Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: सरकार जल्द ही शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी करने वाली है,शिक्षा विभाग देगा एक लाख नौकरी
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > जयपुर > सरकार जल्द ही शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी करने वाली है,शिक्षा विभाग देगा एक लाख नौकरी
जयपुरराजस्थान

सरकार जल्द ही शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी करने वाली है,शिक्षा विभाग देगा एक लाख नौकरी

editor
editor Published April 9, 2023
Last updated: 2023/04/09 at 4:57 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

जयपुर। राजस्थान में शिक्षक भर्ती परीक्षा की प्रक्रिया कब तक पूरी हो जाएगी 48,000 पदों पर कब तक पोस्टिंग दी जाएगी? राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा जिस दिन हमारे पास रीट मैंस (शिक्षक भर्ती) के परिणाम आ जाएंगे। उसके ठीक 45 दिन के अंदर-अंदर हम 48,000 पदों पर नौकरी देने की पूरी कोशिश करेंगे।
क्योंकि रिजल्ट के बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की प्रक्रिया में कुछ वक्त लगता है। लेकिन जैसे ही रिजल्ट आएगा। हम जिलेवार प्रक्रिया शुरू कर जल्द से जल्द पोस्टिंग देने का काम करेंगे। विपक्ष आरोप लगा रहा है कि चुनावी साल में पोस्टिंग नहीं दे सकेंगे? विपक्ष के पास सिर्फ बातें करने का ही काम है। उन्हें पता है, कांग्रेस सरकार ने शिक्षा विभाग में 80 हजार से ज्यादा पदों पर अब तक नौकरी दे दी है। 48,000 पदों पर जैसे ही रीट का रिजल्ट आएगा।
उन्हें भी पोस्टिंग दे देंगे। वरिष्ठ अध्यापकों को नौकरी दे रहे हैं। बल्कि, इस वित्तीय वर्ष में राजस्थान का शिक्षा विभाग एक लाख लोगों को नौकरी दे देगा। विपक्ष बातें करता रहेगा और हम काम करते रहेंगे।
अशोक गहलोत ने बजट में एक लाख नई भर्तियों की घोषणा की थी। इनमें से शिक्षा विभाग में कितने पदों पर भर्तियां होंगी? 48,000 पदों पर रीट मेंस का रिजल्ट आने के बाद शिक्षकों की भर्ती हो जाएगी। 10 हजार के करीब कंप्यूटर अनुदेशक के पदों पर भर्तियां जारी है। इसके अलावा 6000 शारीरिक शिक्षकों के पदों पर भर्तियां होंगी। वरिष्ठ अध्यापकों के साथ से 8000 पदों पर भर्तियां होंगी।
महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूल में भी 10,000 टीचर्स की भर्तियां की जाएंगी। इसके साथ ही स्कूल व्याख्याता की भर्ती भी की जाएंगी। ऐसे में लगभग-लगभग राजस्थान का शिक्षा विभाग 1 लाख पदों पर शिक्षकों की कुल भर्ती का काम चल रहा है।
शिक्षा विभाग में टीचर्स की संविदा भर्ती का विरोध हो रहा है। क्या यह प्रक्रिया बंद होगी? राजस्थान में संविदा कर्मियों के नियमितीकरण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। शिक्षा विभाग में भी जिन पदों पर संविदा कर्मियों को नियुक्त किया जा रहा है। कुछ वर्षों बाद उन्हें परमानेंट कर दिया जाएगा।
पहले जैसे प्रोबेशन पीरियड होता है। वैसे ही संविदा कर्मियों के लिए भी नियम बन गए हैं। ऐसे में यह भी (संविदा पर भर्ती होने वाले) एक निश्चित अवधि के बाद परमानेंट शिक्षक बन जाएंगे।
क्या कांग्रेस सरकार के इस कार्यकाल में ग्रेड थर्ड टीचर्स के ट्रांसफर हो सकेंगे? ग्रेड थर्ड टीचर्स के ट्रांसफर होने की पूरी-पूरी संभावना है। हमने ट्रांसफर पॉलिसी बनाकर राजस्थान सरकार के कार्मिक विभाग को भेज दी है।
कार्मिक विभाग ने उस पर कुछ क्वेरी की थी। उसका भी जवाब भेज दिया गया है। वैसे भी अभी सभी विभागों में ट्रांसफर बंद है। ऐसे में कार्मिक विभाग से हमारी पॉलिसी को स्वीकृति मिलने के बाद जैसे ही ट्रांसफर खुलेंगे।
उसके बाद जैसे हमने ग्रेड सेकेंड और ग्रेड फस्र्ट के ट्रांसफर किए हैं। उसी तर्ज पर ग्रेड थर्ड के ट्रांसफर भी कर दिए जाएंगे। क्योंकि इस बार हमने जो पॉलिसी बनाई है।
वह बहुत ठोस और अच्छी है। हमारी सरकार संवेदनशील है। इसलिए हम चाहते हैं कि जो शिक्षक बरसों से ट्रांसफर का इंतजार कर रहे हैं। उन्हें हम राहत दे सकें।
राइट टू एजुकेशन (क्रञ्जश्व) को लेकर लगातार विवाद सामने आ रहे हैं। इसे कैसे रुकेंगे?
राजस्थान सरकार जल्द ही निजी शिक्षण संस्थाओं के लिए प्राधिकरण बनाने की प्लानिंग कर रही है। इसमें शिक्षा विभाग से जुड़ी समस्याओं की सुनवाई होगी।
प्राधिकरण में अभिभावकों को भी सुना जाएगा। जो संस्थाएं होगी, उन्हें भी सुना जाएगा। इसके बाद जो प्राधिकरण फाइनल फैसला करेगा।
उसे सबको मानना पड़ेगा। ऐसे में हम जल्द से जल्द प्राधिकरण बनाने की कोशिश कर रहे हैं। ताकि इस तरह की समस्याओं से निजात मिल सके।
हृष्टश्वक्रञ्ज ने कोर्स से मुगल शासक, इंदिरा गांधी से जुड़े चैप्टर हटाए हैं। क्या यह सही है?
शिक्षा में राजनीति नहीं करनी चाहिए। इतिहास को इतिहास ही रहने देना चाहिए। सिर्फ मुगल और इंदिरा गांधी ही नहीं केंद्र सरकार ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को किसने गोली मारी इस जानकारी को ही कोर्स में से हटा दिया है।
एक तरफ केंद्र के नेता चश्मा लगाकर गांधीजी का लाभ लेना चाहते हैं। दूसरी तरफ महात्मा गांधी के हत्यारे का महिमा मंडन करते हैं। यह केंद्र की जो दोगली नीति है। इससे केंद्र के संस्थानों को बचने की जरूरत है।
आज के दौर में तो सबको पता है राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को गोली किसने मारी थी। लेकिन नई पीढ़ी अगर यह नहीं पढ़ पाई। तो उन्हें इसकी जानकारी नहीं होगी। कोर्स से इस तरह की जानकारी हटाना इतिहास के साथ छेड़छाड़ और तोड़-मरोड़ नहीं करनी चाहिए। राजस्थान सरकार इस पूरे मामले की समीक्षा कर रही है।


