Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: गहलोत साहब थोड़ी सख्ती कीजिए पार्टी व देश बिना सख्ती नहीं चलती: रंधावा
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > जयपुर > गहलोत साहब थोड़ी सख्ती कीजिए पार्टी व देश बिना सख्ती नहीं चलती: रंधावा
जयपुरराजस्थान

गहलोत साहब थोड़ी सख्ती कीजिए पार्टी व देश बिना सख्ती नहीं चलती: रंधावा

editor
editor Published January 8, 2023
Last updated: 2023/01/08 at 11:09 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

जयपुर। कांग्रेस के हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की तैयारियों के लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी(पीसीसी) में हुई बैठक से कई प्रभारी नदारद रहे। यह देखकर कांग्रेस के राजस्थान प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा नाराज हो गए।उन्होंने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से कहा कि थोड़ी सख्ती की जरूरत है। घर, पार्टी और देश बिना सख्ती के नहीं चलता।
रंधावा ने कहा- सबकी परफॉर्मेंस देखी जाएगी
अभियान से जुड़ी बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में भी रंधावा ने कहा- सभी लोगों को स्पष्ट संदेश है कि बैठक में आना होगा। ये अंतिम साल है। सबकी परफॉर्मेंस देखी जाएगी। मैंने सीएम को सख्ती करने के लिए कहा है।
बैठक के दौरान रंधावा ने नेताओं-मंत्रियों के परफॉर्मेंस को लेकर बात कही। संगठन में नेताओं को लेकर रंधावा ने कहा- जो पार्टी के प्रति समर्पित रहेगा, उसका डीएनए देखा जाएगा। परफॉर्मेंस को मंत्रिमंडल से जोडऩे पर उन्होंने संकेत दिए कि मंत्रिमंडल भी बदला जा सकता है। इसके अलावा जिसकी परफॉर्मेंस जीरो होगी उसे टिकट नहीं दिया जाएगा।
मंत्री करेंगे अपने-अपने विभागों की ब्रीफिंगबैठक के बाद सीएम गहलोत ने कहा- 16-17 जनवरी को सरकार का चिंतन शिविर हो रहा है। इसमें सरकार की परफॉर्मेंस का आंकलन करेंगे। इस बार मंत्री अपने-अपने विभाग के बारे में ब्रीफिंग करेंगे। हमारे प्रोग्राम, योजनाओं का इम्पेक्ट क्या है, उसकी स्टडी करेंगे। अगर कहीं कुछ जरूरत होगी तो अगला बजट आ रहा है, उसमें शामिल किया जाएगा।
भाजपा की ऐसी पिटाई मैंने नहीं देखी
मुख्यमंत्री गहलोत ने भाजपा नेताओं पर भी निशाना साधा। गहलोत ने कहा- चार साल से इनको विधानसभा में देख रहे हैं। जब हम बजट पेश करते हैं तो ये विधानसभा से छिपकर भागते हैं। इनकी ऐसी पिटाई मैंने नहीं देखी। ये खड़े होकर मीडिया से बात नहीं कर पा रहे। कहते हैं पैसा कहां से आएगा। मैंने कहा- कटारिया जी पैसा कहां से आएगा, इसकी चिंता मुझे करनी चाहिए, आप क्यों चिंता कर रहे हो।
गहलोत ने कहा- हमने जो बजट में घोषणा की थी। वो पूरी हो रही है। इस बार युवाओं, छात्रों, बच्चों और महिलाओं के लिए भी शानदार बजट आएगा। हमारी योजनाएं जिनका राहुल गांधी ने अलवर में जिक्र किया था, ऐसी 5 योजनाएं देशभर में कहीं नहीं हैं।
वित्त प्रबंधन कर पेंशन देगी सरकार
ओपीएस (ओल्ड पेंशन स्कीम) को लेकर सीएम गहलोत ने कहा- हमने पीएम से आग्रह किया है कि आप ओपीएस को लागू क्यों नहीं कर रहे हो। भारत सरकार जवाब नहीं दे रही है। जिन्हें पेंशन मिल रही है, आज वो सवाल उठा रहे हैं। अगर ओपीएस के लागू रहते 60 साल तक देश ने विकास किया है तो अब क्या तकलीफ है। गहलोत ने कहा- इसके लिए हम वित्त मैनेजमेंट करेंगे। कर्मचारियों को पेंशन देंगे। ये हमने फैसला कर लिया है।
कांग्रेस को बचाना है तो 2 महीने काम करना पड़ेगा : खूंटिया
इससे पहले हाथ से हाथ जोड़ो के प्रभारी आरसी खूंटिया और राजस्थान पीसीसी चीफ ने हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की जानकारी दी। बैठक में जिलों के प्रभारी पहुंचे। नेताओं ने प्रभारियों को मैसेज दिया कि अगर कांग्रेस को बचाना है तो हाथ से हाथ जोड़ो अभियान में 2 महीने काम करना पड़ेगा। कांग्रेस का हाथ से हाथ जोड़ो अभियान 26 जनवरी से शुरू हो रहा है।
4 साल में सिर्फ 117 दिन चली सदन की कार्यवाही:5 साल में 300 बैठक जरूरी, आधी भी नहीं हुईं
देश की सभी विधानसभा के अध्यक्षों और सचिवों का सम्मेलन (पीठासीन अधिकारियों का सम्मेलन) इस बार राजस्थान में 10 से 13 जनवरी के बीच राजस्थान विधानसभा में होने जा रहा है। सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भी शामिल होने की चर्चा है। यह 83वां सम्मेलन होगा। इससे पहले राजस्थान में यह सम्मेलन 2011-12 में हुआ था।

Share News
Chat on WhatsApp

editor January 8, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

सिंथेसिस, बीकानेर में सत्र 2026-27 के नए बैच 16 मार्च से प्रारंभ
बीकानेर राजस्थान शिक्षा
नयाशहर में युवक से मारपीट कर मोबाइल छीनने का आरोप
बीकानेर
खेत जाते युवक से मारपीट, जातिसूचक गालियां देकर सोने की चैन और नकदी छीनी
बीकानेर
दो भाइयों पर लाठी-सरियों से हमला, जेब से 45 हजार रुपये छीने
बीकानेर
खेजड़ी संरक्षण कानून बनाने की तैयारी तेज, समिति ने किया विभिन्न राज्यों के कानूनों का अध्ययन
बीकानेर राजस्थान
खेलण दो गणगौर महोत्सव 16–17 मार्च को धरणीधर तालाब में, ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू
बीकानेर
महिला पुलिसकर्मी की वर्दी फाड़ने और मारपीट का प्रयास, मुकदमा दर्ज
बीकानेर
लूणकरणसर में बाइक स्लीप होने से गिरे व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेरराजस्थानशिक्षा

सिंथेसिस, बीकानेर में सत्र 2026-27 के नए बैच 16 मार्च से प्रारंभ

Published March 11, 2026
बीकानेरराजस्थान

खेजड़ी संरक्षण कानून बनाने की तैयारी तेज, समिति ने किया विभिन्न राज्यों के कानूनों का अध्ययन

Published March 11, 2026
राजस्थान

खेत में ट्रॉली हाईटेंशन लाइन से टकराई, करंट लगने से पिता-पुत्र की मौत

Published March 11, 2026
राजस्थान

मानसिक तनाव का खौफनाक अंत: दो बच्चों को कुएं में फेंक मां ने की आत्महत्या

Published March 11, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?