के बाद सड़कों पर बवाल, राजधानी में बढ़ा तनाव – National News

Published March 29, 2026
देश-दुनिया

मिडिल ईस्ट में बढ़ा तनाव, बड़ी ताकतों को खुली चेतावनी – National News

Published March 29, 2026
देश-दुनिया

क्या फिर लगेगा लॉकडाउन? पड़ोसी देश से आई बड़ी खबर – National News

Published March 29, 2026
देश-दुनिया

भारत-पाक सीमा पर 50 करोड़ की हेरोइन बरामद, पांच तस्कर गिरफ्तार

Published March 27, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?