Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: पति को पहले पत्नी ने अपने पीहर बुलाया फिर अपने भाईयों से पिटवाया
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > राजस्थान > पति को पहले पत्नी ने अपने पीहर बुलाया फिर अपने भाईयों से पिटवाया
राजस्थान

पति को पहले पत्नी ने अपने पीहर बुलाया फिर अपने भाईयों से पिटवाया

editor
editor Published May 2, 2023
Last updated: 2023/05/02 at 5:00 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

हनुमानगढ़। टाउन के नोरंगदेसर गांव में पत्नी ने उधार लिए रुपए लौटाने की बात कहकर पति को अपने पीहर बुलवाकर भाई और अन्य लोगों के हाथों पिटवा दिया। इस मामले में पति की ओर से अपनी पत्नी, सास, साले के अलावा 4 अन्य लोगों के खिलाफ टाउन पुलिस थाना में मारपीट और छीनाझपटी करने का मामला दर्ज कराया है।
सरजीत (35) पुत्र महावीर नायक निवासी वार्ड 10, रायसिंहपुरा तहसील नोहर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसका ससुराल नोरंगदेसर में है। उसकी शादी रचना पुत्री मनफूल नायक के साथ करीब 5 साल पहले हुई थी। उसके साले कुलदीप ने करीब 4 साल पहले उससे कहा कि उसने अपनी बहन ममता और भाई सुनील की शादी करनी है। इसलिए रुपए की आवश्यकता है। इस पर उसने अपने भाई रामस्वरूप का प्लाट 95 हजार रुपए में बेच दिया। यह रुपए कुलदीप को दे दिए। इसके अलावा 35 हजार रुपए के गहने अपने साले को सौंप दिए। कुलदीप ने एक साल बाद रुपए वापस लौटाने की बात कही। इसके बाद उसने अपने साले कुलदीप से कई बार रुपए की मांग की। तंगी होने की बात कहकर कुलदीप ने बाद में रुपए लौटाने को कहा।
28 अप्रैल 2023 को उसकी पत्नी रचना ने फोन कर कहा कि वह खुद नोरंगदेसर आकर उसके भाई कुलदीप से रुपए ले जाए। इस पर वह नोरंगदेसर गांव पहुंचा। उसके साले कुलदीप ने कहा कि उसकी पत्नी ने लोन लिया है। वह उसे कल रुपए देकर ही भेजेगा। रात करीब साढ़े 8 बजे कुलदीप शराब के नशे में धुत्त होकर आया और अपने साथ 4 व्यक्तियों को भी लेकर आया। आते ही कुलदीप कहने लगा कि आज सरजीत को नोट गिन कर ही देंगे। इतने में उसकी पत्नी रचना और सास रानी भी कहने लगे कि इसको नोट ढंग से गिनकर देना।
इसके बाद कुलदीप और 4 अन्य व्यक्तियों ने उस पर लाठियों से वार किए और मारपीट शुरू कर दी। उसकी पत्नी और सास ने भी उसके साथ मारपीट की। कुलदीप ने उसकी बाईं आंख पर लाठी से हमला किया। इससे उसे कम दिखाई देने लगा। शरीर के अन्य हिस्सों पर भी हमला किया। कुलदीप ने उसकी सोने की अंगूठी छीन ली। उसी रात को कुलदीप ने उसकी मां और भाई को फोन किया और कहा कि सरजीत को नोट गिन कर दे दिए हैं। इसे ले जाओ। इसके बाद उसकी मां और भाई नोरंगदेसर आए और उसे अपने गांव लेकर गए। पुलिस ने मारपीट और छीनाझपटी के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शेरगढ़ पुलिस चौकी प्रभारी एएसआई विजेंद्र नेहरा को सौंपी है।


Share News
Chat on WhatsApp

editor May 2, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

बीकानेर में पुलिस की कार्रवाई, एमडी ड्रग्स सप्लायर गिरफ्तार
बीकानेर
बीकानेर कॉलेज में होगा बड़ा सुधार, 1.32 करोड़ से विकास कार्य शुरू
बीकानेर
राजस्थान में मौसम बदलेगा, 18–19 मार्च को आंधी-बारिश अलर्ट
बीकानेर
बीकानेर में लेनदेन विवाद में युवक की हत्या, देर रात वारदात से सनसनी
बीकानेर
आज का राशिफल: धन लाभ के योग, सफलता मिलेगी पर सतर्क रहना जरूरी
राशिफल
डॉ. करणी सिंह स्टेडियम में आधुनिक जिम सेंटर का शुभारंभ – Bikaner News
बीकानेर
जम्भेश्वर नगर में अवैध गैस रिफिलिंग का भंडाफोड़, 56 सिलेंडर जब्त – Bikaner News
बीकानेर
सड़क पर अचानक पशु आने से स्कॉर्पियो पलटी, 6 युवक घायल – Bikaner News
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेरराजस्थान

रानी बाजार मंडल में दो दिवसीय ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा-अभियान’ का उत्साहपूर्ण समापन

Published March 15, 2026
राजस्थानशिक्षा

मार्च में जारी हो सकता है RBSE 10वीं बोर्ड रिजल्ट, तैयारी अंतिम चरण में – Bikaner News

Published March 15, 2026
राजस्थान

राजस्थान दिवस पर बीकानेर में ‘रन फॉर विकसित राजस्थान’ का आयोजन – Rajasthan News

Published March 15, 2026
राजस्थान

राजस्थान में 20% कोटे से शुरू होगी कमर्शियल गैस सिलेंडर आपूर्ति – Rajasthan News

Published March 15, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?