Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: शादी के महज 7 दिन बाद ही दुल्हन गहने-कैश लूटकर घर छोड़कर भाग गई
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > crime > शादी के महज 7 दिन बाद ही दुल्हन गहने-कैश लूटकर घर छोड़कर भाग गई
crimeराजस्थान

शादी के महज 7 दिन बाद ही दुल्हन गहने-कैश लूटकर घर छोड़कर भाग गई

editor
editor Published April 14, 2023
Last updated: 2023/04/14 at 1:21 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

Looteri Dulhan: प्रदेश की राजधानी जयपुर में एक नई नवेली दुल्हन द्वारा शादी के गहने-कैश लूटकर भागने का मामला सामने आया है। शादी के महज 7 दिन बाद ही वह घर छोड़कर भाग गई। बता दें इस शादी के लिए दुल्हे ने 9 लाख रुपए खर्च किए थे। अब इस मामले में पीड़ित ने कोतवाली थाने में लुटेरी दुल्हन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हरिचंद्र मार्ग निवासी 36 साल के दूल्हे ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पीड़ित ने अपनी शिकायत में बताया कि उम्र बढ़ने के साथ-साथ उसकी शादी की टेंशन बढ़ रही थी।

इस बीच उसकी मुलाकात साल 2022 में राजेंद्र यादव निवासी चौमूं से हुई। शादी की चर्चा पर राजेंद्र यादव ने उसे कहा कि वह उसकी शादी करवा सकता है। 8-10 लाख रुपए शादी में खर्च करने होंगे। शादी के लिए हामी भरते ही उसने अपने रिश्तेदारों से मिलवाया। राजेंद्र यादव ने बिहार निवासी लड़की की तस्वीर और आधार कार्ड दिखाया। मगर उसने कहा कि शादी बिहार में करनी होगी।

जिसके बाद 22 जून 2022 को आरोपी राजेन्द्र ने शादी के नाम पर 3 लाख रु अकाउंट में ट्रांसफर करवा लिए। इसके बाद 25 जून को बिहार में उसकी शादी करवा दी। शादी के दौरान 3 लाख रुपए कैश लिये। इसके अलावा शादी में खाने और अन्य खर्च के नाम पर भी 3 लाख रुपए ले लिये।

- Advertisement -

उसकी ओर से 50 हजार के खरीदे गहने दुल्हन को दिए गए। शादी के बाद दुल्हन राजस्थान आ गई। मगर अचानक ही 4 जुलाई को नई नवेली दुल्हन घर से सोने-चांदी के गहने, 1 लाख रुपए कैश और कीमती सामान लेकर घर से गायब हो गई। काफी तलाश करने के बाद भी जब वह नहीं मिली तो उसके मोबाइल पर फोन किया गया। इस दौरान दुल्हन ने कॉल पर कहा कि उसकी परीक्षा है। परीक्षा देकर वह आ जाएगी। मगर घंटों इंतजार के बाद भी नई नवेली दुल्हन नहीं लौटी तब उन्हें धोखे का पता चला।


Share News

editor April 14, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती का लिखित परीक्षा परिणाम घोषित, PET-PST की तिथियां तय
बीकानेर
बीकानेर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, करमीसर से लाखों की एमडी समेत आरोपी गिरफ्तार
बीकानेर
मतदाता सूची पुनरीक्षण में लापरवाही पर तीन BLO निलंबित, विभाग की सख्ती
बीकानेर
VDO और पटवारी परीक्षा परिणाम की संभावित तिथियां जारी, बोर्ड ने दी बड़ी अपडेट
बीकानेर
दिल्ली ब्लास्ट केस में 4 डॉक्टरों का लाइसेंस रद्द, NMC ने UAPA धाराओं पर की कार्रवाई
बीकानेर
नयाशहर में पिकअप की टक्कर से तीन रिश्तेदार घायल, दो को जयपुर रेफर
बीकानेर
बीकानेर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 180 किलो अवैध डोडा सहित बोलेरो जब्त
बीकानेर
राजस्थान पुलिसकर्मियों को बड़ी राहत, दो से अधिक संतान वालों की पदोन्नति संभव
बीकानेर

You Might Also Like

राजस्थान

राजस्थान में सौगातों की बरसात, मुख्यमंत्री आज जारी करेंगे 204 करोड़

Published November 15, 2025
राजस्थान

राजस्थान में कंस्ट्रक्शन कॉस्ट बढ़ी, मकान-दुकान रजिस्ट्री पर नया असर

Published November 14, 2025
राजस्थान

राजस्थान हाईकोर्ट ने पंचायत और निकाय चुनाव तय समय पर कराने के दिए सख्त आदेश

Published November 14, 2025
जयपुरराजस्थान

जयपुर में मोहन भागवत का उद्यमियों से संवाद, संघ की भूमिका पर दिया बड़ा संदेश

Published November 14, 2025
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
Join WhatsApp Group

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?