Share News
Chat on WhatsApp

editor April 9, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

मार्च में जारी हो सकता है RBSE 10वीं बोर्ड रिजल्ट, तैयारी अंतिम चरण में – Bikaner News
राजस्थान शिक्षा
खाजूवाला बॉर्डर पर ड्रोन से गिराई हेरोइन, पिता गिरफ्तार बेटा फरार – Bikaner News
बीकानेर
राजस्थान दिवस पर बीकानेर में ‘रन फॉर विकसित राजस्थान’ का आयोजन – Rajasthan News
राजस्थान
राजस्थान में 20% कोटे से शुरू होगी कमर्शियल गैस सिलेंडर आपूर्ति – Rajasthan News
राजस्थान
लॉरेंस बिश्नोई गैंग से सिंगर बादशाह को मिली जान से मारने की धमकी – National News
देश-दुनिया
बीकानेर में खुलेगा पहला आधुनिक गुरुकुल, योग-वेद और आयुर्वेद की शिक्षा
बीकानेर
पीबीएम अस्पताल में युवक की मौत मामले में नई जांच कमेटी गठित
बीकानेर
व्हाट्सऐप पर मिलेगी ई-मित्र की 100 से ज्यादा सरकारी सेवाएं
बीकानेर

You Might Also Like

राजस्थानशिक्षा

मार्च में जारी हो सकता है RBSE 10वीं बोर्ड रिजल्ट, तैयारी अंतिम चरण में – Bikaner News

Published March 15, 2026
राजस्थान

राजस्थान दिवस पर बीकानेर में ‘रन फॉर विकसित राजस्थान’ का आयोजन – Rajasthan News

Published March 15, 2026
राजस्थान

राजस्थान में 20% कोटे से शुरू होगी कमर्शियल गैस सिलेंडर आपूर्ति – Rajasthan News

Published March 15, 2026
राजस्थान

अग्निवीर भर्ती 2027 के लिए पंजीकरण शुरू, 1 अप्रैल तक कर सकेंगे आवेदन

Published March 14, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?