Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: राहुल गांधी ने योगी आदित्यनाथ को ठग कहा
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > उत्तर प्रदेश > राहुल गांधी ने योगी आदित्यनाथ को ठग कहा
उत्तर प्रदेश

राहुल गांधी ने योगी आदित्यनाथ को ठग कहा

editor
editor Published February 7, 2023
Last updated: 2023/02/07 at 4:12 PM
Share
SHARE
Share News

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ठग कह दिया। राहुल ने सोमवार को दिल्ली सामाजिक संगठनों से बातचीत के दौरान यह बात कही। कॉन्सिट्यूशन क्लब में हो रही इस मीटिंग में स्वराज इंडिया के चीफ योगेंद्र यादव भी मौजूद थे।

राहुल बोले- योगी भाषा के चलते धार्मिक नेता नहीं कहे जा सकते

मीटिंग के दौरान राहुल गांधी से यूपी की हालात पर सवाल किया गया। इस पर राहुल ने जवाब दिया कि कोई भी धर्म उत्तर प्रदेश में हिंसा को बढ़ावा नहीं दे रहा है। लेकिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपनी भाषा के चलते धार्मिक नेता नहीं कहे जा सकते। सिर्फ भगवा पहन लेने से कोई धार्मिक नेता नहीं हो जाता। माफी चाहूंगा, लेकिन आदित्यनाथ कोई धार्मिक नेता नहीं, बल्कि सामान्य से ठग हैं। भाजपा उत्तर प्रदेश में अधर्म फैला रही है।

राहुल बोले- कांग्रेस तपस्वियों की पार्टी

- Advertisement -

राहुल से सवाल हुआ कि UP में जो धर्म की आंधी चल रही है, उस पर क्या कहेंगे। उन्होंने जवाब दिया- उत्तर प्रदेश में धर्म की आंधी नहीं है। मैंने इस्लाम पढ़ा, ईसाई धर्म पढ़ा, बौद्ध धर्म पढ़ा, हिंदू धर्म जानता हूं। कोई भी धर्म नफरत फैलाने को नहीं कहता है। जैसे ही कोई तपस्या करना बंद कर देता है, वह भ्रम की स्थिति में चला जाता है। कांग्रेस तपस्वियों की पार्टी है, भाजपा और संघ इसके उलट चलती हैं। भारत जोड़ो यात्रा पहला और छोटा कदम है। आगे हम ऐसी और भी कोशिशें करेंगे।

योगी ने कहा था- राहुल जैसे विपक्षी नेता भाजपा का काम आसान बना रहे

योगी आदित्यनाथ ने कुछ दिन पहले कई टीवी चैनल को इंटरव्यू दिया था। इसमें योगी आदित्यनाथ ने कहा था, “विपक्ष में राहुल गांधी जैसे नेता भाजपा का काम आसान बना रहे हैं। वो वाकई भाजपा के लिए अनुकूल माहौल तैयार कर रहे हैं। कांग्रेस 1947 से देश को जाति-धर्म के नाम पर बांट रही है।”

जब योगी से पूछा गया कि क्या भारत जोड़ो यात्रा से राहुल के व्यक्तित्व को कोई फायदा होगा? उन्होंने कहा- अगर राहुल गांधी अपनी निगेटिविटी को कम कर दें तो तो कांग्रेस को फायदा होगा। नकारात्मकता ही उनकी सारी उपलब्धियों पर पानी फेर देती है।


Share News

editor February 7, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

बीकाणा अपडेट: रेल प्रोजेक्ट से राहत, बढ़ती आपराधिक घटनाओं से बढ़ी चिंता
बीकानेर
बीकानेर में कार में आग लगाई, एक लाख से अधिक की नकदी भी ले गए
बीकानेर
पंचायत उपचुनाव में बारिश और EVM बनी बाधा, आचार संहिता का उल्लंघन भी सामने आया
राजनीति राजस्थान
राजस्थान में नकली कीटनाशक बनाने वाली कंपनी HPM का लाइसेंस रद्द
राजस्थान
जाने क्या होगा सस्ता, 12% और 28% GST स्लैब होंगे खत्म, केंद्र के प्रस्ताव को दी मंजूरी
देश-दुनिया
There will be power cuts in these areas tomorrow - know which areas are included
कल इन क्षेत्रों में रहेगी बिजली कटौती – जानें कौन-कौन से इलाके शामिल
बीकानेर
दुर्घटना में मृतक के परिजनों को 34.94 लाख रुपये मुआवजा देने के आदेश
बीकानेर
इंदिरा गांधी नहर में बहकर आई दो अज्ञात लाशें, पुलिस जांच में जुटी
बीकानेर

You Might Also Like

crimeउत्तर प्रदेश

घर में पांच घंटे तक रखी लाश, फिर 10 किमी दूर ले जाकर फेंकी गई

Published October 1, 2024
उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश में खाद्य दुकानों के लिए नाम और सीसीटीवी अनिवार्य: नए नियम जानें!

Published September 26, 2024
उत्तर प्रदेशदेश-दुनिया

सीएम योगी और राम मंदिर को दी थी उड़ाने की धमकी, दो गिरफ्तार

Published January 4, 2024
उत्तर प्रदेशदेश-दुनिया

विशेष ऑर्डर पर राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा पर रामलला को अर्पित किया जाएगा।

Published January 1, 2024
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
Join WhatsApp Group

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?