बीकानेर में एक दर्दनाक सड़क हादसे में मंदिर से लौट रही एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। यह घटना गंगाशहर थाना क्षेत्र के नोखा रोड स्थित चौधरी धर्म कांटे के पास 12 अप्रैल की सुबह करीब 8 बजे हुई।
मृतका के पोते अशोक भाटी द्वारा दी गई रिपोर्ट के अनुसार, उसकी दादी पानादेवी हनुमान मंदिर से दर्शन कर घर लौट रही थीं। इसी दौरान एक आई-20 कार के चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए उन्हें टक्कर मार दी।
हादसे में बुजुर्ग महिला गंभीर रूप से घायल हो गईं। परिजन उन्हें तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

