Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: गोगामेड़ी के हत्यारो पर पांच लाख का इनाम व जानकारी देने वाले को भी पांच लाख मिलेगे
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > जयपुर > गोगामेड़ी के हत्यारो पर पांच लाख का इनाम व जानकारी देने वाले को भी पांच लाख मिलेगे
जयपुरराजस्थान

गोगामेड़ी के हत्यारो पर पांच लाख का इनाम व जानकारी देने वाले को भी पांच लाख मिलेगे

editor
editor Published December 6, 2023
Last updated: 2023/12/06 at 3:38 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

जयपुर। गोगामेड़ी हत्याकांड की सघन जांच के लिए एसआईटी की टीम का गठन कर दिया है. इसकी कमान एडीजी क्राइम दिनेश एनएम को दी गई है. वहीं उन्होंने कहा है कि FIR दर्ज होते ही दोनों अभियुक्तों पर 5-5 लाख रुपये का ईनाम घोषित किया जाएगा.साथ ही अभियुक्तों के बारे में जानकारी देने वालों को भी 5-5 लाख रूपए इनाम मिलेगा. DGP ने कहा कि, गोगामेड़ी हत्याकांड के दोनों अभियुक्तों की पहचान कर ली गई है. पुलिस बड़ी तत्परता के साथ हत्यारों की तलाश रही है.हत्या के विरोध में प्रदेश भर में विरोध प्रदर्शन गोगामेड़ी हत्याकांड ने पूरे प्रदेश में नया उबाल ला दिया है. यूं दिनदहाड़े गोगामेड़ी की हत्या के बाद प्रदेश भर में लोगों में रोष है. प्रदेश में जगह-जगह करणी सेना और राजपूत समाज के लोग प्रदर्शन कर रहे हैं. करणी सेना और राजपूत समाज के लोगों ने आज बुधवार को कई ज़िलों में बंद का आह्वान किया गया है. पाली, जयपुर, नागौर, अलवर और कोटा समेत कई ज़िलों में आज बाजार बंद रहेंगे.घर में घुस कर की थी हत्यागौरतलब है कि मंगलवार को राजधानी जयपुर में श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की गोली मारकर हत्या कर दी गई. मिली जानकारी के अनुसार इस वारदात को मंगलवार दोपहर करीब 1.30 बजे सुखदेव सिंह गोगामेड़ी के घर पर अंजाम दिया गया. गोगामेड़ी का जयपुर के श्याम नगर जनपथ पर आवास है. जहां घर में घुसकर दो बदमाशों ने गोली मारकर उनकी हत्या कर दी. इस दौरान गोगामेड़ी के साथ रहे उनके गनमैन अजीत सिंह को भी गोली लगी.रोहित गोदारा गैंग ने इस हत्या की ज़िम्मेदारी ली रोहित गोदारा गैंग ने इस हत्या की जिम्मेवारी ली है. रोहित गोदारा गैंग ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा कि गोगोमेड़ी की हत्या की जिम्मेवारी हम लेते हैं. आइए जानते हैं कौन है रोहित गोदारा. रोहित गोदारा, मशहूर गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा है. रोहित ने अपनी फेसबुक पोस्ट में लिखा, ‘सभी भाइयों को राम राम, मैं रोहित गोदारा कपूरसरी, गोल्डी बराड़ भाइयों आज यह जो सुखदेव गोगामेड़ी की हत्या हुई है, इसकी सम्पूर्ण जिम्मेवारी हम लेते हैं, यह हत्या हमने करवाई है.


Share News
Chat on WhatsApp

editor December 6, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

बीकानेर में फांसी लगाकर युवक ने दी जीवनलीला समाप्त, पुलिस जांच में जुटी
बीकानेर
बीकानेर में 28 मार्च को कई क्षेत्रों में बिजली कटौती, समयानुसार रहेगी सप्लाई बंद
बीकानेर
बीकानेर में शनिवार-रविवार भी खुले रहेंगे बिजली बिल काउंटर, उपभोक्ताओं को राहत
बीकानेर
बीकानेर में लोहे की रॉड से हमला, युवक घायल, आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज
बीकानेर
बीकानेर के रायसर जीएसएस में भीषण आग, धुएं से आसमान ढका, राहत कार्य जारी
बीकानेर
बीकानेर में हाई-प्रोफाइल चोरी, इंफ्लूएंसर की स्कॉर्पियो CCTV में कैद होकर चोरी
बीकानेर
बीकानेर में वायरल ऑडियो से सियासी हलचल तेज, पूर्व मंत्री पर गंभीर आरोपों की चर्चा
बीकानेर
भारत-पाक सीमा पर 50 करोड़ की हेरोइन बरामद, पांच तस्कर गिरफ्तार
देश-दुनिया

You Might Also Like

राजस्थान

राजस्थान में तेल-गैस की पर्याप्त उपलब्धता, सीएम ने बुलाई सर्वदलीय बैठक – Rajasthan News

Published March 26, 2026
बीकानेरराजनीतिराजस्थान

भाजपा मीडिया विभाग में महत्वपूर्ण नियुक्तियाँ; बीकानेर संभाग में संगठन को मिलेगी नई धार

Published March 25, 2026
बीकानेरराजस्थानशिक्षा

सिंथेसिस, बीकानेर में सत्र 2026-27 के नए बैच 23 मार्च से प्रारंभ

Published March 24, 2026
राजस्थान

RBSE 10वीं रिजल्ट जारी, ऐसे करें सबसे पहले चेक

Published March 24, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?