Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: शहर मे चोरो का आतंक, बेखौफ होकर वारदातो को देते है अंजाम
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > शहर मे चोरो का आतंक, बेखौफ होकर वारदातो को देते है अंजाम
बीकानेरराजस्थान

शहर मे चोरो का आतंक, बेखौफ होकर वारदातो को देते है अंजाम

editor
editor Published January 22, 2023
Last updated: 2023/01/22 at 2:10 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर। नया शहर व जेएनवीसी पुलिस थाना क्षेत्रों में इन दिनों चोरों ने अपना आतंक मचा रखा है। हर दिन चोरी की वारदातें हो रही है। ऐसे में पुलिस व्यवस्था पर सवा उठ रहे है। नयाशहर थाना क्षेत्र में चोरों ने एक मकान, एक गोदाम में सेंधमारी करते हुए चोरी को अंजाम दिया है। इसी तरह एक बाइक भी इस थाना क्षेत्र से चोरी हुई है। रामपुरा बस्ती गली नंबर चार निवासी युद्धवीर सिंह पुत्र मामराज सिंह ने पुलिस को रिपोर्ट देते हुए बताया कि 17 जनवरी की रात को उसके मकान में चोर घुसे। चोर एक लाख अस्सी हजार रुपए नकद, सोने की चुडिय़ों का सेट (2), पेंडल सोने का, कान के झुमके सोने के, चांदी के पायल सेट(4), चांदी के सिक्के 18-20, सोने की चैन, माताजी की मुरती पैंडल सोने का और लगभग चांदी के एक किलो के आभूषण चोरी हो गए। सामान की कुल कीमत लगभग चार से पांच लाख रुपए बताई गई है। परिवादी की रिपोर्ट पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। इसी तरह, टैंट का सामान भी चोरी हुआ है। रामपुरा बस्ती गली नंबर नौ निवासी सांवतसिंह पुत्र रतु सिंह ने रिपोर्ट देते हुए बताया कि उसका आकाश टैंट हाउस है। टैंट का सामान वह अपने गोदाम में रखता है। 20 जनवरी की रात को अज्ञात चोर टैक्सी लेकर आए और गोदाम से टैंट का सामान चोरी कर ले गए। जिसमें टोपिया 86 नग, ढक्कन 85 नग, टप 27 नग, परात 13 नग, गैस टंकी छोटी व मोटी 3 नग, कतली पेटी 50 नग, बड़ी स्टील बाल्टी 6 नग, डॉग सेट 15 नग, एक दाल मशीन थी। पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।
वहीं, नयाशहर थाना क्षेत्र में एक बाइक चोरी का मामला भी सामने आया है। जिसमें धरणीधर के पास जनता प्याउ रामदेव मंदिर वाली गली में रहने वाले हिम्मत लाल पुत्र राजेन्द्र कुमार ने बताया कि 25 नवंबर 2022 की रात को उसने बाइक आरजे 07 ईएस 6880 को घर की गली में खड़ी की थी। दूसरे दिन सुबह जब उठा तो बाइक वहां पर नहीं थी। कोई अज्ञात व्यक्ति उसकी बाइक को चोरी कर ले गया।
जेएनवीसी थाना क्षेत्र में एक मकान में चोरी
जेएनवीसी थाना क्षेत्र में चोरों ने अपना कारनामा करते हुए एक मकान में चोरी को अंजाम दिया तथा एक बाइक चोरी का मामला भी सामने आया है। पुलिस के अनुसार हल्दीराम प्याऊ के सामने अशोक नगर महावीर नगर निवासी मेनुदीन कल्लर ने रिपोर्ट दी कि 20 जनवरी दोपहर दो से शाम सात बजे के बीच उसके घर में चोरी हो गई। उस वक्त घर में कोई नहीं था। चोर आलमारी में रखे पचास हजार रुपए नकद व एक सोने की चैन चोरी कर ले गए।


Share News
Chat on WhatsApp

editor January 22, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

आरटीई प्रवेश की लॉटरी जारी, 6.34 लाख अभिभावकों का इंतजार खत्म
बीकानेर
चूरू में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से किसान की मौत
राजस्थान
शनिवार को पूरे दिन खुले रहेंगे बीकेईएसएल के बिजली बिल कैश काउंटर
बीकानेर
बीकानेर में गैस सिलेंडर वाहनों पर कड़ी निगरानी, जरूरत पर पुलिस तैनाती
बीकानेर
बीकानेर में शुक्रवार को कई क्षेत्रों में चार घंटे बिजली कटौती
बीकानेर
बीकानेर में गैस सिलेंडरों से भरी टैक्सी चालक के ऊपर चढ़ी, मौत
बीकानेर
इलाज के लिए अस्पतालों में भटकता रहा युवक, लापरवाही से मौत का आरोप
बीकानेर
बीकानेर परकोटे में मीटर बदलने पर बिजली कर्मचारियों और लोगों में हंगामा
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

आरटीई प्रवेश की लॉटरी जारी, 6.34 लाख अभिभावकों का इंतजार खत्म

Published March 12, 2026
राजस्थान

चूरू में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से किसान की मौत

Published March 12, 2026
बीकानेर

शनिवार को पूरे दिन खुले रहेंगे बीकेईएसएल के बिजली बिल कैश काउंटर

Published March 12, 2026
बीकानेर

बीकानेर में गैस सिलेंडर वाहनों पर कड़ी निगरानी, जरूरत पर पुलिस तैनाती

Published March 12, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?