Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: चोरों ने एक के बाद एक पांच घरों में चोरी कर लाखों रुपए के सामान पर किया हाथ साफ
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > crime > चोरों ने एक के बाद एक पांच घरों में चोरी कर लाखों रुपए के सामान पर किया हाथ साफ
crimeबीकानेर

चोरों ने एक के बाद एक पांच घरों में चोरी कर लाखों रुपए के सामान पर किया हाथ साफ

editor
editor Published July 20, 2023
Last updated: 2023/07/20 at 11:21 AM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर. श्रीडूंगरगढ़ के आडसर गांव में बीती रात चोरों ने एक के बाद एक पांच घरों में चोरी कर लाखों रुपए के सामान पर हाथ साफ कर दिया। सोने-चांदी के आभूषण के साथ ही चोरों ने बच्चों के गुल्लक तक उठा ले गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद गांव में हडक़ंप मच गया। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है। बताया जा रहा है कि देर रात करीब 2 बजे बाद पिकअप लेकर आए चोरों ने वारदात को अंजाम दिया है। एसआई वीरचंद व हेड कांस्टेबल सुरेश कुमार मौके पर पहुंच गए हैं। गांव के बाजार की मुख्य गली में चोरों ने चार घरों में हाथ साफ किया है जबकि लाखनसर रोड स्थित एक अन्य घर में भी चोरी का प्रयास हुआ है। पुलिस के अनुसार शुभकरण तातेड़ के मकान में चोरी हुई है। यहां सुरेश कुमार वर्मा किराए पर रहते हैं। वो घर के आगे के कमरे में सो रहे थे, इसी दौरान पीछे की ओर बनी खिडक़ी तोड़ कर चोर घुसे। यहां करीब ढाई लाख नगदी चोर ले गए। इसके अलावा गुल्लक में रखी चिल्लर भी चोर ले गए। सुरेश कुमार ने बताया कि करीब 13 तोला सोना, 17 भरी चांदी, एक एलसीडी चोर ले गए। सुरेश के घर के पास ही स्थित लूणाराम गंगाजल उपाध्याय का घर है। इस घर के सदस्य छत पर सो रहे थे, इसी दौरान चोरों ने एक खिडक़ी तोडक़र अंदर प्रवेश किया और कीमती सामान एकत्र कर ले गए। करीब 5 लाख रुपए के सोने चांदी के गहने चोरी हुए हैं। इसी मकान के पास दो भाइयों का मकान चेनरूप व इन्द्रचंद पुत्र किस्तूरचंद छाजेड़ के मकान में मेन गेट तोड़ कर घुसे। ये दोनों मकान मालिक बाहर रहते हैं और इनके घरों में सामान बिखरा पड़ा है परंतु नुकसान का आकलन नहीं हो सका है। वहीं लाखनसर रोड पर प्रदीप नाई के घर में चोरी हुई है। इसी के परिवार के शंकरलाल नाई के घर भी चोरों ने घुसने का प्रयास किया परंतु विफल रहें।


Share News
Chat on WhatsApp

editor July 20, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

बीकानेर में घर से निकले व्यक्ति का शव मिला, पुलिस ने शुरू की जांच
बीकानेर
बीकानेर केंद्रीय कारागृह में पुलिस का सर्च ऑपरेशन, 70 जवानों ने खंगाली बैरकें
बीकानेर
बीकानेर में पेड़ से गिरने पर व्यक्ति की मौत, खेत में काम करते समय हादसा
बीकानेर
बीकानेर में नववर्ष धर्मयात्रा के लिए निमंत्रण सभा, भगवा ध्वज सजावट
बीकानेर
बीकानेर में सड़क हादसे में 14 वर्षीय बालक की मौत, जांच जारी
बीकानेर
बीकानेर में पुलिस की कार्रवाई, एमडी ड्रग्स सप्लायर गिरफ्तार
बीकानेर
बीकानेर कॉलेज में होगा बड़ा सुधार, 1.32 करोड़ से विकास कार्य शुरू
बीकानेर
राजस्थान में मौसम बदलेगा, 18–19 मार्च को आंधी-बारिश अलर्ट
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

बीकानेर में घर से निकले व्यक्ति का शव मिला, पुलिस ने शुरू की जांच

Published March 16, 2026
बीकानेर

बीकानेर केंद्रीय कारागृह में पुलिस का सर्च ऑपरेशन, 70 जवानों ने खंगाली बैरकें

Published March 16, 2026
बीकानेर

बीकानेर में पेड़ से गिरने पर व्यक्ति की मौत, खेत में काम करते समय हादसा

Published March 16, 2026
बीकानेर

बीकानेर में नववर्ष धर्मयात्रा के लिए निमंत्रण सभा, भगवा ध्वज सजावट

Published March 16, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?