Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: आ गया राजस्थान का एग्जिट पोल, इस पार्टी को मिल रहा है बहुमत
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > आ गया राजस्थान का एग्जिट पोल, इस पार्टी को मिल रहा है बहुमत
बीकानेरराजस्थान

आ गया राजस्थान का एग्जिट पोल, इस पार्टी को मिल रहा है बहुमत

editor
editor Published November 30, 2023
Last updated: 2023/11/30 at 10:00 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर। जयपुर। तेलंगाना में विधानसभा चुनाव के लिए गुरुवार शाम मतदान पूरा होने के बाद विभिन्न एजेंसियों की ओर से जारी एक्जिट पोल के नतीजे आना शुरु हो गए। मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मिजोरम में मतदान पहले संपन्न हो चुका है। नतीजे तीन दिसंबर को आएंगे।

इंडिया टुडे- एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल में राजस्थान में कांग्रेस को 86-106 और भाजपा को 80-100 सीटें मिलने का अनुमान हैं।

TV9 Bharatvarsh-Polstart के एग्जिट पोल में भाजपा को 100-110 सीटें मिलने का अनुमान है वहीं कांग्रेस के खाते में 90-100 सीटें जा सकती हैं। वहीं अन्य दलों और निर्दलीयों के पास 5-15 सीटें जा सकती हैं।

जन की बात के एग्जिट पोल में राजस्थान में भाजपा को 100-122, कांग्रेस को 62 से 85 सीटें मिलने का अनुमान हैं। टाइम नॉउ-ईटीज के एग्जिट पोल में राजस्थान में भाजपा को 108-128 और कांग्रेस को 56-72 सीटें मिलने का अनुमान है।

- Advertisement -

वहीं इंडिया टुडे माय एक्सिस इंडिया के एग्जिट पोल में मध्य प्रदेश में भाजपा को 106-116, कांग्रेस को 111-121 और अन्य को 6 सीटें मिलने का अनुमान जताया है। वहीं छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को 40-50, भाजपा 36-46 और अन्य को 1 से 5 सीटें दी हैं।

राजस्थान में 75.45 फीसदी हुई वोटिंग

राजस्थान विधानसभा के लिए इस बार पिछले चुनाव के मुकाबले अधिक मतदान हुआ। इसका आंकड़ा 75.45 प्रतिशत रहा, जो पिछली बार से 0.74 प्रतिशत अधिक है। इसमें 74.62 प्रतिशत मतदान ईवीएम के जरिए हुआ, जबकि 0.83 प्रतिशत डाक मतपत्र हैं। कुल मतदान का आंकड़ा वर्ष 2013 के बाद इस बार फिर 75 पार हो गया। इस बार महिला मतदान बढ़ा, जबकि पुरुष मतदान में कमी आई। मतदान केन्द्र वोट प्रतिशत में भी महिलाओं ने पुरुषों को पीछे छोड़ दिया। मतदान में आदिवासी बहुल कुशलगढ़ ने दूसरे विधानसभा क्षेत्रों को पीछे छोड़ दिया, पोकरण विधानसभा दूसरे व तिजारा तीसरे स्थान पर रही।


Share News
Chat on WhatsApp

editor November 30, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

बीकानेर में फांसी लगाकर युवक ने दी जीवनलीला समाप्त, पुलिस जांच में जुटी
बीकानेर
बीकानेर में 28 मार्च को कई क्षेत्रों में बिजली कटौती, समयानुसार रहेगी सप्लाई बंद
बीकानेर
बीकानेर में शनिवार-रविवार भी खुले रहेंगे बिजली बिल काउंटर, उपभोक्ताओं को राहत
बीकानेर
बीकानेर में लोहे की रॉड से हमला, युवक घायल, आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज
बीकानेर
बीकानेर के रायसर जीएसएस में भीषण आग, धुएं से आसमान ढका, राहत कार्य जारी
बीकानेर
बीकानेर में हाई-प्रोफाइल चोरी, इंफ्लूएंसर की स्कॉर्पियो CCTV में कैद होकर चोरी
बीकानेर
बीकानेर में वायरल ऑडियो से सियासी हलचल तेज, पूर्व मंत्री पर गंभीर आरोपों की चर्चा
बीकानेर
भारत-पाक सीमा पर 50 करोड़ की हेरोइन बरामद, पांच तस्कर गिरफ्तार
देश-दुनिया

You Might Also Like

बीकानेर

बीकानेर में फांसी लगाकर युवक ने दी जीवनलीला समाप्त, पुलिस जांच में जुटी

Published March 27, 2026
बीकानेर

बीकानेर में 28 मार्च को कई क्षेत्रों में बिजली कटौती, समयानुसार रहेगी सप्लाई बंद

Published March 27, 2026
बीकानेर

बीकानेर में शनिवार-रविवार भी खुले रहेंगे बिजली बिल काउंटर, उपभोक्ताओं को राहत

Published March 27, 2026
बीकानेर

बीकानेर में लोहे की रॉड से हमला, युवक घायल, आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज

Published March 27, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?