Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: बीकानेर में बदमाशों की भरमार, पुलिस की नींद उड़ी, हार्डकोर व हिस्ट्रीशीटर बढ़े
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > crime > बीकानेर में बदमाशों की भरमार, पुलिस की नींद उड़ी, हार्डकोर व हिस्ट्रीशीटर बढ़े
crimeबीकानेर

बीकानेर में बदमाशों की भरमार, पुलिस की नींद उड़ी, हार्डकोर व हिस्ट्रीशीटर बढ़े

editor
editor Published October 2, 2023
Last updated: 2023/10/02 at 7:09 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर । बदमाशों के बढ़ते कुनबे ने पुलिस की नींद उड़ा रखी है। हर साल हार्डकोर व हिस्ट्रीशीटर बढ़ रहे हैं। बीकानेर रेंज में वर्ष 2023 में 86 बदमाशों की हिस्ट्रीशीट खोली गई है। वहीं 16 की राउडी शीट तैयार की गई है। वहीं एक हार्डकोर के खिलाफ पुलिस ने रेड कॉर्नर नोटिस जारी कर रखा है।
हार्डकोर व हिस्ट्रीशीटरों पर विशेष निगरानी के लिए एक सेल गठित की गई है, जो इनकी हर गतिविधि पर निगाह रख रही है। हार्डकोर व हिस्ट्रीशीटर की प्रतिदिन की गुप्त रिपोर्ट सेल प्रभारी पुलिस अधीक्षक को कर रहे हैं। विधानसभा चुनावों की तैयारियों में जुटी पुलिस पहले से अपनी फिल्डिंग सजा रही है। बीकानेर रेंज के श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ जिलों की पुलिस के अनुपात में बीकानेर पुलिस बदमाशों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रही है।पुलिस की इतनी सख्ती के बावजूद अपराधों में कमी नहीं आ रही। पिछले सालों की तुलना में चोरी, नकबजनी, हत्या का प्रयास व बलात्कार के मामलों में दस फीसदी की वृद्धि हुई है।बदमाशों पर भारी पड़ रही बीकानेर पुलिस बीकानेर संभाग में बदमाशों पर बीकानेर पुलिस भारी पड़ रही है। बीकानेर पुलिस ने पिछले तीन साल में 90 बदमाशों की हिस्ट्रीशीट और 15 की राउडीशीट खोली है। वहीं श्रीगंगानगर में 74 बदमाशों की हिस्ट्रीशीट, छह की राउडीशीट, हनुमानगढ़ में 13 की हिस्ट्रीशीट एवं छह की राउडीशीट खोली गई है।बदमाशों के खिलाफ पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी है। बीकानेर पुलिस ने एक हार्डकोर रोहित गोदारा के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी कर रखा है।
कानून-व्यवस्था कर रहे मजबूत हार्डकोर व हिस्ट्रीशीटरों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। विधानसभा चुनाव में किसी तरह का खललन हो, इसके लिए पहले से कानून-व्यवस्था को मजबूतकर रहे हैं। जिले में 29 हार्डकोर व 447 हिस्ट्रीशीटर हैं। बदमाशों की हर गतिविधि पर निगाह रखने के लिए एक गुप्त सेल गठित की है, जो प्रतिदिन रिपोर्ट कर रही है।- तेजस्वनी गौतम,पुलिस अधीक्षक हर साल बढ़ रहे बदमाश वर्ष-2023 में बीकानेर रेंज में 86 बदमाशों की हिस्ट्रीशीट खोली गई है। इनमें बीकानेर के 30, श्रीगंगानगर के 38, हनुमानगढ़ के नौ हिस्ट्रीशीटर शामिल हैं। वहीं बीकानेर से पांच, श्रीगंगानगर से एक, हनुमानगढ़ से दो और बदमाशों की हिस्ट्रीशीट खोलने की तैयारी है। इसके अलावा बीकानेर में इस साल पांच बदमाशों की राउडीशीट तैयार की गई है।
बीकानेर संभाग में पिछले साढ़े तीन साल में गंभीर प्रवृत्ति के अपराधिक मामलों ने कानून-व्यवस्था को बिगाड़ कर रख दिया है। पिछले तीन साल आठ महीने में बीकानेर, गंगानगर, हनुमानगढ़ व चूरू में हत्या के 793, हत्या के प्रयास के 1003, डकैती के 20, लूट के 328, बलात्कार के 2676, नकबजनी के 2714, चोरी के 6424 मामले दर्ज हुए हैं।


Share News
Chat on WhatsApp

editor October 2, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

बीकानेर में पुलिस की कार्रवाई, एमडी ड्रग्स सप्लायर गिरफ्तार
बीकानेर
बीकानेर कॉलेज में होगा बड़ा सुधार, 1.32 करोड़ से विकास कार्य शुरू
बीकानेर
राजस्थान में मौसम बदलेगा, 18–19 मार्च को आंधी-बारिश अलर्ट
बीकानेर
बीकानेर में लेनदेन विवाद में युवक की हत्या, देर रात वारदात से सनसनी
बीकानेर
आज का राशिफल: धन लाभ के योग, सफलता मिलेगी पर सतर्क रहना जरूरी
राशिफल
डॉ. करणी सिंह स्टेडियम में आधुनिक जिम सेंटर का शुभारंभ – Bikaner News
बीकानेर
जम्भेश्वर नगर में अवैध गैस रिफिलिंग का भंडाफोड़, 56 सिलेंडर जब्त – Bikaner News
बीकानेर
सड़क पर अचानक पशु आने से स्कॉर्पियो पलटी, 6 युवक घायल – Bikaner News
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

बीकानेर में पुलिस की कार्रवाई, एमडी ड्रग्स सप्लायर गिरफ्तार

Published March 16, 2026
बीकानेर

बीकानेर कॉलेज में होगा बड़ा सुधार, 1.32 करोड़ से विकास कार्य शुरू

Published March 16, 2026
बीकानेर

राजस्थान में मौसम बदलेगा, 18–19 मार्च को आंधी-बारिश अलर्ट

Published March 16, 2026
बीकानेर

बीकानेर में लेनदेन विवाद में युवक की हत्या, देर रात वारदात से सनसनी

Published March 16, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?