Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: Aaj Ka Rashifal 29 March 2023: महाअष्टमी के दिन इन राशियों के लिए व्यापार में वृद्धि होगी, नौकरी अच्छा फल लेकर आएगी, धन लाभ होगा
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > देश-दुनिया > Aaj Ka Rashifal 29 March 2023: महाअष्टमी के दिन इन राशियों के लिए व्यापार में वृद्धि होगी, नौकरी अच्छा फल लेकर आएगी, धन लाभ होगा
देश-दुनियाराशिफल

Aaj Ka Rashifal 29 March 2023: महाअष्टमी के दिन इन राशियों के लिए व्यापार में वृद्धि होगी, नौकरी अच्छा फल लेकर आएगी, धन लाभ होगा

editor
editor Published March 29, 2023
Last updated: 2023/03/29 at 8:47 AM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

मेष राशि

आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। आज अपने लक्ष्य के प्रति आपका दृढ संकल्प बना रहेगा। आप दूसरों को भी अपना काम बेहतर ढंग से पूरा करने का साहस देंगे। आज नवरात्र के आठवें दिन माता महागौरी आपके सभी कार्यों को सफल बनाएंगी। फैशन डिजायनर्स के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। जीवनसाथी आपसे प्रभावित होंगे। छात्र अपनी पढ़ाई को लेकर पूर्ण रूप से सतर्क रहेंगे ।आज के दिन मां दुर्गा को खीर-पूड़ी का भोग लगाएं, आपका दिन अच्छा रहेगा।

शुभ रंग- नीला

शुभ अंक-1

- Advertisement -

वृष राशि

आज महाअष्टमी के दिन आपके सभी कार्य सफल होंगे। आप अपनी ऊर्जा से नीरसता में भी जान भरने की क्षमता रखेंगे। माता-पिता आपसे बेहद खुश होंगे। आशीर्वाद के रूप में आपको उनसे कोई गिफ्ट मिलेगा । सिविल इंजिनियरिंग कर रहे छात्रों के लिये दिन अच्छा रहेगा। आज आपकी सेहत बेहतर बनी रहेगी ।माता महागौरी को फूलों से बनी माला अर्पित करें, जीवन में आपकी गति में निरंतरता बनी रहेगी।

शुभ रंग- पीला

शुभ अंक- 5

मिथुन राशि

आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहने वाला है। आज मां दुर्गा की कृपा से घर और ऑफिस में तालमेल बनाने में आप सफल रहेंगे। आपका कोई जरूरी काम आज पूरा हो जाएगा। जो लोग ग्राफिक्स बनाने का काम करते हैं, उनके लिए दिन अच्छा रहेगा। परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा। छात्र भविष्य में आगे बढ़ने के लिये किसी नए कोर्स में एडमिशन लेने कि सोचेंगे ।आपको माता-पिता का पूरा सहयोग मिलेगा। जरूरतमंद को भोजन कराएं, आपके ऊपर देवी मां की कृपा बनी रहेगी।

शुभ रंग- लाल

शुभ अंक- 4

कर्क राशि

आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहने वाला है। आज आप घर के बड़े-बुजुर्गों के प्रति स्वभाव नरम बनाएं रखें, इससे आपके साथ उनके रिश्ते बेहतर होंगे। कुछ लोग आपका फायदा उठाना चाहेंगे, ऐसे लोगों से आपको बचे रहना चाहिए। सेहत के प्रति लापरवाही करना आपके लिये अच्छा नहीं होगा। आज घर में धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन करने का मन बनाएंगे। जो लोग किसी नए काम में इंवेस्ट करने की सोच रहे हैं, वो फिलहाल इसे टाल दें। देवी मां के मंदिर में अन्न का दान करें, आपकी सेहत अच्छी रहेगी।

शुभ रंग- नीला

शुभ अंक- 2

सिंह राशि

आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। अपने कार्यों की सफलता के लिए आज नवरात्र के आंठवें दिन धार्मिक कार्यों में सहयोग देना चाहिए। छात्रों को भी आगे बढ़ने के लिए थोड़ी अधिक मेहनत करनी होगी। दांपत्य रिश्ते के मामले में दिन अच्छा रहेगा। आपको जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। अगर आप किसी यात्रा पर जाने का मन बना रहें है तो कुछ दिनों के लिए टाल दें। आज दुर्गा माता का ध्यान करें, आपको मेहनत का फल जरूर मिलेगा।

