बीकानेर (नसं)। शहर के नयाशहर थाना इलाके में एक युवक के घर जानलेवा हमला करने की नियत से की फायरिंग के दो आरोपी आज पुलिस के हत्थे चढ़ गये। थानाधिकारी वेदपाल ने बताया कि सर्वोदय बस्ती स्थित सीताराम कस्वां के घर पर फायरिंग करने के मामले में पुलिस की ओर से गठित टीम ने सर्वोदय बस्ती निवासी 20 वर्षीय शिवराज मेघवाल व मुक्ता प्रसाद निवासी 22 वर्षीय गणेश बारूपाल को गिरफ्तार किया है। इसके लिये सहायक उपनिरीक्षक अशोक अदलान के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया था। इस टीम में कानि छगनलाल,रामस्वरूप,भवानी सिंह,नवदीप सिंह,दीपक यादव शामिल रहे। गौरतलब रहे कि 24 जनवरी को देवकिशन टॉक,लक्की गहलोत,मुकेश विश्नोई, शिवराज,गणेश बारूपाल ने फायरिंग की थी। जिसमें से दो जने पुलिस की हिरासत में आ गये है। शेष आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी हुई है।

