Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: आज का मानसून अपडेट चार जिलों में तेज बारिश का अलर्ट
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > आज का मानसून अपडेट चार जिलों में तेज बारिश का अलर्ट
बीकानेर

आज का मानसून अपडेट चार जिलों में तेज बारिश का अलर्ट

editor
editor Published August 3, 2023
Last updated: 2023/08/03 at 5:30 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर – बंगाल की खाड़ी में बने डीप डिप्रेशन सिस्टम का असर कल देर शाम राजस्थान के पूर्वी हिस्सों में देखने को मिला। देर शाम भरतपुर, कोटा संभाग में कई जगह बारिश हुई। इन संभाग में गुरुवार सुबह भी रुक-रुक बारिश होती रही। इधर जोधपुर, बीकानेर संभाग के जिलों में पश्चिमी हवाओं का प्रभाव बढ़ने से बारिश का दौर धीमा पड़ गया, जिससे यहां तापमान बढ़कर 34 से 37 डिग्री सेल्सियस के बीच आ गया।

मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक राज्य में आज चार जिलों में तेज बारिश होने की संभावना है।पिछले 24 घंटे की रिपोर्ट के मुताबिक सवाई माधोपुर, भरतपुर, करौली, धौलपुर, अलवर, कोटा, जयपुर, दौसा, बारां, बांसवाड़ा, सिरोही जिलों में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हुई।सबसे ज्यादा बरसात सवाई माधोपुर जिले के मलारना डूंगर में 54MM हुई। भरतपुर के कुम्हेर में 40, करौली के मासलपुर में 50, नादौती में 46, दौसा के लालसोट में 30, धौलपुर के सरमथुरा में 32 और जयपुर के शाहपुरा में 22MM बारिश हुई। इसके अलावा अन्य जिलों में 5 से लेकर 20MM तक पानी बरसा।मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में जो सिस्टम बना है वह कमजोर होकर डिप्रेशन में बदल चुका है और झारखंड में प्रवेश कर चुका है और 24 घंटे के दौरान ये लो मार्क प्रेशर सिस्टम के रूप में मध्य प्रदेश में प्रवेश कर जाएगा।इससे मध्य प्रदेश के साथ-साथ राजस्थान और उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में तेज बारिश होगी।बाड़मेर में लूणी नदी की रपट में एक स्कॉर्पियो फंस गई। इसमें सवार लोगों को मुश्किल से बाहर निकाला गया।अगले 24 घंटे में 4 जिलों में भारी बारिश की संभावनामौसम केन्द्र जयपुर ने अगले 24 घंटे के अंदर भरतपुर संभाग के भरतपुर, धौलपुर, करौली के साथ अलवर जिले में कहीं-कहीं तेज या भारी बारिश होने का अनुमान जताया है।इसे देखते हुए इन जिलों के येलो अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा जयपुर, दौसा, सवाई माधोपुर, टोंक, बूंदी, बारां, कोटा जिलों में भी हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

राजस्थान में अब तक 71 फीसदी ज्यादा बारिश

इस मानसून सीजन अब तक सामान्य से 71 फीसदी ज्यादा बरसात हो चुकी है।राज्य में एक जून से 2 अगस्त तक सामान्यत: 227.1MM बरसात होती है, जिसकी तुलना में इस सीजन में अब तक कुल 389.3MM बारिश हो चुकी है। बांसवाड़ा, बारां, धौलपुर, डूंगरपुर और झालावाड़ में औसत से कम बारिश हुई है।जबकि बाड़मेर, पाली, सिरोही, जालोर समेत पश्चिमी राजस्थान के अधिकांश जिलों में इस सीजन का बारिश का कोटा पूरा हो चुका है।

- Advertisement -

राज्य के पांच प्रमुख शहरों का मौसम

जयपुर : जयपुर में आज बादल छा सकते हैं और कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

जोधपुर : जोधपुर में आज मौसम साफ रहने और धूप निकलने की संभावना है।

उदयपुर : उदयपुर में आज आसमान में हल्के बादल छाए रह सकते है और कहीं-कहीं हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने की संभावना है।

कोटा : कोटा में आज मौसम विभाग ने कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई है।

बीकानेर : बीकानेर में आज मौसम साफ रहने की संभावना है। यहां दोपहर बाद आसमान में हल्के बादल छाने की उम्मीद है।


Share News
Chat on WhatsApp

editor August 3, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

सिंथेसिस, बीकानेर में सत्र 2026-27 के नए बैच 16 मार्च से प्रारंभ
बीकानेर राजस्थान शिक्षा
नयाशहर में युवक से मारपीट कर मोबाइल छीनने का आरोप
बीकानेर
खेत जाते युवक से मारपीट, जातिसूचक गालियां देकर सोने की चैन और नकदी छीनी
बीकानेर
दो भाइयों पर लाठी-सरियों से हमला, जेब से 45 हजार रुपये छीने
बीकानेर
खेजड़ी संरक्षण कानून बनाने की तैयारी तेज, समिति ने किया विभिन्न राज्यों के कानूनों का अध्ययन
बीकानेर राजस्थान
खेलण दो गणगौर महोत्सव 16–17 मार्च को धरणीधर तालाब में, ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू
बीकानेर
महिला पुलिसकर्मी की वर्दी फाड़ने और मारपीट का प्रयास, मुकदमा दर्ज
बीकानेर
लूणकरणसर में बाइक स्लीप होने से गिरे व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेरराजस्थानशिक्षा

सिंथेसिस, बीकानेर में सत्र 2026-27 के नए बैच 16 मार्च से प्रारंभ

Published March 11, 2026
बीकानेर

नयाशहर में युवक से मारपीट कर मोबाइल छीनने का आरोप

Published March 11, 2026
बीकानेर

खेत जाते युवक से मारपीट, जातिसूचक गालियां देकर सोने की चैन और नकदी छीनी

Published March 11, 2026
बीकानेर

दो भाइयों पर लाठी-सरियों से हमला, जेब से 45 हजार रुपये छीने

Published March 11, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?