Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: गर्लफ्रेंड से मिलने आए पाकिस्तानी प्रेमी को दो साल की जेल और जुर्माना
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > अनुपगढ > गर्लफ्रेंड से मिलने आए पाकिस्तानी प्रेमी को दो साल की जेल और जुर्माना
अनुपगढबीकानेरराजस्थान

गर्लफ्रेंड से मिलने आए पाकिस्तानी प्रेमी को दो साल की जेल और जुर्माना

editor
editor Published December 7, 2023
Last updated: 2023/12/07 at 11:40 AM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर। अनूपगढ़ कोर्ट ने एक 23 साल के पाकिस्तानी युवक को दो साल की जेल की सजा सुनाई है। पाकिस्तान युवक का नाम मोहम्मद अहमर है जो कि पाकिस्तान के बहावलपुर जिले में रहता था। दिसंबर, 2021 में अहमर अवैध तरीके से बॉर्डर पार करते हुए पकड़ा गया था। अहमर ने कोर्ट के सामने बयान दिया कि उसने भारत में रह रही अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बॉर्डर पार किया था।

अनूपगढ़ पुलिस के मुताबिक अहमर 4 दिसंबर 2021 को अनूपगढ़ में स्थित भारत-पाकिस्तान के अंतरराष्ट्रीय सीमा पर स्थित शेरपुरा पोस्ट से भारत की सीमा में घुसने का प्रयास कर रहा था, जिसे बीएसएफ के जवानों ने पकड़कर अनूपगढ़ पुलिस के हवाले कर दिया था। सुरक्षा एंजेसियों के द्वारा अहमर से पूछताछ किए जाने के बाद उसे 5 जनवरी 2022 को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया था। तब से उस पर कोर्ट में ट्रायल चल रहा था।

बुधवार को उसे कड़ी सुरक्षा में अनूपगढ़ अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया। अपर मुख्य न्यायाधीश मजिस्ट्रेट डॉ, सोनिया पूर्वा ने पाकिस्तानी युवक को 2 साल की जेल और 11 हजार रुपये की जुर्माने की सजा सुनाई।

सोशल मीडिया पर हुई दोस्ती, फिर प्यार अहमर ने कोर्ट को बताया कि, वो पाकिस्तान के बहावलपुर जिले में मजदूरी कर अपने परिवार का गुजर-बसर कर रहा था। 2020-21 में अहमर की सोशल मीडिया पर मुंबई की एक लड़की से बातचीत हुई। वो उस लड़की से प्यार करने लगा। वो एक दिन में कई कई घंटे सोशल मीडिया के जरिए बातचीत किया करते थे। उसपर प्यार का जुनून इतना सवार हो गया कि उसने गैर कानूनी तरीके से बॉर्डर पार करने का ठान लिया

- Advertisement -

Share News
Chat on WhatsApp

editor December 7, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

देवर पर 9 साल तक शोषण का आरोप, कोर्ट के आदेश से केस दर्ज – Bikaner News
बीकानेर
उदासर के ट्रायोनगर में प्लॉट कब्जे का मामला, छह लोगों पर केस दर्ज – Bikaner News
बीकानेर
मुक्ताप्रसाद क्षेत्र में ज्वैलर्स की दुकान में सेंधमारी, लाखों के गहने चोरी – Bikaner News
बीकानेर
RBSE 2026: 12 फरवरी से बोर्ड परीक्षाएं, 19 लाख से अधिक विद्यार्थी होंगे शामिल – Rajasthan News
राजस्थान शिक्षा
देश का बदला विकास से लेना होगा, युवाओं को एनएसए डोभाल का संदेश – National News
देश-दुनिया
बीकानेर स्कूलों में गुरुवार को हथकरघा और स्थानीय परिधान पहनने का निर्देश – Bikaner News
बीकानेर
जेएनवीसी में अचेत मिले व्यक्ति की मौत, मर्ग दर्ज कर जांच शुरू – Bikaner News
बीकानेर
मोबाइल ऐप से निवेश के नाम पर लाखों की ठगी, मामला दर्ज – Bikaner News
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

देवर पर 9 साल तक शोषण का आरोप, कोर्ट के आदेश से केस दर्ज – Bikaner News

Published January 10, 2026
बीकानेर

उदासर के ट्रायोनगर में प्लॉट कब्जे का मामला, छह लोगों पर केस दर्ज – Bikaner News

Published January 10, 2026
बीकानेर

मुक्ताप्रसाद क्षेत्र में ज्वैलर्स की दुकान में सेंधमारी, लाखों के गहने चोरी – Bikaner News

Published January 10, 2026
राजस्थानशिक्षा

RBSE 2026: 12 फरवरी से बोर्ड परीक्षाएं, 19 लाख से अधिक विद्यार्थी होंगे शामिल – Rajasthan News

Published January 10, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?