Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: पूर्व चैयरमेन महावीर रांका ने दी भूख हड़ताल की चेतावनी
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > पूर्व चैयरमेन महावीर रांका ने दी भूख हड़ताल की चेतावनी
बीकानेर

पूर्व चैयरमेन महावीर रांका ने दी भूख हड़ताल की चेतावनी

editor
editor Published January 12, 2023
Last updated: 2023/01/12 at 7:37 PM
Share
SHARE
Share News

एपेक्स हॉस्पिटल ने चिरंजीवी योजना को बनाया मजाक, पूर्व चैयरमेन रांका ने दी भूख हड़ताल की चेतावनी

बीकानेर। रानी बाजार स्थित एपेक्स हॉस्पिटल में पंजीकरण होने के बावजूद मुख्यमंत्री चिरंजीवी योजना का लाभ नहीं दिए जाने का मामले ने अब तूल पकडऩा शुरू कर दिया है। पूर्व यूआईटी चैयरमेन महावीर रांका ने दो दिन पहले मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व स्वास्थ्य मंत्री परसादीलाल मीणा को ज्ञापन प्रेषित कर उक्त मामले में जांच करवाने की मांग थी। पूर्व चैयरमेन रांका ने गुरुवार को जिला कलक्टर के नाम का एक ज्ञापन अतिरिक्त जिला कलक्टर को सौंप उक्त मामले में शीघ्र कार्यवाही करने की मांग की है। इतना ही नहीं पूर्व चैयरमेन रांका ने ज्ञापन में उल्लेख किया है कि यदि पांच दिन में पीडि़त पक्ष को न्याय नहीं मिलता है और दोषियों पर कार्यवाही नहीं होती है तो 17 जनवरी को वे एपेक्स हॉस्पिटल के समक्ष भूख हड़ताल पर बैठेंगे।

ज्ञापन देने वालों में राजेन्द्र शर्मा, जितेन्द्रसिंह राजवी, गौरीशंकर देवड़ा, पंकज गहलोत, गणेशमल जाजड़ा, शंकरसिंह राजपुरोहित, शम्भू गहलोत व लक्की पंवार आदि शामिल रहे। गौरतलब है कि गत दिनों एपेक्स हॉस्पिटल में भर्ती मरीज कस्तुरी देवी का निधन हो गया था। परिजनों का आरोप था कि फीस जमा करवाने से पहले ही मरीज की मृत्यु हो गई थी, जिसे अस्पताल प्रशासन ने छिपाया है। इतना ही नहीं चिकित्सक द्वारा दुव्र्यवहार के आरोप भी परिजनों ने लगाए हैं। परिजनों ने बताया कि मरीज चिरंजीवी योजना का पात्र था, फिर भी उसे योजना का लाभ नहीं दिया गया।

- Advertisement -

Share News

editor January 12, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

MN अस्पताल के पास मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, पुलिस ने मर्ग दर्ज कर शुरू की जांच
बीकानेर
नगर निगम में कांग्रेस पार्षदों का हंगामा, आयुक्त कक्ष में घुसने की कोशिश पर मची अफरा-तफरी
बीकानेर राजनीति
नेपाल जेल से फरार 30 कैदी भारत में गिरफ्तार, 200 से अधिक तेलुगु नागरिक रेस्क्यू
देश-दुनिया
दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दो विवाहिताओं की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जांच शुरू
बीकानेर
राजस्थान के शहर होंगे फाटक मुक्त, वंदे भारत और ओवरनाइट ट्रेन पर भी बड़ा ऐलान
राजस्थान
दीपावली पर आतिशबाजी की बिक्री हेतु अस्थाई लाइसेंस के आवेदन शुरू
बीकानेर
बीकानेर में स्कूल और मंदिर चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार
बीकानेर
बाइक टक्कर के बाद भाई-बहन से दो बार मारपीट, वीडियो वायरल
crime बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

MN अस्पताल के पास मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, पुलिस ने मर्ग दर्ज कर शुरू की जांच

Published September 11, 2025
बीकानेरराजनीति

नगर निगम में कांग्रेस पार्षदों का हंगामा, आयुक्त कक्ष में घुसने की कोशिश पर मची अफरा-तफरी

Published September 11, 2025
बीकानेर

दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दो विवाहिताओं की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जांच शुरू

Published September 11, 2025
बीकानेर

दीपावली पर आतिशबाजी की बिक्री हेतु अस्थाई लाइसेंस के आवेदन शुरू

Published September 11, 2025
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
Join WhatsApp Group

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?