Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: Aaj Ka Rashifal 10 May 2023: इन राशि वालों को शुभ समाचार प्राप्त होगा, आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > राशिफल > Aaj Ka Rashifal 10 May 2023: इन राशि वालों को शुभ समाचार प्राप्त होगा, आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे
राशिफल

Aaj Ka Rashifal 10 May 2023: इन राशि वालों को शुभ समाचार प्राप्त होगा, आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे

editor
editor Published May 10, 2023
Last updated: 2023/05/10 at 10:31 AM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

मेष राशि

आज आपका दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। विद्यार्थियों का आज पढ़ाई में रूचि बढ़ेगी। आपके जीवन में ख़ुशी बनी रहेगी। फ्रूट्स का कारोबार कर रहे लोगों का काम अच्छा चलेगा। राजनीति से जुड़े लोग आज किसी सभा में शामिल हो सकते हैं। परिवार के साथ बाहर घूमने जाने का मन बनायेंगे। लव मेट्स के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है।

लकी रंग – लाल

लकी नंबर- 4

- Advertisement -

वृष राशि

आज आपके दिन की शुरुआत नई उमंगों के साथ होगा। घर के लोगों में आपसी तालमेल बना रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको अपने कार्य में सफलता मिलेगी। छात्र आज अपने सीनियर्स से प्रोजेक्ट को पूरा करने में मदद लेंगे। आप अपनी शादी की बात को घर पर करेंगे, घरवाले आपकी बात को समझेंगे। स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्या से आपको काफी आराम मिलेगा।

लकी रंग – ब्लू

लकी नंबर- 5

मिथुन राशि

आज आपका दिन आपके जीवन में नई ख़ुशी लेकर आएगा। व्यापार में निवेश के लिए आज पूरा दिन आपके पक्ष में रहेगा। घर में किसी बड़ी खुशखबरी से परिवार के माहौल में उत्साह रहेगा। छात्रों को पढ़ाई के मामले में लापरवाही से बचना चाहिए, थोड़ी और मेहनत करने की जरूरत है, सफलता मिलने के योग बने हुये है। सजावट का कारोबार कर रहे लोगों को आज कोई बड़ा कॉन्ट्रैक्ट मिलेगा। वाहन खरीदने का विचार अपने परिवारवालों के साथ करेंगे।

लकी रंग – ऑरेंज

लकी नंबर- 7

कर्क राशि

आज का दिन आपके परिवार के लिए खुशियां लाएगा। ऑफिस में आपका प्रोमोशन होगा। ब्यूटी पार्लर का काम कर रहे लोगों को आज किसी कस्टमर से अच्छा मुनाफा होगा। रिश्तेदारों से आपकी आज फ़ोन पर लम्बी बात होगी। मां अपने बच्चों की मनपसन्द डिश बनायेंगी। काफी समय से चली आ रही किसी स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्या से आज आपको आराम मिलेगा। विद्यार्थियों को अपने पूराने चैप्टर का अध्ययन करते रहने की जरूरत है।

लकी रंग – लाल

लकी नंबर- 2

सिंह राशि

आज आपका दिन रोज की अपेक्षा बेहतर रहेगा। आप किसी जरूरतमंद की मदद करेंगे, जिससे आपको बहुत ख़ुशी मिलेगी। विद्यार्थियों को अपने करियर का चुनाव करने के लिए आज का दिन उत्तम रहेगा। हार्ट की समस्या से परेशान लोग आज किसी अच्छे डॉक्टर को दिखाने का विचार बनायेंगे। सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों के मान सम्मान में वृद्धि होगी। शिक्षक विद्यार्थियों से किसी टॉपिक को समझाने में सफल रहेंगे।

लकी रंग – हरा

लकी नंबर- 1

कन्या राशि

आज आपका दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। आप छोटी-छोटी चीजों में खुशियां ढूढेंगे। लकड़ी का कारोबार कर रहे लोगों को रोज की अपेक्षा ज्यादा मुनाफा होगा। घर के बेटे को सफलता की वजह से परिवार में ख़ुशी का माहौल बनेगा। नकारात्मक सोंच वाले व्यक्तियों से आप दूरी बना कर रखें, इससे आपके काम में कठिनाइयां नहीं होंगी। दाम्पत्य जीवन शानदार रहने वाला है। लवमेट्स कही घूमने जाने की प्लानिंग करेंगे।

लकी रंग – ऑरेंज

लकी नंबर- 3

तुला राशि

आज का दिन आपके लिए बेहतर परिणाम लाने वाला है। आपको अपनी सेहत का खास ख्याल रखने की जरूरत है। आप नए काम करने का मन बनायेंगे। ऑफिस में आपके काम से खुश हो कर बॉस आपका प्रमोशन का विचार करेंगे। आप नया घर खरीदने का प्लान बनायेंगे। छात्रों के लिए आज का दिन मिला जुला रहेगा। नवविवाहित दंपत्ति के बीच मीठी नोकझोंक होगी इससे रिश्ते में और मिठास बढ़ेगी।

