बीकानेर के बीछवाल स्थित खुले बंदी शिविर से एक कैदी के फरार होने की घटना सामने आई है, जिससे जेल प्रशासन और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। इस मामले में शिविर प्रभारी गोरधन राम पुरोहित ने बीछवाल थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है।
रिपोर्ट के अनुसार, जागीर सिंह उर्फ गुरुवीर, निवासी पंजाब, शिविर से फरार हो गया। घटना 9 अप्रैल की शाम करीब 7 बजे की बताई जा रही है। नियमित गणना के दौरान जब बंदियों की गिनती की गई, तो वह मौजूद नहीं मिला, जिसके बाद उसके फरार होने की पुष्टि हुई।
पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार बंदी की तलाश शुरू कर दी है। संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है और आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने के प्रयास जारी हैं।

