Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: अब बीकानेर शहर बन चुका है हथियारों का बड़ा मार्केट, आये दिन कर रहे फायरिंग
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > अब बीकानेर शहर बन चुका है हथियारों का बड़ा मार्केट, आये दिन कर रहे फायरिंग
बीकानेरराजस्थान

अब बीकानेर शहर बन चुका है हथियारों का बड़ा मार्केट, आये दिन कर रहे फायरिंग

editor
editor Published February 2, 2023
Last updated: 2023/02/02 at 3:57 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर। बीकानेर धीरे-धीरे अवैध हथियार की मंडी बनता जा रहा है। कुछ युवक बाहर से बड़ी संख्या में अवैध हथियार लाकर बीकानेर में बेच रहे हैं। कुछ रुपयों का फायदा कमाने के लिए इन हथियारों की सोशल मीडिया पर मार्केटिंग हो रही है। बीकानेर पुलिस ने इसी रिपोर्ट के आधार पर कुछ युवकों को दबोचा है, हालांकि इसके बाद भी हथियार रखने वाले युवक बड़ी संख्या में खुले घूम रहे हैं।
बीकानेर पुलिस अधीक्षक योगेश यादव के नेतृत्व में ऐसे ही युवकों की धरपकड़ के लिए फिर से अभियान शुरू किया गया है। नयाशहर पुलिस और एसपी की डीएसटी टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए तीन युवकों को गिरफ्तार किया है, जबकि अनिल बिश्नोई नामक एक युवक को नामजद करते हुए मामला दर्ज किया है। पुलिस को शक है कि अनिल बिश्नोई ही बीकानेर में हथियारों की खरीद फरोख्त करता है।पुलिस ने जिन तीन युवकों को गिरफ्तार किया है, उनमें बाबूलाल मूंड, मुकेश बिश्नोई, इंद्रजीत उर्फ विराट को गिरफ्तार किया है। बाबू लाल मूंड के कब्जे से पुलिस को तीन जिंदा कारतूस मिले हैं। मुकेश बिश्नोई से पुलिस को एक अवैध देसी पिस्टल व चार जिन्दा कारतूस मिले हैं। नापासर के गुंसाईसर छोटा निवासी इंद्रजीत उर्फ विराट ब्राह्मण से एक अवैध देसी पिस्टल व चार जिन्दा कारतूस बरामद किएगए हैं। इंद्रजीत को नयाशहर पुलिस ने जीवणनाथ बगीची के पास से गिरफ्तार किया है। इन तीनों से दो देसी पिस्टल के साथ 11 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।साइबर टीम की नजर बीकानेर में संदिग्ध युवकों के मोबाइल नंबर से साइबर पुलिस नजर रख रही है। सोशल मीडिया पर वायरल होने वाले अधिकांश फोटो व वीडियो को साइबर टीम लगातार देख रही है। ऐसे में इन युवकों द्वारा हथियारों की मार्केटिंग पर भी पुलिस की नजर है। जैसे ही कोई हथियार खरीद-फरोख्त करता है, वैसे ही पुलिस उन्हें दबोचने का काम कर रही है। साइबर टीम के उप निरीक्षक संजय सिंह और दीपक याद की इस गिरफ्तारी में भी खास भूमिका रही।जयपुर घटना के बाद सक्रियता जयपुर के एक क्लब में फायरिंग और उसमें बीकानेर के युवकों की भूमिका के बाद पुलिस सक्रिय हो गई है। पुलिस मुख्यालय से भी इस बारे में बीकानेर पुलिस को निर्देश दिए गए हैं। जयपुर से भी पुलिसको इनपुट मिले हैं कि यहां हथियारों की खरीदारी और बिक्री कौन कर रहा है। ये पता लगाया जा रहा है कि बीकानेर में हथियार कहां से आ रहे हैं?


Share News
Chat on WhatsApp

editor February 2, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

सिंथेसिस, बीकानेर में सत्र 2026-27 के नए बैच 16 मार्च से प्रारंभ
बीकानेर राजस्थान शिक्षा
नयाशहर में युवक से मारपीट कर मोबाइल छीनने का आरोप
बीकानेर
खेत जाते युवक से मारपीट, जातिसूचक गालियां देकर सोने की चैन और नकदी छीनी
बीकानेर
दो भाइयों पर लाठी-सरियों से हमला, जेब से 45 हजार रुपये छीने
बीकानेर
खेजड़ी संरक्षण कानून बनाने की तैयारी तेज, समिति ने किया विभिन्न राज्यों के कानूनों का अध्ययन
बीकानेर राजस्थान
खेलण दो गणगौर महोत्सव 16–17 मार्च को धरणीधर तालाब में, ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू
बीकानेर
महिला पुलिसकर्मी की वर्दी फाड़ने और मारपीट का प्रयास, मुकदमा दर्ज
बीकानेर
लूणकरणसर में बाइक स्लीप होने से गिरे व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेरराजस्थानशिक्षा

सिंथेसिस, बीकानेर में सत्र 2026-27 के नए बैच 16 मार्च से प्रारंभ

Published March 11, 2026
बीकानेर

नयाशहर में युवक से मारपीट कर मोबाइल छीनने का आरोप

Published March 11, 2026
बीकानेर

खेत जाते युवक से मारपीट, जातिसूचक गालियां देकर सोने की चैन और नकदी छीनी

Published March 11, 2026
बीकानेर

दो भाइयों पर लाठी-सरियों से हमला, जेब से 45 हजार रुपये छीने

Published March 11, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?