बीकानेर जिले में पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा के निर्देशों के बाद नशा, स्पा और सट्टेबाजी के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में नोखा पुलिस ने सट्टेबाजों के अड्डे पर छापा मारकर पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 25 मोबाइल फोन, नकदी राशि, एटीएम और क्रेडिट कार्ड भी बरामद किए हैं।
नोखा थानाधिकारी अरविंद भारद्वाज को लंबे समय से सूचना मिल रही थी कि क्षेत्र में आईपीएल मैचों पर सट्टा लगाया जा रहा है। इस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मुखबिर की सूचना के आधार पर छापा मारकर सट्टेबाजों को पकड़ लिया।
वहीं, दूसरी ओर बीकानेर के सदर थाना क्षेत्र में मोटरसाइकिल चोरी का मामला भी सामने आया है। इस संबंध में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है।

