Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: चीन में फैली बच्चों में बीमारी, राजस्थान में चिकित्सा विभाग आया अलर्ट मोड पर
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > जयपुर > चीन में फैली बच्चों में बीमारी, राजस्थान में चिकित्सा विभाग आया अलर्ट मोड पर
जयपुरराजस्थान

चीन में फैली बच्चों में बीमारी, राजस्थान में चिकित्सा विभाग आया अलर्ट मोड पर

editor
editor Published November 27, 2023
Last updated: 2023/11/27 at 3:49 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

जयपुर। कोरोना के बाद अब एक नई बीमारी ने दहशत फैला दी है। चाइना में इस बार बच्चों में रहस्यमयी बीमारी आई है। पीडि़त बच्चों में फेफड़ों में जलन, तेज बुखार, खांसी और जुकाम जैसे लक्षण दिखाई दे रहे हैं। जिसे देखते हुए भारत सरकार ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को एडवाइजरी जारी की है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से पब्लिक हेल्थ सिस्टम को अपडेट करने के लिए कहा है।राजस्थान में चिकित्सा विभाग अलर्ट मोड पर आ गया है। राजस्थान सरकार ने एडवाइजरी जारी कर दी है। चिकित्सा विभाग अतिरिक्त मुख्य सचिव शुभ्रा सिंह ने कहा कि भारत सरकार से मिले पत्र के अनुसार चीन देश में पिछले कुछ दिनों से श्वांस संबंधी रोग में बढ़ोत्तरी हुई है। ये बीमारी ज्यादातर बच्चों में पाई गई है।जिसमें अब तक प्राप्त जानकारी अनुसार वहां मुख्य रूप से बच्चों में श्वसन रोग बढ़ा है। जो कि इन्फ्लूएन्जा, माइक्रोप्लाजमान्यूमोनिया एवं सॉर्सकॉव-2 आदि सामान्य कारणों से होना पाया गया है। उन्होंने कहा कि अब तक मिली जानकारी के अनुसार यह स्थिति चिन्ताजनक नहीं है।लेकिन संक्रामक रोगों की निगरानी रखी जानी चाहिए। इसके लिए जिलों को निर्देश जारी कर दिए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में वर्तमान में श्वसन रोग एवं विशेषकर कोविड-19 व म्यूकोरमाइकोसिस के रोगी भार नहीं है।अभी इसके कोई केस भी नहीं आ रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि संक्रामक रोगों से बचाव व नियन्त्रण के लिए विभाग की तैयारी पूरी है। इसके अलावा किसी बड़ी बीमारी के फैलने को लेकर अस्पतालों में तैयारी करने के लिए भी कहा गया है।


Share News
Chat on WhatsApp

editor November 27, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

बीकानेर में फांसी लगाकर युवक ने दी जीवनलीला समाप्त, पुलिस जांच में जुटी
बीकानेर
बीकानेर में 28 मार्च को कई क्षेत्रों में बिजली कटौती, समयानुसार रहेगी सप्लाई बंद
बीकानेर
बीकानेर में शनिवार-रविवार भी खुले रहेंगे बिजली बिल काउंटर, उपभोक्ताओं को राहत
बीकानेर
बीकानेर में लोहे की रॉड से हमला, युवक घायल, आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज
बीकानेर
बीकानेर के रायसर जीएसएस में भीषण आग, धुएं से आसमान ढका, राहत कार्य जारी
बीकानेर
बीकानेर में हाई-प्रोफाइल चोरी, इंफ्लूएंसर की स्कॉर्पियो CCTV में कैद होकर चोरी
बीकानेर
बीकानेर में वायरल ऑडियो से सियासी हलचल तेज, पूर्व मंत्री पर गंभीर आरोपों की चर्चा
बीकानेर
भारत-पाक सीमा पर 50 करोड़ की हेरोइन बरामद, पांच तस्कर गिरफ्तार
देश-दुनिया

You Might Also Like

राजस्थान

राजस्थान में तेल-गैस की पर्याप्त उपलब्धता, सीएम ने बुलाई सर्वदलीय बैठक – Rajasthan News

Published March 26, 2026
बीकानेरराजनीतिराजस्थान

भाजपा मीडिया विभाग में महत्वपूर्ण नियुक्तियाँ; बीकानेर संभाग में संगठन को मिलेगी नई धार

Published March 25, 2026
बीकानेरराजस्थानशिक्षा

सिंथेसिस, बीकानेर में सत्र 2026-27 के नए बैच 23 मार्च से प्रारंभ

Published March 24, 2026
राजस्थान

RBSE 10वीं रिजल्ट जारी, ऐसे करें सबसे पहले चेक

Published March 24, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?