Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: लोकतंत्र के उत्साह-उल्लास, शांतिपूर्ण हुआ जिले में मतदान
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > लोकतंत्र के उत्साह-उल्लास, शांतिपूर्ण हुआ जिले में मतदान
बीकानेरराजस्थान

लोकतंत्र के उत्साह-उल्लास, शांतिपूर्ण हुआ जिले में मतदान

editor
editor Published November 25, 2023
Last updated: 2023/11/25 at 9:46 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर। विधानसभा चुनाव के लोकतंत्र उत्सव बीकानेर जिले में उत्साह व उल्लास के साथ कहीं राग-द्वेष वातावरण दिखाई दिया। मतदान से जुड़े कार्मिकों, पुलिस, होमगार्ड व स्पेशल फोर्स के जवानों तथा विभिन्न पार्टियों के कार्यकर्ताओं, बी.एल.ओ, आंगनबाड़ी कार्यकताओं ने 11-12 घंटें हार्ड ड्यूटी कर उत्सव में भागीदारी निभाई। एक अनुमान के अनुसार बीकानेर में मतदान का प्रतिशत 70 से अधिक रहा । सावों के दौर के कारण कई लोग लोकतंत्र के उत्सव में चाहकर भी परिवारिक कारणों से हिस्सा नही ले सके। कई दिहाड़ी मजदूरों ने दो जून की रोटी के जुगाड़ में अपने मतदान नहीं किया।
बीकानेर जिले की पांच विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों में मैदान पर उतरे सभी उम्मीदवारों के भाग्य ई.वी.एम. मशीन में छिप गए। किसकी हार होगी कौन विजयश्री हासिल करेगा, इसका पत्ता 3 दिसम्बर को खुलेगा। उम्मीदवारों ने अपने पक्ष में अधिकाधिक वोट डालने के लिए मतदान के दिन अल्ल सुबह से शाम तक का समय मतदाताओं व कार्यकर्ताओं की जी हजूरी व खातिरदारी में गुजारा। निर्दलीय उम्मीदवार मतदान की पूर्व रात्रि को चैन की नींद ली, वही प्रमुख पार्टियों के उसके प्रमुख कार्यकर्ता अपने उम्मीदवार के पक्ष में अधिकाधिक वोट डलवाने की रणनीती में पूरी नींद नहीं ली। कार्यकर्ताओं, बूथ एजेन्टों के चाय, नाश्ता, भोजन व कार्यालय खर्च देने, मतदाताओं के लिए वाहन व अन्य व्यवस्थाओं तथा प्रलोभनों को देने में लगे थे। वही कई उम्मीदवार अपने देवी-देवताओं को मनाने, मंत्र जाप व जीतने के टोटके करने में लगे थे।
लोकतंत्र के उत्सव में इस बार पिछले चुनाव की अपेक्षा सभी जाति व समुदाय के मतदाताओं में अधिक उत्साह नजर आया। लोग सुबह सात बजे से ही मतदान करने पहुंचने लगे । सूर्य के उदय से अस्ताचल तक जाने तक कई मतदान केंद्रों में मतदाताओं की लाइन लगी थीं। पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी दिनभर मतदान केन्द्रों का राउंड ले रहे थे। जस्सूसर गेट के बाहर कोठारी अस्पताल मार्ग मोहल्ला व्यापारियान में मतदान केन्द्रों से निर्धारित 200 मीटर की दूरी से नजदीक वाहन खड़े दिखाई देने पर अधिकारियों ने उन्हें हटवाया। लालगढ़ रेलवे वर्कशॉप के पास स्थित स्कूल में बैरिकेटिंग लगवाई गई थी।
सटोरियों भी घूमें व भाव बदलते रहे
बीकानेर के साथ फलौदी सहित विभिन्न स्थानों से आए सटोरिए भी मतदान केन्द्रों पर भी, विभिन्न पार्टियों के बूथ की भीड़ व आम मतदाताओं के साथ बातचीत कर प्रमुख पार्टियों के भावों को बदलकर अपना मुनाफा करने में लगे थे। सटोरियों ने उम्मीदवारों के भाव में भी दो तीन बार बदलाव किया।
बीकानेर जिले में समाचार लिखे जाने तक जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन की सजगता से मतदाताओं व पार्टी कार्यकर्ताओं में सामान्य राग-द्वेष व तनाव झलका, लेकिन ई.वी.एम.मशीन के खराब होने, वोटिंग देरी से होने, कहीं बूथ कैपचरिंग करने या लड़ाई-झगड़े की घटना नहीं सामने नहीं आई। जिला कलक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी भगवती प्रसाद कलाल सहित सभी पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों, मतदान से जुड़े कार्मिकों को शांति पूर्ण मतदान उत्सव करवाने के लिए शुभकामनाओं के साथ धन्यवाद ज्ञापित किया है।


Share News
Chat on WhatsApp

editor November 25, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

बीकानेर में शनिवार-रविवार भी खुले रहेंगे बिजली बिल काउंटर, उपभोक्ताओं को राहत
बीकानेर
बीकानेर में लोहे की रॉड से हमला, युवक घायल, आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज
बीकानेर
बीकानेर के रायसर जीएसएस में भीषण आग, धुएं से आसमान ढका, राहत कार्य जारी
बीकानेर
बीकानेर में हाई-प्रोफाइल चोरी, इंफ्लूएंसर की स्कॉर्पियो CCTV में कैद होकर चोरी
बीकानेर
बीकानेर में वायरल ऑडियो से सियासी हलचल तेज, पूर्व मंत्री पर गंभीर आरोपों की चर्चा
बीकानेर
भारत-पाक सीमा पर 50 करोड़ की हेरोइन बरामद, पांच तस्कर गिरफ्तार
देश-दुनिया
पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में बड़ी कटौती, आम जनता को राहत देने का फैसला
बीकानेर
बीकानेर में बम धमकी ईमेल से हड़कंप, पुलिस और एजेंसियां जांच में जुटी
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

बीकानेर में शनिवार-रविवार भी खुले रहेंगे बिजली बिल काउंटर, उपभोक्ताओं को राहत

Published March 27, 2026
बीकानेर

बीकानेर में लोहे की रॉड से हमला, युवक घायल, आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज

Published March 27, 2026
बीकानेर

बीकानेर के रायसर जीएसएस में भीषण आग, धुएं से आसमान ढका, राहत कार्य जारी

Published March 27, 2026
बीकानेर

बीकानेर में हाई-प्रोफाइल चोरी, इंफ्लूएंसर की स्कॉर्पियो CCTV में कैद होकर चोरी

Published March 27, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?