Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: सहकारी होलसेल भंडार के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष: निर्विरोध बने थे अध्यक्ष
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > सहकारी होलसेल भंडार के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष: निर्विरोध बने थे अध्यक्ष
बीकानेरराजस्थान

सहकारी होलसेल भंडार के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष: निर्विरोध बने थे अध्यक्ष

editor
editor Published March 5, 2023
Last updated: 2023/03/05 at 12:47 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

 

बीकानेर। बीकानेर जिले में 32 साल बाद सहकारी होलसेल भंडार के संचालक मंडल ने अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का निर्वाचन निर्विरोध किया है। इससे पहले संचालक मंडल के 12 सदस्य भी निर्विरोध चुने गए थे। शनिवार को सहकारी होलसेल भंडार के संचालक मंडल के 12 सदस्यों ने बैठक की। कोरम पूरा होने पर अध्यक्ष के लिए एकमात्र नगेन्द्रपालसिंह ने और उपाध्यक्ष के लिए विनोद कुमार चौबदार ने नामांकन भरा। दोनों नामांकन जांच में सही पाए गए।

किसी और का नामांकन नहीं होने पर निर्वाचन अधिकारी और भूमि विकास बैंक के सचिव वासुदेव सिंह भाटी ने अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के लिए दोनों उम्मीदवारों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया। इससे पूर्व वर्ष, 91 में नगेन्द्रपालसिंह के पिता कर्णपालसिंह भी अध्यक्ष पद पर निर्विरोध चुने गए थे। वे 95 में भी अध्यक्ष बने थे। शनिवार को संचालक मंडल की बैठक में सुरेन्द्रसिंह राठौड़, खेमसिंह, राहुल, धर्मवीर मीणा, कुसुम शर्मा, बबीता शर्मा, दिलीप कुमार सेवग, शिल्पा खीचड़, हेतराम खीचड़, चैनसिंह भाटी शामिल थे। गौरतलब है कि 27 फरवरी को होलसेल भंडार के संचालक मंडल के 12 सदस्यों का निर्विरोध निर्वाचन हुआ था। ‘भास्कर’ ने 4 मार्च के अंक में खबर प्रकाशित कर पहले ही बता दिया था कि शनिवार को अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव भी निर्विरोध तय है।
16 सदस्यों का संचालक मंडल करता है होलसेल भंडार का संचालन : आमजन को वाजिब दामों में सामान उपलब्ध कराने के लिए 23 जनवरी, 1963 को बीकानेर सहकारी उपभोक्ता होलसेल भंडार का गठन किया गया था। प्रथम अध्यक्ष राज्य के पूर्व वित्त मंत्री माणिकचंद सुराणा थे। भंडार की ओर से 50 सालों में जनता को उपहार सुपर मार्केट, रिटेल कपड़ा सोप, इंडेन गैस, एलोपैथी और आयुर्वेदिक दवाइयां उपलब्ध कराई जा रही हैं। भंडार का संचालन 16 सदस्यों का संचालक मंडल करता है जिसमें से 12 सदस्यों का निर्वाचन किया जाता है और चार मनोनीत सदस्य डीएसओ, जीएम होलसेल भंडार, केन्द्रीय बैंक का एमडी और सहकारी समितियों का उप रजिस्ट्रार भी शामिल होते हैं। अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव संचालक मंडल के निर्वाचित 12 सदस्य ही करते हैं।


Share News

editor March 5, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

युवक से बेल्ट से मारपीट कर गालियां देने का वीडियो बनाकर दी जान से मारने की धमकी
बीकानेर
आज है ITR फाइलिंग की अंतिम तारीख, नहीं भरा तो लगेगा भारी जुर्माना
देश-दुनिया
17 सितंबर से शुरू होंगे ग्रामीण सेवा शिविर, कलेक्टर ने तैयारियों की समीक्षा की
बीकानेर
वक्फ संशोधन अधिनियम 2025 पर रोक से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, जानें अहम बिंदु
देश-दुनिया
SIR पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, अवैधता मिली तो प्रक्रिया होगी रद्द
देश-दुनिया
फड़बाजार में नाला फिर ओवरफ्लो, व्यापारियों ने निगम में दिया ज्ञापन
बीकानेर
PBM विवाद में नया मोड़, रविन्द्र कुमार शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार
बीकानेर
राजस्थान में प्रशासनिक फेरबदल, 222 RAS अफसरों के तबादले, 11 को अतिरिक्त जिम्मेदारी
राजस्थान

You Might Also Like

बीकानेर

युवक से बेल्ट से मारपीट कर गालियां देने का वीडियो बनाकर दी जान से मारने की धमकी

Published September 15, 2025
बीकानेर

17 सितंबर से शुरू होंगे ग्रामीण सेवा शिविर, कलेक्टर ने तैयारियों की समीक्षा की

Published September 15, 2025
बीकानेर

फड़बाजार में नाला फिर ओवरफ्लो, व्यापारियों ने निगम में दिया ज्ञापन

Published September 15, 2025
बीकानेर

PBM विवाद में नया मोड़, रविन्द्र कुमार शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार

Published September 15, 2025
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
Join WhatsApp Group

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?