Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: एटीएम कार्ड बदलकर एक लाख की धोखाधड़ी: लोन पास होने के बाद रुपए निकलवाने आई थी महिला
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > crime > एटीएम कार्ड बदलकर एक लाख की धोखाधड़ी: लोन पास होने के बाद रुपए निकलवाने आई थी महिला
crimeगंगानगर

एटीएम कार्ड बदलकर एक लाख की धोखाधड़ी: लोन पास होने के बाद रुपए निकलवाने आई थी महिला

editor
editor Published June 28, 2023
Last updated: 2023/06/28 at 7:58 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

श्रीगंगानगर। श्रीगंगानगर के जवाहर नगर थाने में मंगलवार देर शाम एटीएम कार्ड बदलकर धोखाधड़ी का मामला दर्ज हुआ। महिला ने प्राइवेट बैंक में लोन के लिए एप्लाई किया था। वह रुपए निकलवाने के लिए एटीएम गई थी। इस दौरान दो लड़कों ने उसका एटीएम अपने दूसरे एटीएम से बदल लिया। कुछ देर बाद ही उसके एटीएम से एक लाख सात हजार रुपए की शॉपिंग कर डाली। महिला के मोबाइल पर मैसेज आया तब धोखाधड़ी का पता लगा। महिला ने जवाहर नगर थाने पहुंचकर मामला दर्ज करवाया है। एसएसबी रोड के जगदीश कुमार पुत्र हरिराम ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि उसकी पत्नी का प्राइवेट बैंक से लोन पास हुआ था। ऐसे में वह रुपए निकलवाने के लिए बैंक के एटीएम पर गई थी। उसके एटीएम में प्रवेश करते ही दो युवकों ने भी एटीएम में प्रवेश किया। उसे रुपए निकलवाने में कुछ दिक्कत आई तो उसने युवकों से मदद मांगी। युवकों ने कुछ देर बाद उसे एटीएम वापस देते हुए कहा कि इससे रुपए अभी नहीं निकलेंगे। कल ही अब इससे रुपए निकलवाए जा सकेंगे। इस पर वह घर लौट गई। बैंक से मैसेज आए तब चला धोखाधड़ी का पता इसके कुछ देर बाद ही उसके मोबाइल पर उसके कार्ड से खरीदारी होने के मैसेज आने लगे। इस पर उसे अपने साथ हुई धोखाधड़ी का पता लगा। इस पर वह बैंक पहुंची और एटीएम से ट्रांजेक्शन रुकवाए। तब तक आरोपी महिला के खाते से एक लाख सात हजार रुपए की शॉपिंग कर चुके थे। महिला के पति ने जवाहर नगर थाने पहुंचकर मामला भी दर्ज करवाया। पुलिस इस मामले में पीड़ित से जानकारियां जुटा रही है।


Share News
Chat on WhatsApp

editor June 28, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

बीकानेर में पुलिस की कार्रवाई, एमडी ड्रग्स सप्लायर गिरफ्तार
बीकानेर
बीकानेर कॉलेज में होगा बड़ा सुधार, 1.32 करोड़ से विकास कार्य शुरू
बीकानेर
राजस्थान में मौसम बदलेगा, 18–19 मार्च को आंधी-बारिश अलर्ट
बीकानेर
बीकानेर में लेनदेन विवाद में युवक की हत्या, देर रात वारदात से सनसनी
बीकानेर
आज का राशिफल: धन लाभ के योग, सफलता मिलेगी पर सतर्क रहना जरूरी
राशिफल
डॉ. करणी सिंह स्टेडियम में आधुनिक जिम सेंटर का शुभारंभ – Bikaner News
बीकानेर
जम्भेश्वर नगर में अवैध गैस रिफिलिंग का भंडाफोड़, 56 सिलेंडर जब्त – Bikaner News
बीकानेर
सड़क पर अचानक पशु आने से स्कॉर्पियो पलटी, 6 युवक घायल – Bikaner News
बीकानेर

You Might Also Like

crime

बीकानेर में शुक्रवार को कई इलाकों में सुबह से शाम तक बिजली कटौती

Published January 15, 2026
crime

सीबीएन ने चित्तौड़गढ़ में ड्रग फैक्ट्री का किया भंडाफोड़

Published January 15, 2026
crime

एयरफोर्स अधिकारी से 27.5 लाख की साइबर ठगी, गूगल ट्रेडिंग टास्क के जाल में फंसाया

Published January 15, 2026
crime

UPI भुगतान से उजागर हुई फर्जी पहचान, चेतन बनकर होटल में ठहरा जैसलमेर का अशरफ

Published January 14, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?