Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: भाई पर बहन के गहने हड़पने का आरोप, मामला दर्ज
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > भाई पर बहन के गहने हड़पने का आरोप, मामला दर्ज
बीकानेर

भाई पर बहन के गहने हड़पने का आरोप, मामला दर्ज

editor
editor Published April 13, 2026
Last updated: 2026/04/13 at 6:43 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

हनुमानगढ़ जिले के गोलूवाला क्षेत्र से रिश्तों को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है, जहां एक बहन ने अपने सगे भाई पर गहने हड़पने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करवाया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, परिवादिया रमनदीप कौर ने अपने भाई संदीप सिंह के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। रिपोर्ट में बताया गया कि करीब चार माह पहले वह अपने पति के साथ अपने पीहर खूनीचक सिंहपुरा आई थीं। इसी दौरान उनके भाई ने क्षेत्र में बढ़ रही चोरी की घटनाओं का हवाला देते हुए उनके गहने अपने पास सुरक्षित रखने की बात कही।

भाई की बातों पर भरोसा करते हुए रमनदीप कौर ने अपने सोने-चांदी के आभूषण उसे सौंप दिए। कुछ समय बाद जब उन्होंने अपने गहने वापस मांगे, तो पहले आरोपी ने उन्हें बैंक लॉकर में रखने की बात कहकर टाल दिया।

इसके बाद दोबारा मांगने पर संदीप सिंह ने बताया कि पैसों की जरूरत के चलते उसने गहनों को गिरवी रख दिया है और जल्द ही वापस दिला देगा। लेकिन जब रमनदीप कौर अपने पति और अन्य परिजनों के साथ दोबारा गहने लेने पहुंचीं, तो आरोपी ने साफ तौर पर उन्हें बेच देने की बात कह दी।

- Advertisement -

परिवादिया के अनुसार, विरोध करने पर आरोपी ने कथित रूप से धमकी भी दी और कहा कि उसने गहने हड़प लिए हैं, अब जो करना है कर लें। शिकायत में बताया गया है कि करीब 10 तोला सोने के आभूषणों के साथ-साथ चांदी के गहने भी हड़प लिए गए हैं।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और पूरे प्रकरण की गंभीरता से पड़ताल की जा रही है।


Share News
Chat on WhatsApp

editor April 13, 2026
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

लूणकरणसर टोल प्लाजा पर मारपीट, 5 आरोपी गिरफ्तार
बीकानेर
बीकानेर कोर्ट का सख्त रुख, गवाह पेश न करने पर थानाधिकारी पर जुर्माना
बीकानेर
बीकानेर शाहरुख हत्याकांड में दो फरार आरोपी गिरफ्तार
बीकानेर
भाई पर बहन के गहने हड़पने का आरोप, मामला दर्ज
बीकानेर
बीकानेर में 14 अप्रैल को कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित
बीकानेर
बीकानेर में संत निरंकारी महिला समागम, आध्यात्मिक संदेशों से गूंजा सत्संग भवन
बीकानेर
बीकानेर स्थापना दिवस पर एंटीक वस्तुओं की प्रदर्शनी, इतिहास से होगा रूबरू
बीकानेर
आईपीएल सट्टेबाजी पर छापा, मोबाइल-नकदी सहित आरोपी पकड़ाए
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

लूणकरणसर टोल प्लाजा पर मारपीट, 5 आरोपी गिरफ्तार

Published April 13, 2026
बीकानेर

बीकानेर कोर्ट का सख्त रुख, गवाह पेश न करने पर थानाधिकारी पर जुर्माना

Published April 13, 2026
बीकानेर

बीकानेर शाहरुख हत्याकांड में दो फरार आरोपी गिरफ्तार

Published April 13, 2026
बीकानेर

बीकानेर में 14 अप्रैल को कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

Published April 13, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?