Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: निर्माण मजदूरों को जल्द जारी होंगे यूनिक आईडी कार्ड
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > नई दिल्ली > निर्माण मजदूरों को जल्द जारी होंगे यूनिक आईडी कार्ड
नई दिल्ली

निर्माण मजदूरों को जल्द जारी होंगे यूनिक आईडी कार्ड

editor
editor Published December 1, 2023
Last updated: 2023/12/01 at 4:18 PM
Share
SHARE
Share News

 

नई दिल्ली। सभी निर्माण मजदूर आधार कार्ड और ई-श्रम डेटाबेस से जुड़ेगे। इन मजदूरों को जल्द यूनिक आईडी कार्ड जारी किया जाएगा। सरकार प्रवासी मजदूरों के अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित करने के लिए देशभर में सभी भवन और निर्माण मजदूरों के लिए विशिष्ट पहचान पत्र यूनिक आईडी कार्ड जारी करेगी। सभी मजदूरों के लिए यह अनिवार्य होगा। यह मजदूर के आधार से जुड़ा होगा। इसे ई-श्रम डेटाबेस से भी जोड़ा जाएगा। इस बारे में अगले हफ्ते घोषणा की जा सकती है। अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन के सहयोग से अखिल भारतीय नियोक्ता संगठन एआईओई और उद्योग मंडल फिक्की की ओर से दिल्ली में आयोजित च्द माइग्रेशन कॉन्क्लेवज् में श्रम सचिव आरती आहूजा ने कहा कि यूनिक आईडी कार्ड की मदद से मजदूरों को न सिर्फ सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ आसानी से मिल सकेगा, बल्कि ठेकेदारों पर नकेल भी कसी जा सकेगी।

मजदूरों को होंगे अनगिनत फायदे

सरकार गरीबों, मजदूरों और किसानों को फायदा पहुंचाने के लिए योजनाएं लाती रहती है, लेकिन कई बार इनका लाभ लोगों तक नहीं पहुंच पाता। स्पेशल आइडी कार्ड उनके लिए हथियार का काम करेगा। निर्माण कार्यों में लगे प्रवासी मजदूरों को इसका खासतौर पर फायदा मिलेगा। आहूजा ने कहा कि मजदूरों के हितों के लिए बने कानूनों का पालन ठेकेदार न के बराबर करते हैं। इसलिए सरकार यूनिक आईडी कार्ड के जरिए उन्हें विभिन्न योजनाओं के दायरे में लाएगी। इससे मजदूरों का शोषण नहीं किया जा सकेगा। कार्ड बन जाने के बाद ठेकेदारों को सरकार के सभी नियमों का पालन करना पड़ेगा।

- Advertisement -

अभी सामाजिक सुरक्षा योजना के दायरे से दूर

इंफ्रास्ट्रक्चर और बिल्डिंग निर्माण में ज्यादातर मजदूरों को ठेके पर रखा जाता है। इन्हें दिहाड़ी रोजगार दिया जाता है। जरूरत खत्म होने पर उन्हें निकाल दिया जाता है। उन्हें सामाजिक सुरक्षा योजना के दायरे में लाने की कोशिश नहीं की जाती। मजदूर एक राज्य से दूसरे राज्य काम की तलाश में जाते हैं। उन्हें कई तरह की चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। दुर्घटना होने पर उन्हें और उनके परिवार को कोई विशेष लाभ नहीं मिल पाता।

जानिए पंजीयन के नियम

आवेदन करने वाला आयकरदाता नहीं होना चाहिए।

आवेदक के पास किसी भी संगठित समूह या संस्था का सदस्यता नहीं हो।

आवेदन करने वाले का पीएफ और ईएसआई खाता नहीं होना चाहिए।

इसके लिए आवेदने करने वालों की उम्र 16 से 59 वर्ष होनी चाहिए।


Share News

editor December 1, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

खेत में सो रहे परिवार पर हमला, काश्तकार का अपहरण कर ले गए हमलावर
बीकानेर
लंबे इंतजार के बाद बीकानेर में झमाझम बारिश, मौसम विभाग का अनुमान फिर फेल
बीकानेर
नोखा में अवैध हथियारों के साथ तीन युवक गिरफ्तार, स्कॉर्पियो से मिली पिस्टल
crime बीकानेर
देश की पहली डिजिटल जनगणना में लोग खुद भर सकेंगे अपनी जानकारी
देश-दुनिया
UPSC ने 241 पदों पर भर्ती निकाली, ग्रेजुएट अभ्यर्थियों के लिए सुनहरा मौका
बीकानेर
सीएम भजनलाल कल बीकानेर दौरे पर, शिविर में लेंगे हिस्सा
बीकानेर
अंबेडकर सर्किल पर ट्रेलर की टक्कर से मची अफरा-तफरी
बीकानेर
राजस्थान में छात्रों के नाम पर 1800 करोड़ की ठगी का पर्दाफाश
crime राजस्थान

You Might Also Like

देश-दुनियानई दिल्ली

भविष्य देखना है तो भारत आइए – अमेरिकी राजदूत

Published April 11, 2024
देश-दुनियानई दिल्ली

अरविंद केजरीवाल के बाद AAP के एक और विधायक के घर ED का छापा

Published March 23, 2024
देश-दुनियानई दिल्ली

पीओके को लेकर गृह मंत्री अमित शाह की कड़ी प्रतिक्रिया बोले- वहां के हिंदू भी हमारे हैं और मुसलमान भी

Published March 16, 2024
देश-दुनियानई दिल्ली

केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुश खबरी, बढ़ सकता है महंगाई भत्ता

Published January 27, 2024

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

Join WhatsApp Group

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?