Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: सर्दी का सितम ऐसा कि नल से निकलने वाला पानी तक जम गया
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > Jaipur > सर्दी का सितम ऐसा कि नल से निकलने वाला पानी तक जम गया
Jaipur

सर्दी का सितम ऐसा कि नल से निकलने वाला पानी तक जम गया

editor
editor Published December 26, 2022
Last updated: 2022/12/26 at 3:21 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

जयपुर। राजस्थान में सर्दी का असर तेज हो गया है। उत्तर भारत से चली बर्फीली हवाओं से फतेहपुर, माउंट आबू में पारा माइनस में चला गया। सीकर में पाइपों में पानी जम गया। 4 शहरों में तापमान जमाव बिंदु पर पहुंच गया। गलन भरी सर्दी से लोगों के कंपकंपी छूट गई।मौसम केन्द्र जयपुर के मुताबिक आज सबसे कम तापमान सीकर के फतेहपुर में माइनस 1.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। मौसम विशेषज्ञों का अनुमान है ठंड का ये टॉर्चर अगले कुछ दिन ऐसे ही रहेगा। इसके साथ ही राज्य के कई हिस्से शीतलहर की चपेट में भी आ सकते हैं।
फतेहपुर, जोबनेर, माउंट आबू में आज तेज सर्दी के कारण फसलों और छोटे पौधों की पत्तियों पर बर्फ जमी नजर आई। फतेहपुर में खुले बर्तनों में रखा पानी जम गया। जोबनेर में खेतों में फसलों की पत्तियों के अलावा उन्हें ढकने के लिए लगाई पॉलीथिन की चादर पर बर्फ जम गई। कड़ाके की इस सर्दी से लोगों के लिए सुबह-शाम घरों से निकलना मुश्किल हो गया।
सामान्य से 11 डिग्री सेल्सियस नीचे आया तापमान
राज्य में सर्दी न केवल रात में तेज है, बल्कि दिन में भी कंपकंपी छुड़ा रही है। गंगानगर, हनुमानगढ़ में दिन का अधिकतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से ऊपर नहीं जा रहा। गंगानगर में दिन का पारा सामान्य से 11 डिग्री सेल्सियस नीचे चला गया है। यहां दिन में भी शीतलहर से कंपकंपी बनी हुई है। 25 दिसंबर को गंगानगर में दिन का अधिकतम तापमान 10.3 और हनुमानगढ़ में 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। इन शहरों के अलावा धौलपुर, चूरू, पिलानी, अलवर में भी दिन का तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज हुआ।
इन शहरों में आज सीजन की सबसे सर्द रात
मौसम केन्द्र जयपुर के मुताबिक आज राज्य के कुछ शहरों में न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरा है। सबसे ज्यादा गिरावट कोटा में 4.5 डिग्री सेल्सियस की हुई। इस कारण यहां आज सीजन की सबसे सर्द रात रही। इसी तरह अजमेर, उदयपुर, बीकानेर, चूरू, अलवर, पिलानी, गंगानगर, जैसलमेर, बूंदी में भी आज इस सीजन का सबसे कम तापमान दर्ज हुआ है।
सीकर में सर्दी ने 4 साल का रिकॉर्ड तोड़ा
सीकर में साल 2018 में‎ 25 दिसंबर को न्यूनतम तापमान माइनस एक डिग्री, 2019 में‎ 4.0 डिग्री, 2020 में 3.2 व 2021 में 7.4 डिग्री था। जो अब 2022 में 0.40 डिग्री पर पहुंच गया। सीजन में पिछले साल के मुकाबले सर्दी कम रही है। पिछले‎ साल 25 दिसंबर तक तापमान पांच बार माइनस और एक बार‎ जमाव बिंदु पर आ चुका था। इस बार महज एक बार 16‎ दिसंबर को न्यूनतम तापमान 0 डिग्री के साथ जमाव बिंदु पर‎ गया। तापमान में गिरावट से पाला पडऩे की आशंका है।


Share News
Chat on WhatsApp

editor December 26, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

श्रीडूंगरगढ़ में दो सड़क हादसे, भिड़ंत के बाद वाहन पलटे
बीकानेर
बंद मकान में सेंधमारी, एलईडी व चांदी के जेवर सहित नकदी चोरी
बीकानेर
शनिवार को पूरे दिन खुलेंगे बीकेईएसएल के कैश काउंटर
बीकानेर
व्यासों की पारंपरिक गेर निकली, टका लेने की सदियों पुरानी रस्म निभाई
बीकानेर
युवक को रास्ते में रोककर मारपीट, गाड़ी की चाबी छीनी; आठ नामजद
बीकानेर
राजस्थान में फरवरी में ही चढ़ा गर्मी का पारा, आगे और बढ़ेगा तापमान
राजस्थान
फॉरेस्ट ऑफिसर से मारपीट, वर्दी फाड़ने और गाड़ी चढ़ाने का प्रयास
बीकानेर
बीकानेर में फुटपाथ पर युवक का शव मिला, पुलिस जांच में जुटी
बीकानेर

You Might Also Like

Jaipur

भ्रष्टाचार रोकने वाली एसीबी का अफसर ही रिश्वत में पकड़ा गया

Published June 28, 2025
Jaipurराजस्थान

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर सरकार का महिलाओं को कई तोहफे, पढ़े पूरी खबर

Published March 7, 2024
Jaipurराजस्थान

लेटलतीफी करने वाले सरकारी कर्मचारियों पर अब सरकार उठाने जा रही ये बड़ा कदम

Published March 4, 2024
Jaipurराजस्थान

भजनलाल सरकार ने राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर लिया बड़ा फैसला

Published January 14, 2024
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?