श्रीडूंगरगढ़ थाना क्षेत्र में दहेज प्रताड़ना का एक मामला सामने आया है, जिसमें एक विवाहिता ने अपने पति और ससुराल पक्ष के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पीड़िता सायर, जो किशनाराम नायक की पुत्री है, ने आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही उसे कम दहेज लाने को लेकर मानसिक और शारीरिक रूप से परेशान किया जाने लगा।
उसके अनुसार, ससुराल पक्ष द्वारा लगातार नगदी और जेवरात की मांग की जाती थी और इसको लेकर उसके साथ मारपीट भी की जाती थी। विवाहिता ने बताया कि मायके पक्ष ने उसे समझाकर ससुराल में ही रहने की सलाह दी, लेकिन हालात में सुधार नहीं हुआ।
पीड़िता का आरोप है कि बाद में उसे घर से निकाल दिया गया और मोटरसाइकिल व दो लाख रुपये नकद लाने की मांग की गई। उसने यह भी बताया कि 15 फरवरी 2024 को आरोपियों ने लिखित में उसे प्रताड़ित न करने का भरोसा दिया था, लेकिन 29 सितंबर 2025 को फिर से उसे घर से निकाल दिया गया और उसका स्त्रीधन लौटाने से इनकार कर दिया।
साथ ही पति द्वारा दूसरी शादी की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