लकी रंग – लाल

लकी नंबर- 5

वृश्चिक राशि

आज आपके दिन की शुरुआत अच्छी होने वाली है। बिसनेस में आज अनुभवी व्यक्ति की सलाह आपको कार्य करने का तरीका सिखाएगी। दूसरों को समझाने से पहले खुद की कमियों को देखें। राजनीति से जुड़े लोगों की समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आपका मन धार्मिक कार्य में लगेगा, पूजा पाठ का कार्यक्रम करवा सकते हैं। अपने बच्चों की सफलता से ख़ुशी मिलेगी।

लकी रंग – ब्लू

लकी नंबर- 3

धनु राशि

आज आपका दिन नई उमंगो के साथ शुरू होगा। आप को अपने बड़ों से आशीर्वाद मिलेगा। शिक्षकों के लिए आज का दिन उर्जा से भरपूर रहने वाला है। आप जरूरतमंद लोगों की मदद करने का मौका पाएंगे। सोशल मडिया पर आपकी पोस्ट ज्यादा लोगों को पसंद आयेगी। अपने स्वास्थ्य का ख़ास ख्याल रखने की जरूरत है। फिजूल खर्चो को कम करने की आवश्यकता है

लकी रंग – सफेद

लकी नंबर- 4

मकर राशि

आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। ऑफिस में कार्यों पर ध्यान दें, बेवजह किसी चीज़ में उलझने से बचें। घर में चल रही अनबन आज समाप्त होगी। लोहे का कारोबार कर रहे लोगों की सेल में आज बढ़ोत्तरी होगी। महिलाओं को मार्किट में आज पर्स और ज्वेलरी का ख़ास ख्याल रखने की आवश्यकता है। आपको आज आपकी मनचाही चीज गिफ्ट में मिलेगी।

लकी रंग – पीला

लकी नंबर- 7

कुंभ राशि

आज आपका दिन सामान्य रहेगा। बड़ों की सलाह से बिसनेस को नए रास्ते पर लाने का प्रयास सफल होगा। नवविवाहित दंपत्ति के रिश्ते में सौहार्द बना रहेगा। आप गाड़ी चलाना सिखने का मन बनायेंगे। ऑफिस में फ़ोन का इस्तेमाल जरूरत से ज्यादा न करें, कोई आपकी बैक बाईटिंग कर सकता है। राजनीति में आपका मान सम्मान बढ़ेगा। सिंगर्स के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा, बड़े प्लेटफार्म पर गाने का मौका मिलेगा।

लकी रंग – ब्लू

लकी नंबर- 9

मीन राशि

आज आपका दिन नई उमंगों वाला होगा। कुछ दिन पहले जॉब के लिए किए आवेदन का आज अच्छा रिस्पांस आएगा। ऑनलाइन व्यापार कर रहे लोगों को आज कोई बड़ा कॉन्ट्रैक्ट मिलेगा जिससे अच्छा लाभ होगा। विद्यार्थी नया एक्सपेरिमेंट करेंगे। आपका मन शांत रहेगा। दाम्पत्य जीवन में सौहार्द बढ़ेगा, कार्यों में जीवनसाथी का सहयोग मिलने से आपको प्रसन्नता होगी।

लकी रंग – हरा

लकी नंबर- 5


Share News
Chat on WhatsApp

editor May 10, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

थाना स्तर का टॉप-10 वांछित आरोपी पुलिस की गिरफ्त में
बीकानेर
स्वामी विवेकानंद जयंती पर हुआ नमन, विचारों को अपनाने का लिया संकल्प
राजस्थान
जयपुर में आज आर्मी डे परेड, महल रोड रहेगा बंद; सुरक्षा व ट्रैफिक के कड़े इंतजाम
जयपुर
आज का राशिफल: भाग्य और तरक्की का दिन
राशिफल
राजस्थान में ठंड का कहर, कई शहरों में पारा शून्य से नीचे
राजस्थान
13 दिन से लापता 8 वर्षीय बालक का शव इंदिरा गांधी नहर में मिला – Bikaner News
बीकानेर
मि. राजस्थान बॉडी बिल्डिंग में RK Fitness Gym बीकानेर के कुशाल नाथ का डबल गोल्ड – Bikaner News
बीकानेर
मूंगफली से भरा ट्रक गायब, चालक पर लाखों के गबन का आरोप – Bikaner News
बीकानेर

You Might Also Like

राशिफल

आज का राशिफल: भाग्य और तरक्की का दिन

Published January 13, 2026
Daily Horoscope: Know Today's Predictions
राशिफल

दैनिक राशिफल: जानें आज का भविष्यफल

Published January 12, 2026
Daily Horoscope: Know Today's Predictions
राशिफल

दैनिक राशिफल: जानें आज का भविष्यफल

Published January 8, 2026
Daily Horoscope: Know Today's Predictions
राशिफल

दैनिक राशिफल: जानें आज का भविष्यफल

Published January 1, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?