Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: अब इस जगह से हटेगे अतिक्रमण, प्रशासन अलर्ट मोड़ पर
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > crime > अब इस जगह से हटेगे अतिक्रमण, प्रशासन अलर्ट मोड़ पर
crimeबीकानेर

अब इस जगह से हटेगे अतिक्रमण, प्रशासन अलर्ट मोड़ पर

editor
editor Published May 20, 2023
Last updated: 2023/05/20 at 11:57 AM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

खाजूवाला नगरपालिका क्षेत्र की सड़कों व सार्वजनिक रास्तों पर बढ़ते अवैध अतिक्रमण को हटाने के लिए बीकानेर संभागीय आयुक्त नीरज के. पवन के निर्देशों पर 23 मई से कब्जे हटाने का सिलसिला शुरू हो जाएगा। इससे पहले दुकानदारों को इस संबंध में निर्देश दिए गए हैं कि वो स्वयं अपना सामान हटा लें। प्रशासन कब्जे हटाएगा तो खर्च भी दुकानदार को देना पड़ेगा।

इसके बाद से खाजूवाला के बाजार में खलबली मची हुई है। संभागीय आयुक्त नीरज के. पवन स्वयं कब्जे तोड़ने के अभियान की निगरानी कर रहे हैं। स्थानीय अधिकारयों से वे स्वयं रिपोर्ट ले रहे हैं। नगरपालिका, पुलिस-प्रशासन व पीडब्ल्यूडी की टीमों ने अवैध अतिक्रमण को चिह्नित करना शुरू कर दिया है। पहले चरण में अतिक्रमण चिह्नित कर लाल निशान लगाए जा रहे हैं, फिर मुनादी व नोटिस जारी किए जायेंगे। इसके पश्चात अगले चरण में 23 मई से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई होगी। एसडीएम श्योराम के अनुसार खाजूवाला के राजीव सर्किल चौराहा से सिनेमा हॉल तक, एसबीआई बैंक रोड, सब्जी मंडी, सोसायटी रोड, भगतसिंह चौक, सदर बाजार, डूडी पेट्रोल पंप सहित कस्बे की मुख्य व अंदर की सड़कों से अतिक्रमण हटाकर सड़कों को चौड़ा किया जायेगा।
गौरतलब रहे कि खाजूवाला कस्बे में प्रत्येक दिन सुबह से लेकर शाम तक वाहनों के आड़े तिरछे खड़े रहने व दुकानदारों द्वारा दुकानों के आगे सामान रखने से जाम की स्थिति रहती हैं। इसलिए सरकारी हॉस्पिटल जाने वाले रास्ते पर जाम में मरीजों को ले जाने वाले वाहन व एंबुलेंस भी फंस जाती हैं। जिससे मरीजों की जान पर भी कभी कभार बन आती हैं। इतना ही नहीं मुख्य मार्ग होने पर खाजूवाला के अधिकारियों की गाड़ियां भी जाम में फंसी हुई देखी जा सकती हैं। इस दौरान बीकानेर कमिश्नर नीरज के. पवन के निर्देशों के पश्चात नगरपालिका जेईएन विकास ज्याणी, पीडब्ल्यूडी जेईएन रामकिशन, नगरपालिका के नगर नियोजक फवाद अतहर, सब इंस्पेक्टर रामगोपाल सहित कर्मचारी मौजूद रहे। संभागीय आयुक्त का कहना है कि खाजूवाला नगरपालिका क्षेत्र में जिन दुकानदारों व लोगों ने अतिक्रमण कर रखा हैं, वो लोग स्वयं जितना जल्दी हो सके अतिक्रमण हटा ले। अन्यथा अतिक्रमणकारियों के खर्चे पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई होगी। एसडीएम श्योराम ने बताया कि हमें खाजूवाला के राजीव सर्किल चौराहा से सिनेमा हॉल रोड़ के साथ-साथ मुख्य बाजार से अतिक्रमण चिन्हित कर हटाने के सख्त निर्देश हैं।


Share News
Chat on WhatsApp

editor May 20, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

बीकानेर में पुलिस की कार्रवाई, एमडी ड्रग्स सप्लायर गिरफ्तार
बीकानेर
बीकानेर कॉलेज में होगा बड़ा सुधार, 1.32 करोड़ से विकास कार्य शुरू
बीकानेर
राजस्थान में मौसम बदलेगा, 18–19 मार्च को आंधी-बारिश अलर्ट
बीकानेर
बीकानेर में लेनदेन विवाद में युवक की हत्या, देर रात वारदात से सनसनी
बीकानेर
आज का राशिफल: धन लाभ के योग, सफलता मिलेगी पर सतर्क रहना जरूरी
राशिफल
डॉ. करणी सिंह स्टेडियम में आधुनिक जिम सेंटर का शुभारंभ – Bikaner News
बीकानेर
जम्भेश्वर नगर में अवैध गैस रिफिलिंग का भंडाफोड़, 56 सिलेंडर जब्त – Bikaner News
बीकानेर
सड़क पर अचानक पशु आने से स्कॉर्पियो पलटी, 6 युवक घायल – Bikaner News
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

बीकानेर में पुलिस की कार्रवाई, एमडी ड्रग्स सप्लायर गिरफ्तार

Published March 16, 2026
बीकानेर

बीकानेर कॉलेज में होगा बड़ा सुधार, 1.32 करोड़ से विकास कार्य शुरू

Published March 16, 2026
बीकानेर

राजस्थान में मौसम बदलेगा, 18–19 मार्च को आंधी-बारिश अलर्ट

Published March 16, 2026
बीकानेर

बीकानेर में लेनदेन विवाद में युवक की हत्या, देर रात वारदात से सनसनी

Published March 16, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?