शुभ रंग- केसरिया

शुभ अंक- 7

कन्या राशि

आज का दिन आपके लिए खुशहाल रहने वाला है। आज कुछ नए लोगों के साथ जुड़ने का मौका मिलेगा ।आज ऑफिस के कार्यों को पूरा करने में सहकर्मियों का साथ मिलेगा। आज छोटे भाई-बहन अपने किसी काम के लिए आपसे सहायता लेंगे। छात्र अपने नये एडमिशन की तैयारियों में बिजी रहेंगे। जिन लोगों का अपना खुद का प्रोडेक्शन हाउस है, उनके लिये दिन बेहतरीन रहने वाला है। माता महागौरी की कृपा से आपका जीवन खुशियों से भरा रहेगा। आज के दिन महागौरी के आगे घी का दीपक जलाएं, आपका दिन बेहतरीन रहेगा।

शुभ रंग- बैंगनी

शुभ अंक- 3

तुला राशि

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज माता महागौरी के आशीर्वाद से जीवन में चल रही परेशानियों का समाधान मिलेगा। आज किसी से बात करते समय अपनी वाणी पर संयम रखें। सीनियर्स आपके काम से खुश रहेंगे। संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिलने से घर में उत्सव जैसा माहौल बनेगा। दांपत्य जीवन में खुशियों का आगमन होगा। लवमेटस एक दूसरे कि भावनाओं कि कद्र करेंगे, जिससे रिश्ते में नयापन आएगा। आज के दिन माता महागौरी की धूप-दीप से पूजा करें, आपके साथ सब कुछ ठीक रहेगा।

शुभ रंग- काला

शुभ अंक- 8

वृश्चिक राशि

आज का दिन आपके लिए नयी खुशियां लेकर आया है। आपकी प्रोफेशनल लाइफ आज अच्छी रहेगी। आपका कोई काम आज बहुत ही अच्छे तरीके से पूरा होगा। आपके जीवनसाथी को भी करियर में कोई बड़ी उपलब्धि मिलेगी, जिससे आपकी खुशी दो-गुनी हो जाएगी। कार्यों में माता-पिता का सहयोग प्राप्त होता रहेगा। मां दुर्गा आपके परिवार में सबके काम सफल बनाएगी। ऑनलाइन बिजनेस कर रहे लोगों को नए स्तर पर कामयबी मिलेगी। विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। सिद्धकुंजिका स्तोत्र का पाठ करें, आपका लाइफ अच्छी बनी रहेगी।

शुभ रंग- हरा

शुभ अंक- 6

धनु राशि

आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। अगर आप पार्टनरशिप में कोई काम कर रहे हैं, तो आज आपको मुनाफा होगा। बिजनेस से जुड़े लोग आज आपकी बातों से सहमत होंगे । नौकरी कर रहे लोगों को जल्द हीकोई बड़ा पद मिलने के योग बन रहे है। आप अपने पद की गरिमा को बनाए रखेंगे । लोगों की कही-सुनी बातों से आपको कोई फर्क नहीं पड़ेगा। आप जीवन में यूं ही आगे बढ़ते जाएंगे। छात्रों को आज तरक्की के नये अवसर प्राप्त होंगे। आज आपको अचानक धन लाभ होगा। कन्या को कुछ गिफ्ट करके उनका आशीर्वाद लें, आप जीवन में कभी नहीं रूकेंगे।

