Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: कोरोना के विरुद्ध कितने तैयार हैं हम ? जानने के लिए 10 को होगी मॉक ड्रिल
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > कोरोना > कोरोना के विरुद्ध कितने तैयार हैं हम ? जानने के लिए 10 को होगी मॉक ड्रिल
कोरोनाबीकानेर

कोरोना के विरुद्ध कितने तैयार हैं हम ? जानने के लिए 10 को होगी मॉक ड्रिल

editor
editor Published April 6, 2023
Last updated: 2023/04/06 at 8:19 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर 6 अप्रैल। कोरोना की आशंकित किसी नई लहर की स्थिति में बीकानेर जिला कितना अलर्ट और तैयार है ? यह जानने सोमवार 10 तारीख को प्रदेश सहित जिले के समस्त पीएचसी, सीएचसी, जिला अस्पताल, सैटेलाइट अस्पताल में मॉक ड्रिल का आयोजन किया जाएगा। मॉक ड्रिल की तैयारियों को लेकर केंद्रीय रोग नियंत्रण कार्यक्रम दिल्ली की ओर से वीडियो कॉन्फ्रेंस द्वारा समीक्षा की गई। इसे लेकर जिला स्तरीय वीडियो कांफ्रेंस समीक्षा भी आयोजित की गई जिसमें सीएमएचओ डॉ मोहम्मद अबरार पंवार व डिप्टी सीएमएचओ स्वास्थ्य डॉ लोकेश गुप्ता द्वारा जिले के समस्त चिकित्सा अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। डॉ अबरार ने बताया कि देशभर में कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी दर्ज हुई है उसी प्रकार बीकानेर जिले में भी मार्च व अप्रैल माह में फिर से कोरोना पॉजिटिव केस आ रहे हैं। गुरुवार को भी 9 नए कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए हैं। यद्यपि सभी कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति स्वस्थ हैं और उनमें कोई विशेष लक्षण भी नहीं हैं ना ही कोरोना के कारण किसी को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है परंतु एहतियात के तौर पर जिले भर में कोरोना को लेकर अलर्ट किया जा चुका है। साथ ही कोविड एप्रोप्रियेट बिहेवियर को संपूर्ण चिकित्सा संस्थानों पर लागू किया गया है। आमजन से भी यह उम्मीद की जाती है कि वे “2 गज की दूरी, मास्क है जरूरी” के नियम को फिर से अपने आचरण में लाएं। वर्तमान में लगभग 200 कोविड टेस्ट प्रतिदिन हो रहे हैं जिसे बढ़ाकर 500 तक लाने के निर्देश दिए है। रेलवे स्टेशन पर बाहर से आने वाले लोगों की लगातार आरटी पीसीआर जांच की जा रही है, जल्द ही एयरपोर्ट पर भी शुरू की जाएगी। डॉ लोकेश गुप्ता ने बताया कि मॉक ड्रिल के दौरान ऑक्सीजन की उपलब्धता, ऑक्सीजन प्लांट की कार्यशीलता, सिलेंडर तथा ऑक्सीजन कंसंट्रेटर की उपलब्धता, सामान्य बेड, आईसीयू बेड, ऑक्सीजन युक्त बेड की उपलब्धता, रेमदेसीविर सहित आवश्यक दवाइयों की उपलब्धता, मास्क, सैनिटाइजर, पीपीई किट सहित आवश्यक कंज्यूमेंबल की उपलब्धता, प्रशिक्षित स्टाफ की उपस्थिति इत्यादि बिंदुओं पर सभी अस्पतालों द्वारा चेक लिस्ट अनुसार स्वयं जांच कर रिपोर्ट अपलोड की जाएगी।


Share News
Chat on WhatsApp

editor April 6, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

बीकानेर में खुलेगा पहला आधुनिक गुरुकुल, योग-वेद और आयुर्वेद की शिक्षा
बीकानेर
पीबीएम अस्पताल में युवक की मौत मामले में नई जांच कमेटी गठित
बीकानेर
व्हाट्सऐप पर मिलेगी ई-मित्र की 100 से ज्यादा सरकारी सेवाएं
बीकानेर
अग्निवीर भर्ती 2027 के लिए पंजीकरण शुरू, 1 अप्रैल तक कर सकेंगे आवेदन
राजस्थान
घर में घुसकर हमला और पत्थरबाजी, महिला सहित कई लोगों पर केस दर्ज
बीकानेर
राजस्थान में 64 पुलिस अधिकारियों के तबादले, बीकानेर को मिले नए एसपी
राजस्थान
झुंझुनूं में हिस्ट्रीशीटर का पुलिस से सामना, गाड़ियों को टक्कर मारकर भागा
बीकानेर
सब्जी रेहड़ी लगाने वाले युवक से मारपीट, खाजूवाला थाने में मामला दर्ज
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

बीकानेर में खुलेगा पहला आधुनिक गुरुकुल, योग-वेद और आयुर्वेद की शिक्षा

Published March 14, 2026
बीकानेर

पीबीएम अस्पताल में युवक की मौत मामले में नई जांच कमेटी गठित

Published March 14, 2026
बीकानेर

व्हाट्सऐप पर मिलेगी ई-मित्र की 100 से ज्यादा सरकारी सेवाएं

Published March 14, 2026
बीकानेर

घर में घुसकर हमला और पत्थरबाजी, महिला सहित कई लोगों पर केस दर्ज

Published March 14, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?