बीकानेर में जूनागढ़ किले के सामने एक व्यक्ति के साथ छीना-झपटी और लूट की घटना सामने आई है। इस संबंध में सिटी डिस्पेंसरी नंबर 4 के पास रहने वाले चरणदत शर्मा ने सदर पुलिस थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।
घटना 2 अप्रैल की रात करीब 10 बजे जूनागढ़ किले के पास की बताई जा रही है। प्रार्थी के अनुसार, कुछ अज्ञात लोगों ने उसके साथ मारपीट और छीना-झपटी की तथा जान से मारने की धमकी भी दी।
आरोपियों ने उसका मोबाइल फोन, पर्स, एटीएम कार्ड सहित अन्य सामान छीन लिया और बाद में उसके बैंक खाते से पैसे भी निकाल लिए। घटना के बाद पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी।
पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और पूरे प्रकरण की जांच शुरू कर दी गई है।