शुभ रंग- भूरा

शुभ अंक- 9

मकर राशि

आज का दिन आपके जीवन में खुशियां लेकर आया है। आज आपको किसी अनुभवी व्यक्ति से फ़ोन पर बात करने का मौका मिलेगा। आपको ये मौका बिल्कुल भी नहीं गंवाना चाहिए। नवरात्र के शुभ अवसर पर आप घरवालों के साथ किसी नजदीकी धार्मिक स्थल पर जाने का मन बनाएंगे। एडिटर्स के लिए दिन ठीक रहने वाला है। आपको अपने काम की जिम्मेदारी स्वयं लेनी चाहिए। दूसरों के भरोसे आपके काम में देरी हो सकती है। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। परिवार सहित माता दुर्गा की पूजा करें, जीवन में अच्छे मौके आपको मिलते रहेंगे।

शुभ रंग- गुलाबी

शुभ अंक- 2

कुंभ राशि

आज का दिन आपके लिए आत्मविश्वास से भरा रहने वाला है। आज आपके अंदर नेतृत्व करने की क्षमता आएगी। राजनीति से जुड़े लोगों का मान सम्मान बढ़ेगा। आपको अचानक बड़ा धन लाभ होने के योग बन रहे हैं। परिवार में धार्मिक अनुष्ठान कराएंगे। जीवनसाथी आपके कार्यों से प्रसन्न होंगे। लवमेटस के लिए दिन अच्छा रहेगा। मां दुर्गा की कृपा आपके ऊपर बनी रहेगी। जो छात्र अपनी एजुकेशन को लेकर असमंजस की स्थिति में हैं, उन्हें आज किसी की मदद मिलेगी। माता महागौरी के दर्शन कर आशीर्वाद लें, आपकी नेतृत्व क्षमता मजबूत होगी।

शुभ रंग- हरा

शुभ अंक- 5

मीन राशि

आज का दिन आपके खास रहने वाला है। आपको अपने किसी काम के लिए परिवार के लोगों से सराहना मिलेगी। दोस्तों के साथ रिश्तों में अपनापन बना रहेगा। आज आपकी सेहत अच्छी बनी रहेगी। रूटीन एक्सरसाइज आपको जोड़ों के दर्द से राहत दिलाएगी। बिजनेस के मामले में आप अपने जीवनसाथी से सलाह लेंगे। आपको उनकी सलाह बेहद काम आएगी। कम्प्यूटर ऑपरेटर को किसी कम्पनी से एक साथ बहुत सारा काम मिल सकता है, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। आज माता महागौरी को मिठाई का भोग लगाएं, आपका दिन बेहतर रहेगा।

शुभ रंग- मैजेंटा

शुभ अंक- 4


Share News
Chat on WhatsApp

editor March 29, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

बीकानेर में खुलेगा पहला आधुनिक गुरुकुल, योग-वेद और आयुर्वेद की शिक्षा
बीकानेर
पीबीएम अस्पताल में युवक की मौत मामले में नई जांच कमेटी गठित
बीकानेर
व्हाट्सऐप पर मिलेगी ई-मित्र की 100 से ज्यादा सरकारी सेवाएं
बीकानेर
अग्निवीर भर्ती 2027 के लिए पंजीकरण शुरू, 1 अप्रैल तक कर सकेंगे आवेदन
राजस्थान
घर में घुसकर हमला और पत्थरबाजी, महिला सहित कई लोगों पर केस दर्ज
बीकानेर
राजस्थान में 64 पुलिस अधिकारियों के तबादले, बीकानेर को मिले नए एसपी
राजस्थान
झुंझुनूं में हिस्ट्रीशीटर का पुलिस से सामना, गाड़ियों को टक्कर मारकर भागा
बीकानेर
सब्जी रेहड़ी लगाने वाले युवक से मारपीट, खाजूवाला थाने में मामला दर्ज
बीकानेर

You Might Also Like

राशिफल

आज का राशिफल: सामाजिक पहचान बढ़ेगी, कामकाज में बरतें सावधानी

Published March 14, 2026
राशिफल

आज का राशिफल: इन राशियों पर बरसेगी सकारात्मकता

Published March 13, 2026
देश-दुनिया

जम्मू में शादी समारोह के दौरान पूर्व सीएम फारूक अब्दुल्ला पर फायरिंग

Published March 12, 2026
राशिफल

राशिफल: छोटी समस्याओं को छोड़ आगे बढ़ें, स्वास्थ्य पर रखें विशेष ध्यान

Published March 12, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?