Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: आरएस की तैयारी कर रहे स्टूडेंट ने किया सुसाइड, फंदे से लटका मिला
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > राजस्थान > आरएस की तैयारी कर रहे स्टूडेंट ने किया सुसाइड, फंदे से लटका मिला
राजस्थानश्रीगंगानगरसूरतगढ़

आरएस की तैयारी कर रहे स्टूडेंट ने किया सुसाइड, फंदे से लटका मिला

editor
editor Published May 27, 2023
Last updated: 2023/05/27 at 4:00 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

सूरतगढ़ (श्रीगंगानगर)। आरएएस की तैयारी कर रहे एक स्टूडेंट ने फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। इधर, परिजन रात भर हाल पूछने के लिए कॉल करते रहे। लेकिन, जब उसने कॉल रिसीव नहीं किया तो सुबह परिजन हॉस्टल पहुंचे। यहां स्टूडेंट फंदे पर लटका मिला।मामला श्रीगंगानगर थाना क्षेत्र के सूरतगढ़ थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह 7 बजे का है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को सूरतगढ़ हॉस्पिटल की मॉच्र्युरी में रखवाया।परिजन रात भर करते रहे फोन सिटी थाना के  मोहम्मद ने बताया कि रायसिंहनगर के गांव 12 टीके का निवासी उमेश (18) पुत्र ज्ञानीराम स्वामी सूरतगढ़ के वार्ड नंबर 44 स्थित गणेश बॉयज हॉस्टल में रहकर आरएएस की तैयारी कर रहा था। उमेश स्वामी शुक्रवार सुबह ही अपने गांव से हॉस्टल में लौटा था।
इसके बाद रात को उमेश के परिजनों ने हाल चाल पूछने के लिए उसे फोन किया, लेकिन उसने फोन नहीं उठाया। परिजन देर रात तक लगातार फोन करते रहे लेकिन किसी ने भी फोन रिसीव नहीं किया।इसके बाद आज सुबह उमेश की मां और भाई रायसिंहनगर से सुबह 7 बजे सूरतगढ़ के पीजी हॉस्टल में पहुंचे और उसके कमरे का दरवाजा खटखटाया, लेकिन दरवाजा नहीं खोला गया।इसस पर दरवाजे को धक्का देकर खोला तो उमेश कमरे में पंखे से लटका मिला। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।हॉस्टल संचालक दीपक वर्मा ने घटना की सूचना सिटी थाना पुलिस को दी।
दोपहर का खाना खाने के बाद कमरे से बाहर नहीं आया
हॉस्टल संचालक दीपक वर्मा ने बताया कि उमेश शुक्रवार को कोचिंग में क्लास टेंडर करने के बाद दोपहर को हॉस्टल आ गया था। उसने दोपहर का खाना भी खाया है। शनिवार सुबह परिवार के लोगों के आने के बाद घटना की जानकारी मिली, तब पुलिस को सूचना दी गई।एएसआई नूर मोहम्मद ने बताया कि प्रारंभिक तौर पर सामने आया कि युवक ने गांव से लौटने के बाद सुसाइड किया है। घर की ही किसी बात को लेकर उमेश मानसिक रूप से परेशान था। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।कुछ दिनों से थी तबीयत खराब वहीं परिजनों ने पुलिस को बताया कि उमेश की तबीयत कुछ दिनों से खराब थी। वह बीमार था और उसे उल्टी दस्त की भी शिकायत थी। इसके चलते उन्होंने रात्रि को फोन कर उसकी तबीयत जाननी चाही थी, लेकिन उसने फोन नहीं उठाया था।
बता दें कि रायसिंहनगर तहसील के गांव 12 ञ्ज्य के निवासी किसान ज्ञानीराम के दो बेटे हैं। जिसमें उमेश बड़ा लडक़ा था, जबकि देवेंद्र छोटा बेटा है। उमेश सूरतगढ़ में करीब डेढ़-दो साल से आरएएस की कोचिंग कर रहा था। उमेश के पिता किसान है।पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जानकारी में घरेलू अंतर कलह की बात ही निकल कर सामने आ रही है। जिसकी वजह से उमेश परेशान रहता था और बीती रात शुक्रवार को उसने यह कदम उठाया। फिलहाल इस संबंध में उमेश के ताऊ सुल्तान राम की ओर से मर्ग दर्ज करवाई गई है। वहीं पुलिस पोस्टमॉर्टम की कार्रवाई में जुटी हुई है।


Share News
Chat on WhatsApp

editor May 27, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

डिजिटल अरेस्ट के नाम पर 13 लाख की ठगी, बीकानेर से आरोपी गिरफ्तार
बीकानेर
आईजी टीम का बड़ा एक्शन, 5 किलो से ज्यादा अफीम जब्त
बीकानेर
छतरगढ़ में ‘Pakistan International Airlines’ लिखा गुब्बारा मिला
बीकानेर
जयपुर रोड पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार घायल
बीकानेर
बीकानेर में 13 फरवरी को अलग-अलग क्षेत्रों में बिजली कटौती
बीकानेर
राजस्थान में अगले पांच दिनों में मौसम में हल्का बदलाव, बारिश की संभावना न्यून
राजस्थान
बीकानेर में बिजली समस्याओं के समाधान हेतु शुक्रवार जनसुनवाई, शनिवार कैश काउंटर खुलेंगे
बीकानेर
चौखुंटी में नयाशहर पुलिस की कार्रवाई, चार गिरफ्तार, तीन टैक्सियां सीज
बीकानेर

You Might Also Like

राजस्थान

राजस्थान में अगले पांच दिनों में मौसम में हल्का बदलाव, बारिश की संभावना न्यून

Published February 12, 2026
राजस्थान

बेटे को बचाने टांके में कूदी मां, दो मासूम बच्चों समेत तीन की दर्दनाक मौत

Published February 12, 2026
राजस्थान

राजस्थान बजट 2026-27: कर्मचारियों, किसानों और जयपुर पर बड़ा दांव – Rajasthan News

Published February 11, 2026
राजस्थान

राजस्थान में कब शुरू होगी सरकारी भारत टैक्सी सेवा, जानिए पूरी योजना – Rajasthan News

Published February 7, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?