Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: मसाला कंपनी का एजेंट बनाने के नाम पर लाखों रुपये का फ्रॉड, ठग को भरे बाजार में म़ुर्गा बनाकर पीटा
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > राजस्थान > मसाला कंपनी का एजेंट बनाने के नाम पर लाखों रुपये का फ्रॉड, ठग को भरे बाजार में म़ुर्गा बनाकर पीटा
राजस्थानहनुमानगढ़

मसाला कंपनी का एजेंट बनाने के नाम पर लाखों रुपये का फ्रॉड, ठग को भरे बाजार में म़ुर्गा बनाकर पीटा

editor
editor Published November 27, 2022
Last updated: 2022/11/27 at 3:30 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

हनुमानगढ़। खुद को मसाला कंपनी का प्रतिनिधि बताकर लाखों रुपए की ठगी करने वाले युवक की फर्म मालिकों ने जमकर धुनाई की। व्यापारियों ने प्लानिंग के तहत मसाला कंपनी के प्रतिनिधि को हनुमानगढ़ बुलाया और फिर मुर्गा बनाकर लात-घूंसे बरसाए। पीडि़त युवक ने जंक्शन थाने में मारपीट का मामला दर्ज कराया है, जबकि फर्म मालिकों ने अब तक कोई भी रिपोर्ट नहीं दी है।
कंपनी का एजेंट बनाने के नाम पर फ्रॉड
बठिंडा (पंजाब) के एक व्यापारी अतुल बंसल ने बताया कि उनके पास सितंबर महीने में बठिंडा निवासी विशाल बंसल आया था। खुद को एक मसाला कंपनी का प्रतिनिधि बताया था। उसने बताया कि कंपनी उनको (अतुल बंसल) भी अपना एजेंट बनाएगी, जिसके बाद उनको शहर में जगह-जगह कंपनी के प्रोडक्ट की सप्लाई करनी होगी। साथ ही कहा कि इसके लिए उनको तीन लाख रुपए लगाने पड़ेंगे। इन रुपयों का उनको ब्याज भी मिलेगा। उसने बताया कि रुपए भिजवाने के 1 सप्ताह बाद कंपनी की ओर से उत्पाद भेज दिए जाएंगे।
अतुल बंसल ने बताया कि उन्होंने विश्वास कर 3 महीने पहले कंपनी को रुपए भिजवा दिए, लेकिन अब तक न तो कंपनी ने अपने उत्पाद भेजे और न ही उनके 7 लाख 60 हजार रुपए लौटाए। युवक कंपनी का पता कभी रेवाड़ी (हरियाणा) तो कभी रूद्रपुर (उत्तराखंड) बताता है। पिछले दिनों बात की तो उसने कहा कि रविवार को कंपनी के प्रोडक्ट उनके पास पहुंच जाएंगे। अब उनको पता चला कि उसकी तरह कई अन्य लोगों के साथ भी इस तरह की ठगी हुई है।
शातिर युवक के झांसे में आकर कंपनी को भेजे लाखों रुपए
अबोहर (पंजाब) के जगदीश भाटिया ने बताया कि उन्होंने भी इस कंपनी के झांसे में आकर 15 दिन काम किया और रुपए भी कंपनी को भेज दिए। अब उनको पता चला है कि इन लोगों ने अब तक कई लोगों के साथ ठगी की है। आरोप है कि कंपनी की ओर से मोटी-मोटी सैलरी पर लोग लगाए जा रहे हैं। बाकायदा ऑफर लेटर भी बांटे जा रहे हैं। अब तक किसी को भी एक रुपए तक सैलरी नहीं मिली है। उन्होंने बताया कि कंपनी रूद्रपुर (उत्तराखंड) की बताई जा रही है। इस कंपनी के कैटलॉग पर पता किसी और जगह का दिया हुआ है। कंपनी से लोगों को जोडक़र उनसे लाखों रुपए की ठगी की जा रही है।
हनुमानगढ़ की फर्म वीएम ट्रेडर्स के मालिक पारस ने बताया कि उन्होंने योजना के तहत 1 लाख रुपए की टोकन मनी लगवा दी थी। बाकी 4 लाख रुपए लेने के लिए कंपनी के प्रतिनिधि विशाल बंसल को हनुमानगढ़ बुलाया था। इस दौरान उनको पता चला कि ठग ने हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर के अलावा पंजाब के अबोहर और बठिंडा के व्यापारियों से लाखों रुपए की ठगी की है। इसके बाद उन्होंने मिलकर इस शातिर को पकड़ लिया।
व्यापारियों पर मुकदमा
सीओ सिटी रमेश माचरा ने बताया कि विशाल नाम के व्यक्ति ने जंक्शन सिटी थाने में आकर रिपोर्ट दर्ज करवाई है। उसने आरोप लगाया कि उसके साथ कई व्यापारियों ने मिलकर मारपीट की और उसके गले से चेन छीन ली। उसका चश्मा भी तोड़ दिया। उन्होंने कहा कि वीडियो सामने आने पर उसे जांच में सम्मिलित किया जाएगा। मामले की जांच हेड कॉन्स्टेबल जसवंतसिंह कर रहे हैं।

Share News
Chat on WhatsApp

editor November 27, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

जयपुर में लग्जरी विला से विदेशी नागरिकों को ठगने वाला गिरोह पकड़ा
जयपुर
शांत व्यवहार रखें, वरना रिश्तों और खुद को नुकसान संभव आज
राशिफल
नागौर में तेज रफ्तार टैंकर ने स्कूटी सवार दो बहनों को कुचला
बीकानेर
बीकानेर में रेत से उग रहा सफेद सोना, मशरूम खेती से बढ़ी आय
बीकानेर
बीकानेर: पीबीएम नई मेडिसिन विंग में जल्द नियुक्त होगा अलग अधीक्षक
बीकानेर
बीकानेर में चेक बाउंस मामले में आरोपी को एक साल की सजा
बीकानेर
बीकानेर में हिंदू नववर्ष धर्मयात्रा की तैयारियां तेज, बस्तियों में जनसंपर्क अभियान
बीकानेर
राजस्थान में कॉमर्शियल गैस सिलेंडर सप्लाई पर रोक
राजस्थान

You Might Also Like

राजस्थान

राजस्थान में कॉमर्शियल गैस सिलेंडर सप्लाई पर रोक

Published March 9, 2026
राजस्थान

खाजूवाला में पाक नंबर से बार-बार कॉल, सुरक्षा एजेंसियां सतर्क

Published March 9, 2026
राजस्थान

मार्च में बढ़ी तपिश, राजस्थान के कई जिलों में हीटवेव अलर्ट

Published March 9, 2026
राजस्थान

साइबर ठगी पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 8,189 करोड़ रुपए बचाए – Rajasthan News

Published March 8, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?