Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: अफीम के साथ कांस्टेबल को किया गिरफ्तार
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > राजस्थान > अफीम के साथ कांस्टेबल को किया गिरफ्तार
राजस्थानसूरतगढ़

अफीम के साथ कांस्टेबल को किया गिरफ्तार

editor
editor Published May 17, 2023
Last updated: 2023/05/17 at 4:31 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

सूरतगढ़। सूरतगढ़ सिटी थाना पुलिस द्वारा 3 किलो 690 ग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार किए गए एक पुलिस कांस्टेबल और उसके साथी से पूछताछ के बाद सदर पुलिस ने अफीम तस्करी के मामले में मुख्य सप्लायर को भी निंबाहेड़ा क्षेत्र से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस में मामला दर्ज किया गया है।
मामले की जांच सदर थाना प्रभारी सुभाष बराला ने मंगलवार रात को बताया कि सिटी पुलिस ने बिश्नोई मंदिर के समीप पुलिस कांस्टेबल हनुमान प्रसाद पुत्र कान्हाराम और सीता राम पुत्र विनोद जाट निवासी सोमासर, पुलिस थाना राजियासर को 3 किलो 690 ग्राम अफीम के साथ शहर में बिश्नोई मंदिर के पास से गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया था। इनमें हनुमान प्रसाद चित्तौडग़ढ़ पुलिस लाइन में तैनात है। एसएचओ ने बताया कि जांच उनके सुपुर्द किए जाने के बाद दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर 20 मई तक के रिमांड पर लिया हुआ है।
पूछताछ में आरोपी कांस्टेबल ने बताया कि यह अफीम वह निंबाहेड़ा इलाके से लेकर आया था। जिस पर पुलिस टीम ने निंबाहेड़ा क्षेत्र के गांव केली निवासी राजकुमार उपाध्याय पुत्र घीसालाल को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया। मुख्य सप्लायर राजकुमार उपाध्याय को लेकर पुलिस टीम मंगलवार शाम को सूरतगढ़ पहुंची।
एसएचओ बराला ने बताया कि आरोपी कांस्टेबल हनुमान प्रसाद ने पूछताछ में जानकारी दी, कि उसका चचेरा भाई सीताराम सूरतगढ़ में किराए के मकान में रहकर कोचिंग कर रहा था। जिसने उसे पैसों का लालच देकर अफीम सप्लाई करने की बात कही थी। इसके बाद सीतराम ने उसे अफीम लेकर सूरतगढ़ आने के लिए कह दिया था, जिसकी सप्लाई देते वक्त वह पकड़ा गया। वहीं आरोपी सीताराम ने बताया कि वह अफीम को शहर के हॉस्टल और पीजी में किराए पर रह रहे युवकों को सप्लाई करता था। फिलहाल पुलिस समूचे नेटवर्क का पता लगाने के काम में जुटी हुई है।


Share News
Chat on WhatsApp

editor May 17, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

डिजिटल अरेस्ट के नाम पर 13 लाख की ठगी, बीकानेर से आरोपी गिरफ्तार
बीकानेर
आईजी टीम का बड़ा एक्शन, 5 किलो से ज्यादा अफीम जब्त
बीकानेर
छतरगढ़ में ‘Pakistan International Airlines’ लिखा गुब्बारा मिला
बीकानेर
जयपुर रोड पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार घायल
बीकानेर
बीकानेर में 13 फरवरी को अलग-अलग क्षेत्रों में बिजली कटौती
बीकानेर
राजस्थान में अगले पांच दिनों में मौसम में हल्का बदलाव, बारिश की संभावना न्यून
राजस्थान
बीकानेर में बिजली समस्याओं के समाधान हेतु शुक्रवार जनसुनवाई, शनिवार कैश काउंटर खुलेंगे
बीकानेर
चौखुंटी में नयाशहर पुलिस की कार्रवाई, चार गिरफ्तार, तीन टैक्सियां सीज
बीकानेर

You Might Also Like

राजस्थान

राजस्थान में अगले पांच दिनों में मौसम में हल्का बदलाव, बारिश की संभावना न्यून

Published February 12, 2026
राजस्थान

बेटे को बचाने टांके में कूदी मां, दो मासूम बच्चों समेत तीन की दर्दनाक मौत

Published February 12, 2026
राजस्थान

राजस्थान बजट 2026-27: कर्मचारियों, किसानों और जयपुर पर बड़ा दांव – Rajasthan News

Published February 11, 2026
राजस्थान

राजस्थान में कब शुरू होगी सरकारी भारत टैक्सी सेवा, जानिए पूरी योजना – Rajasthan News

Published February 7, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?