बीकानेर पुलिस ने “ऑपरेशन नीलकंठ” के तहत नशे के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा के निर्देश पर यह अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चक्रवती राठौड़ और सीओ सिटी अनुज डाल के सुपरविजन में टीम ने कार्रवाई की।
थानाधिकारी रोहित चौधरी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने नशीले पदार्थों से जुड़े मामलों में सक्रिय आरोपियों के ठिकानों पर लगातार दबिश दी। मुखबिर से मिली सूचनाओं के आधार पर एनडीपीएस एक्ट के एक मामले में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी सुनील कुमार को गिरफ्तार किया गया।
गौरतलब है कि आरोपी पिछले तीन सालों से फरार था और उसकी गिरफ्तारी पर 5 हजार रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस टीम की सतर्कता और लगातार प्रयासों के चलते आखिरकार उसे पकड़ने में सफलता मिली।
इस कार्रवाई में थानाधिकारी रोहित चौधरी के साथ अजय कुमार, शीशराम, प्रदीप, भवानी सिंह और पुरुषोत्तम सहित पुलिस टीम के अन्य सदस्य शामिल रहे।

