Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: अचानक बेनीवाल अपने समर्थकों के साथ जा पहुंचे रेलवे ट्रेक पर
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > Balotra > अचानक बेनीवाल अपने समर्थकों के साथ जा पहुंचे रेलवे ट्रेक पर
Balotraबीकानेर

अचानक बेनीवाल अपने समर्थकों के साथ जा पहुंचे रेलवे ट्रेक पर

editor
editor Published January 20, 2023
Last updated: 2023/01/20 at 10:04 AM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बालोतरा। बजरी की दरें कम करने को लेकर राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी का 95 दिनों जारी धरना आज रेल की पटरियों पहुंचने के बाद अब मांगों पर सहमति नहीं बनने पर जोधपुर सीएम आवास कूच किया। बेनीवाल अपने समर्थकों के साथ गाडिय़ों में रवाना हो गए है। हनुमान बेनीवाल के एक घंटे के अल्टीमेटम के बाद जब कोई जवाब नहीं मिला, तो आरएलपी सुप्रीमों ने 7 बजे रेलवे की पटरियों की ओर कूच कर दिया। इस दौरान उनके साथ हजारों की संख्या में समर्थक ट्रेन की पटरियों पर जा डटे। प्रशासन ने वार्ता करने के लिए ट्रैक पर पहुंचे तो 15 मिनट बाद ट्रैक छोडक़र अपने समर्थकों के साथ रैली स्थल पहुंच गए। मांगों पर सहमति नहीं बनने के बाद जोधपुर के लिए रवाना हो गए।
गौरतलब है कि बालोतरा में बजरी की दरें कम करने को लेकर आरएलपी का धरना डाक बंगला के आगे 95 दिनों से जारी है। जिस पर राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के सुप्रीमो और नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल द्वारा गुरुवार को बालोतरा में स्थानीय भगत सिंह सभा स्थल पर महाआंदोलन का आयोजन किया गया। इस आंदोलन लोकतांत्रिक पार्टी सुप्रीमो नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल 3:30बजे बालोतरा काफिले के साथ पहुंचे। इस दौरान बेनीवाल ने राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा। हनुमान बेनीवाल ने 1 घंटे का प्रशासन को अल्टीमेट देते हुए कहा कि आप सरकार से बात कर लो नहीं तो राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी तथा समस्त जनता के साथ आगे की कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद जब वार्ता विफल रही तो बेनीवाल ने कहा कि यदि प्रशासन हमारी मांगे मान लेता, तो हम इधर ही महा आंदोलन को खत्म कर देते। अब आर-पार की लड़ाई लड़ेंगे और बजरी की दरें कम करके ही हम दम लेंगे
इसके बाद बेनीवाल ने अपने हजारों संख्या मे समर्थकों के साथ रेलवे ट्रेक की तरफ कूच कर दिया। इस दौरान हजारों की संख्या में लोगों ने रेलवे ट्रेक को जाम कर दिया। इसके बाद मौके पर पहुंचे प्रशासन ने बेनीवाल के साथ समझाइश की कोशिश की। इसके बाद ट्रैक से पुलिस व बालोतरा प्रशासन वार्ता के लिए लेकर गए। लेकिन धरना स्थल पर पहुंचे। मांगों पर सहमति नहीं बनने पर अपने समर्थकों के साथ जोधपुर कूच कर लिया।
कृषि क्लेम के नाम पर मिल रहा लॉलीपॉप-बेनीवाल
इससे पहले बेनीवाल ने कहा कि वहीं कृषि क्लेम को देखें तो केवल जनता को लॉलीपॉप ही दी जा रही है। जब-जब राजस्थान में जनता पर संकट हुआ तथा लोगों के साथ कुठाराघात हुआ है, तब तब राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी तथा हनुमान बेनीवाल लोगों के लिए रक्षक बंद कर खड़ा है। जब कुछ साल पहले मेरे पर जानलेवा हमला किया था, उसका भी परिणाम आज आप सभी के सामने हैं। 2023 में प्रचंड बहुमत के साथ राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी चुनाव लड़ेगी और चुनाव के दौरान किसी भी राजनीतिक पार्टी से हाथ नहीं मिलाएगी। केवल अपने दम पर चुनाव लड़ेगी। राजस्थान के लोगों ने अभी मन में ठान लिया है और गहलोत को अब नीचे गिरा कर ही दम लेंगे। वहीं बजरी के ठेकेदार सरकार को खरीद रखी है। जब-जब सरकार में आपसी मतभेद हुए, तब-तब बाडेबंदी के लिए ठेकेदार की होटलों में रहते थे और सरकार उसके शरण में चुपचाप बैठी है।

बीजेपी और कांग्रेस पर साधा निशाना
हनुमान बेनीवाल ने भाजपा और कांग्रेस को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि सरकार के पूर्व मंत्री और बायतू विधायक ने कहा कि राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी कांग्रेस की ऑपोजिट पार्टी है। उनको पता नहीं है कि राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी अपने दम पर चुनाव लड़ती है, केवल मंत्री और विधायक अपने आप में लड़ाई झगड़े करते रहते हैं। हनुमान बेनीवाल केवल अपने दम पर चुनाव लड़ता है और लगातार अपने दम पर चुनाव लड़ेगा।


Share News
Chat on WhatsApp

editor January 20, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

आरटीई प्रवेश की लॉटरी जारी, 6.34 लाख अभिभावकों का इंतजार खत्म
बीकानेर
चूरू में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से किसान की मौत
राजस्थान
शनिवार को पूरे दिन खुले रहेंगे बीकेईएसएल के बिजली बिल कैश काउंटर
बीकानेर
बीकानेर में गैस सिलेंडर वाहनों पर कड़ी निगरानी, जरूरत पर पुलिस तैनाती
बीकानेर
बीकानेर में शुक्रवार को कई क्षेत्रों में चार घंटे बिजली कटौती
बीकानेर
बीकानेर में गैस सिलेंडरों से भरी टैक्सी चालक के ऊपर चढ़ी, मौत
बीकानेर
इलाज के लिए अस्पतालों में भटकता रहा युवक, लापरवाही से मौत का आरोप
बीकानेर
बीकानेर परकोटे में मीटर बदलने पर बिजली कर्मचारियों और लोगों में हंगामा
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

आरटीई प्रवेश की लॉटरी जारी, 6.34 लाख अभिभावकों का इंतजार खत्म

Published March 12, 2026
बीकानेर

शनिवार को पूरे दिन खुले रहेंगे बीकेईएसएल के बिजली बिल कैश काउंटर

Published March 12, 2026
बीकानेर

बीकानेर में गैस सिलेंडर वाहनों पर कड़ी निगरानी, जरूरत पर पुलिस तैनाती

Published March 12, 2026
बीकानेर

बीकानेर में शुक्रवार को कई क्षेत्रों में चार घंटे बिजली कटौती

Published March 12, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?