Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: दूध-छाछ बेचने की आड़ में लोहे की दुकानें बनाईं, निगम से परमिशन नहीं, फुटपाथ पर उग रहे बूथ
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > दूध-छाछ बेचने की आड़ में लोहे की दुकानें बनाईं, निगम से परमिशन नहीं, फुटपाथ पर उग रहे बूथ
बीकानेरराजस्थान

दूध-छाछ बेचने की आड़ में लोहे की दुकानें बनाईं, निगम से परमिशन नहीं, फुटपाथ पर उग रहे बूथ

editor
editor Published September 26, 2023
Last updated: 2023/09/26 at 3:56 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर। सरस डेयरी बूथ के नाम पर शहर में एक बार फिर से कब्जों की अमरबेल बढऩे लगी है। पिछले कुछ दिनों में पीबीएम हॉस्पिटल रोड और आंखों की अस्पताल के आसपास सबसे अधिक कब्जे हुए हैं। इसके बावजूद नगर निगम और जिला प्रशासन के जिम्मेदार अधिकारियों ने आंखें मूंद रखी है।तत्कालीन संभागीय आयुक्त नीरज के पवन ने कब्जों के खिलाफ अभियान चलाकर शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को पटरी पर लाने का प्रयास शुरू किया था, लेकिन उनके स्थानांतरण के बाद एक बार फिर से कब्जों की भरमार होने लगी है। आंखों के हॉस्पिटल के पास कुछ ऐसे डेयरी बूथ भी हैं, जो वर्षों से दूध-छाछ बेचने की आड़ में कब्जा जमाए बैठे हैं हाल ही में सुपर स्पेशियलिटी सेंटर के मुख्य द्वार के पास एक डेयरी बूथ रखा गया है। उरमूल डेयरी के अधिकारियों की मानें तो इस रोड पर मात्र एक डेयरी बूथ स्वीकृत है, इसके अलावा जो डेयरी बूथ बने हैं, वह अनधिकृत है। तत्कालीन संभागीय आयुक्त नीरज के पवन ने नक्श के विपरीत लगाए गए डेयरी बूथ को हटाने के साथ ही अनधिकृत डेयरी बूथ के खिलाफ कार्रवाई की थी।उरमूल डेयरी के रिकॉर्ड में फिलहाल 165 डेयरी बूथ ही स्वीकृत है। मुख्यमंत्री ने बजट घोषणा में 122 नए डेयरी बूथ अलॉट करने की घोषणा की थी, जिसमें से 22 डेयरी बूथ की स्वीकृति ही निगम प्रशासन ने डेयरी प्रशासन को सौंपी है।देर रात तक रहता है जमावड़ा
डेयरी उत्पाद बेचने की आड़ में बूथ संचालकों द्वारा देर रात तक नियम विरुद्ध बूथ खोलने से वहां रातभर संदिग्ध लोगों का जमावड़ा रहता है। बूथ संचालकों द्वारा बूथ पर सिगरेट, बीड़ी, तम्बाकू और अन्य नशीले पदार्थ बेचने पर डेयरी प्रशासन भी कई बार कार्रवाई कर चुका है।लेकिन जिला प्रशासन और निगम प्रशासन कार्रवाई करने से बच रहा है। ट्टदूध-छाछ या डेयरी उत्पादों की सप्लाई उन्हीं डेयरी बूथ को की जाती है, जिनकी स्वीकृति जिला प्रशासन करता है। हॉस्पिटल रोड, रोडवेज बस स्टैंड सहित शहर के जिन ठिकानों पर अवैध डेयरी बूथ लगे हैं, उन्हें डेयरी द्वारा उत्पादों की सप्लाई नहीं की जा रही है। अवैध डेयरी बूथ के खिलाफ कार्रवाई करने का अधिकार जिला प्रशासन के पास है। -बाबू लाल बिश्नोई, उरमूल डेयरी प्रबंध संचालक, बीकानेर


Share News
Chat on WhatsApp

editor September 26, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

आज का विस्तृत राशिफल: सभी राशियों के लिए धन, करियर, परिवार, स्वास्थ्य और भाग्य के खास संकेत
राशिफल
10वीं राज. बोर्ड परिणाम में सिंथेसिस प्री फाउण्डेशन के आधे विद्यार्थी 85 प्रतिशत से ऊपर
बीकानेर शिक्षा
बीकानेर हाईवे पर कार-पिकअप भिड़ंत, कार में लगी आग, कई घायल
बीकानेर
चाइनीज मांझे से कटी नाक, अस्पताल में नहीं मिला डॉक्टर
बीकानेर
राजस्थान में 10वीं बोर्ड परीक्षा साल में दो बार होगी लागू
बीकानेर
हनुमान जन्मोत्सव पर बजरंग धोरा धाम में भव्य आयोजन की तैयारी
बीकानेर
बीकानेर में कल कई क्षेत्रों में 5 घंटे बिजली कटौती
बीकानेर
बीकानेर के JSC स्कूल का 10वीं बोर्ड में ऐतिहासिक परिणाम: तेजस्वी गहलोत ने 94.33% के साथ मारी बाजी, आधा दर्जन विद्यार्थियों ने 90% का आंकड़ा किया पार
बीकानेर शिक्षा

You Might Also Like

बीकानेरशिक्षा

10वीं राज. बोर्ड परिणाम में सिंथेसिस प्री फाउण्डेशन के आधे विद्यार्थी 85 प्रतिशत से ऊपर

Published March 24, 2026
बीकानेर

बीकानेर हाईवे पर कार-पिकअप भिड़ंत, कार में लगी आग, कई घायल

Published March 24, 2026
बीकानेर

चाइनीज मांझे से कटी नाक, अस्पताल में नहीं मिला डॉक्टर

Published March 24, 2026
बीकानेर

राजस्थान में 10वीं बोर्ड परीक्षा साल में दो बार होगी लागू

Published March 24, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?